नवसारी में PM मोदी का AI वाला ‘नमो कमलम’ ऑफिस बच्चों के ‘MODI JI’ नारों से गूंजा माहौल | PM Modi |
नवसारी में PM मोदी का AI वाला ‘नमो कमलम’ ऑफिस बच्चों के ‘MODI JI’ नारों से गूंजा माहौल | PM Modi | #pmmodi #modiji #narendramodi #pmofindia #gujarat #namo #trending ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900
Page Executive रिपोर्ट: भारत में 94% सीनियर लीडर्स नई Job Opportunities तलाशने को तैयार
मुंबई, नौ सितंबर भारत में वरिष्ठ नेतृत्व का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है और 94 प्रतिशत अधिकारी नए अवसर तलाशने के लिए तैयार हैं। इसका प्रमुख कारण करियर में तेजी से आगे बढ़ने की आकांक्षा है। माइकल पेज इंडिया का हिस्सा पेज एग्जीक्यूटिव इंडिया की ‘एग्जीक्यूटिव कंपनसेशन एंड टैलेंट ट्रेंड्स’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वरिष्ठ नेतृत्व का परिदृश्य लगातार अधिक गतिशील हो रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया कि देश में 1,200 से अधिक वरिष्ठ पदों पर कार्यरत अधिकारियों के सर्वेक्षण पर आधारित अध्ययन के अनुसार, अधिकारी करियर में तेजी से आगे बढ़ने, व्यापक जिम्मेदारियां संभालने और अधिक प्रभाव डालने के अवसर तलाश रहे हैं। वहीं, संगठनों पर इन आकांक्षाओं के साथ कदम मिलाने का दबाव बढ़ रहा है। पेज एग्जीक्यूटिव इंडिया के अध्ययन के अनुसार, सर्वेक्षण में शामिल लोगों में से 94 प्रतिशत वरिष्ठ नए अवसरों के लिए तैयार हैं जबकि 63 प्रतिशत सक्रिय रूप से नई भूमिका की तलाश कर रहे हैं।
वहीं, 41 प्रतिशत को उम्मीद नहीं है कि वे एक साल से अधिक समय तक अपनी मौजूदा भूमिका में बने रहेंगे। पेज एग्जीक्यूटिव इंडिया के प्रबंध साझेदार जॉन गोल्डस्टीन ने कहा, ‘‘भारत का कार्यकारी प्रतिभा बाजार कौशल की कमी से नहीं, बल्कि संगठनों द्वारा उसे विकसित करने और बनाए रखने की गति से प्रभावित है। आज वरिष्ठ अधिकारी तेजी से आगे बढ़ने, अधिक प्रभाव डालने तथा प्रदर्शन के बीच स्पष्ट तालमेल की तलाश कर रहे हैं।’’ रिपोर्ट में कहा गया कि संगठन अब केवल कृत्रिम मेधा (एआई) को अपनाने से आगे बढ़कर इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि वरिष्ठ नेतृत्व एआई को कामकाज के मॉडल, निर्णय लेने की प्रक्रिया और दल के प्रदर्शन में किस तरह शामिल करता है।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वरिष्ठ नेतृत्व की भूमिकाओं में एआई तेजी से महत्वपूर्ण होता जा रहा है। 75 प्रतिशत अधिकारी अपने काम में इसका सक्रिय रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं। इतनी ही संख्या में अधिकारियों ने उत्पादकता बढ़ने की बात कही जबकि 72 प्रतिशत ने काम की गुणवत्ता में सुधार देखा।
माइकल पेज के भारत और सिंगापुर के वरिष्ठ प्रबंध निदेशक निलय खंडेलवाल ने कहा, ‘‘कार्यकारी स्तर पर एआई को लेकर चर्चा अब इसे अपनाने से आगे बढ़कर जवाबदेही पर आ गई है। जैसे-जैसे भूमिकाएं बदल रही हैं और नए कौशल महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं, एआई के साथ प्रभावी ढंग से काम कर सकने वाली प्रतिभा की पहचान, विकास और उसे बनाए रखने की क्षमता नेतृत्व की बढ़ती प्राथमिकता होगी।’’ वेतन के संबंध में 65 प्रतिशत अधिकारियों ने कहा कि वे अपने पारिश्रमिक से संतुष्ट हैं जबकि 87 प्रतिशत ने वेतन को नौकरी से संतुष्ट होने का प्रमुख कारण बताया। सर्वेक्षण में पाया गया कि नौकरी बदलने की प्रवृत्ति अब भी बहुत अधिक है और केवल वेतन के जरिये वरिष्ठ नेतृत्व को बनाए रखना पर्याप्त नहीं रह गया है।
वरिष्ठ अधिकारी अब करियर में प्रगति और पदोन्नति के अवसरों को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में कौशल-आधारित नियुक्तियां जोर पकड़ रही हैं। संगठन प्रतिभा तक पहुंच बढ़ाने और पक्षपात कम करने में इसकी क्षमता को तेजी से पहचान रहे हैं, हालांकि इसका कार्यान्वयन अभी समान रूप से नहीं हो रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Sudarshan News
prabhasakshi






