Responsive Scrollable Menu

वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई भारत की साख- प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले BJP अध्यक्ष नितिन नबीन

BJP President Nitin Nabin Press Conference: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को दिल्ली में एक प्रेस वार्ता की. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने सेवा संकल्प अभियान के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2026 को पीएम मोदी के जनसेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होने वाले हैं, 

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आई तकनीकी खराबी का असर भारत में भी, एयर इंडिया की उड़ानें प्रभाव‍ित, एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। एयर इंडिया ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन की एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेवा प्रदाता एनएटीएस में आई तकनीकी खराबी के कारण उसके उड़ान संचालन पर असर पड़ा है। इस समस्या ने पूरे यूनाइटेड किंगडम के कई हवाई अड्डों पर सेवाओं को प्रभावित किया।

एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर जारी एक बयान में कहा कि इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से उसे ब्रिटेन के हवाई अड्डों से आने-जाने वाली कई उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा, उन्हें देर से संचालित करना पड़ा या रद्द करना पड़ा।

एयर इंडिया ने चेतावनी दी कि इसका असर उसकी कुछ अन्य उड़ानों पर भी पड़ सकता है, क्योंकि इस व्यवधान के चलते विमान और चालक दल (क्रू) तय स्थानों पर समय पर नहीं पहुंच पाए हैं। एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरूर जांच लें।

एक्‍स पर जारी ट्रैवल एडवाइजरी में एयर इंडिया ने कहा, हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और व्यवधान को जितना संभव हो सके, उतना कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, इस तकनीकी खराबी के कारण ब्रिटेन भर में 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे प्रमुख हवाई अड्डों पर आने और जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुईं।

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल का संचालन करने वाली एनएटीएस ने बताया कि यह समस्या उसके फ्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण हुई।

इसका असर लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट, एडिनबर्ग एयरपोर्ट और मैनचेस्टर एयरपोर्ट समेत कई बड़े हवाई अड्डों पर पड़ा।

बाद में एनएटीएस ने कहा कि उसने समस्या को ठीक करने के लिए तकनीकी समाधान लागू कर दिया है और सिस्टम अब सामान्य रूप से काम कर रहा है। हालांकि, उसने यह भी कहा कि प्रभावित उड़ानों का बैकलॉग साफ करने और पूरी तरह सामान्य स्थिति बहाल करने में कुछ समय लगेगा।

एनएटीएस ने कहा, हमारे सिस्टम की समस्या अब ठीक हो चुकी है। हम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और लंबित उड़ानों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।

हीथ्रो एयरपोर्ट ने कहा कि वह एनएटीएस के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि यात्रियों और उड़ान कार्यक्रमों पर पड़ने वाले असर को कम किया जा सके।

इस व्यवधान का असर केवल ब्रिटेन तक सीमित नहीं रहा। ब्रिटेन और आयरलैंड के बीच उड़ानें भी प्रभावित हुईं। डबलिन एयरपोर्ट ने यात्रियों को चेतावनी दी कि ब्रिटेन से आने-जाने वाली सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

--आईएएनएस

एवाई/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

432 गेंद पर 350 रन... ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास, 39 साल पुराना महारिकार्ड स्वाहा

Ishan Kishan breaks 39 years old records: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने साउथ जोन के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा इतिहास रच दिया. उन्होंने चेन्नई में दोनों पारियों में मिलाकर कुल 350 रन (270 + 80) बनाए. इसके साथ ही उन्होंने दलीप ट्रॉफी के किसी एक मैच में सर्वाधिक रन बनाने का रमन लांबा का 39 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. Wed, 9 Sep 2026 18:14:26 +0530

  Videos
See all

3 दिन के आंदोलन के बाद झुकी सरकार...इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड 50% बढ़ा | Madhya Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T12:45:10+00:00

पुतिन के भारत दौरे से पहले नोएडा पहुंचा रूसी IL-76 | Russia | Noida | IL-76 | Putin | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T12:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers