Responsive Scrollable Menu

बहुत गर्म चाय या कॉफ़ी पीने से बढ़ सकता है कैंसर का ख़तरा

बहुत गर्म तरल पदार्थ फ़ूड पाइप की पेट तक पहुंचने के रास्ते में मौजूद सेल्स (कोशिकाओं) को नुक़सान पहुंचा सकते हैं. शोधकर्ताओं का कहना है कि लगभग दस लाख लोगों पर की गई ये स्टडी इस दिशा में की गई अब तक की सबसे बड़ी रिसर्च है.

Continue reading on the app

चांदी ₹1,891 बढ़कर ₹2.36 लाख किलो पर पहुंची:सोना ₹355 महंगा होकर 1.53 लाख का 10 ग्राम हुआ, आगे और बढ़ सकते हैं दाम

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 9 सितंबर को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 355 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 1,891 रुपए बढ़कर 2.36 लाख रुपए हो गई है। इस साल सोना ₹20 हजार महंगा हो चुका इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 20 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.36 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। दिसंबर तक सोना 1.70 लाख और चांदी 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वीपी एंड कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी कहते हैं कि सोने को आम निवेशकों के साथ ही दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों जैसे आरबीआई का भी सपोर्ट हासिल है, जो लगातार सोना खरीद रहे हैं। आगे मुश्किल हालात में भी सोने में तेजी बनी रहेगी। यदि हालात सुधरे तो चांदी में भी उछाल दिख सकता है। अभी जो भावी हालात नजर आ रहे हैं, उसके मुताबिक दिसंबर तक सोने की कीमत 1.70 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। चांदी की कीमत भी 3 लाख रुपए तक जा सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

Continue reading on the app

  Sports

जूतों की कीमत कितनी? कितना महंगा है विराट कोहली का One8 ब्रांड, जिसे पहनकर उतरीं पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर्स

Virat Kohli brand One8 shoes: दुबई में जारी महिला एशिया कप में पाकिस्तानी टीम की एक नई बल्कि कई प्लेयर्स विराट कोहली के ब्रांड One8 ks जूते पहने नजर आईं. दिलचस्प बात यह रही कि One8 के जूते पहनकर उतरीं पाक गेंदबाज नाशरा संधू ने मैदान पर भी कमाल किया. जूतों से शुरू हुई कहानी नाशरा के ऐतिहासिक प्रदर्शन तक पहुंच गई. Thu, 10 Sep 2026 07:29:00 +0530

  Videos
See all

Nitin Nabin | "वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझते राहुल" | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T02:40:05+00:00

India के जंगल में कहां से आए 5 वनमानुष? | #bharat | #viralshorts | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T02:40:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers