Gold Silver Price Today 09 September 2026: चांदी हुई सस्ती तो सोने के दाम में फिर लगी आग!… ग्राहकों में एक तरफ खुशी वहीं दूसरी ओर मायूसी, जानें आज क्या है 1 तोले का भाव?
Gold Silver Price Today 09 September 2026: इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। घरेलू बाजार में सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है तो चांदी की कीमत में कमी दर्ज की गई है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों की नजर आज के नए दामों पर बनी हुई है जो बाजार का रुख बताएंगे।Box Office Collection: 'मिर्जापुर द मूवी' बनी तूफान, तो 150 करोड़ के करीब पहुंची 'हनुमान अंश', जानें कलेक्शन
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) और हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और दोनों फिल्में शानदार कमाई कर रही हैं. वहीं, यश की टॉक्सिक (Toxic) का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. तो आइए जानते हैं इन तीनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
‘मिर्जापुर द मूवी’ का 5वें दिन का कलेक्शन
'मिर्जापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. पहले दिन 25.50 करोड़, दूसर दिन 32 करोड़, तीसरे 36 करोड़ रुपये और चौथे दिन 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब पांचवे दिन की कमाई सामने आ गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 5वें (Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 5) दिन यानी पहले मंगलवार को 15.35 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद भारत में नेट कमाई अब 125.10 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की स्टारकास्ट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की स्टारकास्ट में अली फजल (Ali Fazal), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और दिव्येंदु (Divyendu) की वापसी हुई है. उनके अलावा कई पुराने चेहरे लौटे हैं, जिनमें रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी का नाम शामिल है. इनके अलावा रवि किशन और जितेंद्र कुमार की एंट्री हुई है.
हनुमान अंश का 33वें दिन का कलेक्शन
नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' तो छाई हुई है. महज 2 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश पर माने हनुमान जी की ही कृपा बरस रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 33वें दिन (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 33) यानी पांचवें मंगलवार को 11 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 33 दिनों की नेट कमाई अब 143.13 करोड़ रुपये हो गई है.
हनुमान अंश की स्टारकास्ट
हनुमान अंश की स्टारकास्ट में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा का रोल प्ले किया है और यंग नीम करौली बाबा के रोल में विहान शेडगे नजर आए हैं. इनके अलावा चंदन के. आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे भी अहम रोल है.
ये भी पढ़ें- Ammy Virk पर हुआ जानलेवा हमला, कनाडा में शो के बाद पंजाबी सिंगर की गाड़ी पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल
यश की फिल्म टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हो गई है. फिल्म का रिलीज से पहले काफी बज था, लेकिन ये फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई. रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे सोमवार को ही ये लाखों में सिमट गई थी और 75 लाख ही कमा पाई थी. वहीं दूसरे मंगलवार को भी इसकी कमाई में कोई तेजी नहीं देखी गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने रिलीज के 14वें (Toxic Box Office Collection Day 14) दिन 69 लाख की कमाई की है. इसी के साथ भारत में इसकी नेट कमाई अब 247.19 करोड़ रुपये ही हो पाई है.
टॉक्सिक की स्टारकास्ट
‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की स्टारकास्ट काफी बड़ी है. फिल्म में यश लीड रोल में हैं, जबकि उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम रोल में नजर आई हैं. इने अलावा सुदेव नायर और टॉविनो थॉमस भी अहम रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है.
ये भी पढे़ं- Entertainment News Live Updates: रवि किशन के वायरल मीम ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ का बना गाना, अक्षय कुमार का बर्थडे आज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
News Nation






