Responsive Scrollable Menu

गौतमबुद्ध नगर में बढ़ा बीमारियों का खतरा, स्वाइन फ्लू के मरीज 313 पहुंचे; लंपी को लेकर भी अलर्ट

नोएडा, 9 सितंबर (आईएएनएस)। मानसून के अंतिम दौर में मौसम में बनी नमी और तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच गौतमबुद्ध नगर में मौसमी और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। डेंगू और मलेरिया के बाद अब स्वाइन फ्लू के मामलों में भी तेजी से इजाफा हुआ है। जिले में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 313 पहुंच गई है। वहीं, पशुओं में फैलने वाली लंपी स्किन डिजीज को लेकर भी प्रशासन और पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर हैं।

जिले में लंपी जैसे लक्षण वाले करीब 40 गोवंश सामने आने की जानकारी के बाद निगरानी और जांच का दायरा बढ़ाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के पिछले आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर की शुरुआत में ही जिले में स्वाइन फ्लू के 232 मामले सामने आ चुके थे। 3 सितंबर को एक ही दिन में 12 नए स्वाइन फ्लू मरीज और तीन डेंगू मरीज मिलने की जानकारी सामने आई थी। उस समय डेंगू के कुल मामले 60 और मलेरिया के 44 तक पहुंच चुके थे। अब स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 313 तक पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है।

इससे पहले अगस्त के अंतिम सप्ताह में भी स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार तेजी देखी गई थी। 27 अगस्त को जिले में 20 नए मरीज मिलने के बाद कुल संख्या 140 हो गई थी, जबकि 29 अगस्त तक यह आंकड़ा 192 तक पहुंच गया था। महज कुछ दिनों में मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी संक्रमण की रफ्तार को दर्शाती है। बारिश और उसके बाद वातावरण में बढ़ी नमी मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां पैदा कर रही है। इसी वजह से डेंगू और मलेरिया के मामलों पर भी स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी रख रहा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के बाद पानी जमा होने और तापमान में उतार-चढ़ाव से मच्छरजनित बीमारियों के साथ वायरल और अन्य संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने, कूलर, गमले, छत और खाली प्लॉटों में पानी की नियमित जांच करने तथा बुखार होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की जा रही है। तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण स्वाइन फ्लू में दिखाई दे सकते हैं।

इधर, जिले में लंपी स्किन डिजीज ने भी चिंता बढ़ाई है। ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग इलाकों में पहले ही 12 गोवंश में लंपी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। प्रशासन ने संक्रमित या संदिग्ध पशुओं को दूसरे पशुओं से अलग रखने और उनके नमूने जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं। लंपी से बचाव के लिए जिले में बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार करीब 26 हजार गोवंश का टीकाकरण किया जा चुका है, जबकि लगभग 50 हजार गोवंश के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

संदिग्ध पशुओं को अलग रखने के लिए पोवारी गोशाला में व्यवस्था की गई है। ऐसे में एक तरफ इंसानों में स्वाइन फ्लू, डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामले स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बने हुए हैं, तो दूसरी तरफ गोवंश में लंपी संक्रमण की आशंका ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय लोगों को घबराने के बजाय साफ-सफाई, व्यक्तिगत सुरक्षा और बीमारी के शुरुआती लक्षणों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

--आईएएनएस

पीकेटी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

नए सीईएओ जॉन टर्नस के नेतृत्व में एप्पल का बड़ा इवेंट आज, नए प्रोडक्ट्स पर सबकी नजर

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। टेक जगत में एप्पल अपने सरप्राइज एंड साइन इवेंट की शुरुआत करने जा रहा है। कंपनी के नेतृत्व में 15 साल बाद हुए सबसे बड़े बदलाव के कारण इस इवेंट पर सबकी नजरें हैं।

दरअसल, टिम कुक ने सीईओ पद छोड़ दिया है और वे अब कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बन गए हैं। अब एप्पल की कमान नए सीईओ जॉन टर्नस के हाथों में है और यह इवेंट उनके नेतृत्व में पहला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च है।

पिछले 15 वर्षों से एप्पल के बड़े इवेंट की मेजबानी टिम कुक रहे हैं। लेकिन इस बार मुख्य कीनोट की कमान पहली बार नए सीईओ जॉन टर्नस संभाल रहे हैं। पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि टर्नस किस तरह कंपनी की नई दृष्टि और ऊर्जा को स्टेज पर पेश करते हैं।

वैश्विक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जॉन टर्नस के नेतृत्व में, एप्पल तकनीकी बदलाव के एक अभूतपूर्व दौर में प्रवेश कर रही है। कंपनी अब केवल मामूली अपडेट्स करने के बजाय अपने हार्डवेयर पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। एप्पल के इतिहास में यह आयोजन एक बड़ा तकनीकी मोड़ साबित होने वाला है, क्योंकि कंपनी इस बार अपना पहला फोल्डेबल आईफोन पेश कर सकती है, जिसे बाजार में आईफोन अल्ट्रा नाम दिए जाने की चर्चा है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की रेस में प्रतिद्वंदी कंपनियों को टक्कर देने के लिए एप्पल इस इवेंट में बिल्कुल नया सिरी एआई असिस्टेंट पेश कर रही है। जॉन टर्नस के सामने एप्पल की एआई रणनीति को मजबूत करने और सिरी को अत्यधिक एडवांस बनाने की बड़ी चुनौती है, जिसके लिए कंपनी ने गूगल के साथ भी साझेदारी की है।

इस इवेंट में फोल्डेबल फोन के अलावा कई अन्य बड़े हार्डवेयर लॉन्च हो रहे हैं। इसमें आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स शामिल हैं। इसके साथ ही एप्पल वॉच सीरीज 12 और अल्ट्रा 4 भी पेश की जा सकती है।

नए सीईओ जॉन टर्नस के नेतृत्व में होने वाले इस इवेंट में स्टैंडर्ड आईफोन 18 को लॉन्च नहीं किया जा रहा है। कंपनी ने अपनी लॉन्च रणनीति में बदलाव करते हुए प्रो मॉडल और फोल्डेबल आईफोन को प्राथमिकता दी है। एप्पल अपनी पुरानी परंपरा को बदलते हुए स्टैंडर्ड और प्रो मॉडल की लॉन्चिंग को अलग-अलग कर रहा है। सितंबर के इवेंट में सारा ध्यान प्रो और पहले फोल्डेबल आईफोन पर रखा गया है, जबकि आईफोन 18 को 2027 के पहले तिमाही में उतारा जा सकता है।

एप्पल के नए सीईओ बनने पर जॉन टर्नस ने 1 सितंबर को एक्स पर अपना पहला पोस्ट किया। उन्होंने अपने पोस्ट में सिर्फ हैलो लिखा था।

वहीं 31 अगस्त को तत्कालीन एप्पल के सीईओ टिम कुक ने एक्स पर पोस्ट किया था, एप्पल समुदाय के लिए मेरे सीईओ के तौर पर आखिरी दिन पर ढेर सारा प्यार। कल से मेरा पद बदल रहा है, लेकिन एप्पल समुदाय के लिए मेरा प्यार कभी नहीं बदलेगा। प्रेरणा का लगातार स्रोत बने रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं असीम आभार व्यक्त करता हूं और अगले अध्याय के लिए बेहद उत्साहित हूं।

एप्पल का सबसे पहला आईफोन (जिसे आईफोन 1 या आईफोन 2जी भी कहा जाता है) स्टीव जॉब्स ने 9 जनवरी 2007 को पेश किया था। एप्पल का पहला 3जी कनेक्टिविटी वाला फोन आईफोन 3जी था, जिसे 11 जुलाई 2008 को लॉन्च किया गया था। वहीं आईफोन में रेटिना डिस्प्ले की शुरुआत सबसे पहले आईफोन 4 से हुई थी, जिसे साल 2010 में लॉन्च किया गया था। इसमें 326 पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई) थे, जो पिछले आईफोन 3जीएस से चार गुना अधिक थे। इन उत्पादों ने मोबाइल फोन जगत में क्रांतिकारी बदलाव किए थे।

एप्पल ने आईफोन में प्रो और प्रो मैक्स सीरीज की शुरुआत साल 2019 में आईफोन 11 सीरीज के साथ की थी। इन मॉडल्स में पहली बार ट्रिपल-कैमरा सेटअप और प्रो नामकरण का उपयोग किया गया था।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: बाबर आजम 7, शान मसूद 5... 133 रन पर ढेर पाकिस्तान, तीसरे टेस्ट में भी बल्लेबाजों ने कटाई नाक

England vs Pakistan Birmingham test: बर्मिंघम में आज से शुरू हुए तीन टेस्ट मैच की सीरीज के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तानी टीम सिर्फ 133 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए अपने तेज गेंदबाजों की ताकत दिखाई, जिसके आगे कप्तान बाबर आजम समेत उनकी पूरी टीम सरेंडर कर गई. हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में खेले गए शुरुआती दोनों टेस्ट में भी पाकिस्तान को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. Wed, 9 Sep 2026 19:10:18 +0530

  Videos
See all

जब पिंजरे में तेंदुआ नहीं गांव के बच्चे कैद हो गए #shorts #leopard #shortsvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T14:01:22+00:00

ईरान में खूनी तांडव...लाशों से पटा तेहरान | Iran America War | Trump | Middle East War | Tehran #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T14:13:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers