‘Lust Stories 3’ का ट्रेलर रिलीज: अदिति के बोल्ड डायलॉग से कोंकणा-राधिका की उलझी चाहत तक, जानिए ट्रेलर में क्या-क्या दिखा?
Lust Stories 3 Trailer: नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘Lust Stories 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में प्यार, रिश्तों और शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी कई उलझनों की झलक देखने को मिलती है। चार अलग-अलग कहानियों में रोमांस के साथ कॉमेडी और गलतफहमियों का भी तड़का लगाया गया है। इस बार सीरीज को विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है।
इसमें कोंकणा सेन शर्मा, राधिका आप्टे, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, अली फजल, सिद्धार्थ, गुरफतेह पीरजादा और सना थंपी नजर आएंगे। सीरीज का प्रीमियर 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा।
अदिति के डायलॉग से शुरुआत
2 मिनट 19 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत अदिति राव हैदरी के डायलॉग से होती है। वह कहती हैं कि महिलाएं लाइट के बल्ब की तरह नहीं होतीं, जिन्हें सिर्फ ऑन या ऑफ किया जा सके। इसके बाद ट्रेलर अलग-अलग रिश्तों की कहानी पर चला जाता है, जहां हर कपल अपनी तरह की परेशानी से जूझता नजर आता है।
पांच कपल्स की अलग कहानी
ट्रेलर में करीब पांच कपल्स की कहानियों की झलक दिखाई गई है। कहीं शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां हैं, तो कहीं कपल्स अपनी इच्छाओं और रिश्तों के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश करते दिखते हैं। राधिका मदान और अली फजल की कहानी में शादी से जुड़ी परेशानियां नजर आती हैं। वहीं अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ के किरदारों के बीच नजदीकियों के साथ-साथ कुछ शिकायतें भी दिखाई देती हैं।
कोंकणा और राधिका का मजेदार सीन
ट्रेलर में कोंकणा सेन शर्मा और राधिका आप्टे का एक मजेदार सीन भी है। कोंकणा, राधिका से ‘फायरवर्क्स’ के लिए तैयार रहने की बात करती हैं। इस पर राधिका कहती हैं कि वे कोरिया में नहीं, बल्कि कांदिवली में हैं। दोनों का यह छोटा सा सीन ट्रेलर में कॉमेडी का तड़का लगाता है।
प्यार में भाषा भी बनेगी अड़चन
गुरफतेह पीरजादा और सना थंपी भी ट्रेलर का हिस्सा हैं। दोनों करण और लिसा के किरदार में नजर आएंगे। उनकी कहानी में भाषा का अंतर रिश्ते में परेशानी दिखाई देता है। वहीं विजय वर्मा और अभिषेक बनर्जी के साथ कोंकणा और राधिका के कुछ मजेदार सीन भी देखने को मिलते हैं।
चार डायरेक्टर, चार अलग कहानियां
‘Lust Stories 3’ में चार डायरेक्टर अपनी-अपनी कहानी लेकर आए हैं। विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने प्यार, रिश्तों और इच्छाओं को अलग-अलग अंदाज में दिखाया है। ट्रेलर से साफ है कि सीरीज में गंभीर रिश्तों की कहानी के साथ कॉमेडी और हल्के-फुल्के पल भी देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़े- चार डायरेक्टर, चार कहानियां और बड़ी स्टारकास्ट, जानें कब और कहां देखें 'लस्ट स्टोरीज 3'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18




/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
