Responsive Scrollable Menu

डीआर कांगो में इबोला का प्रकोप: अलग-अलग रूप ले रही महामारी, मृत्यु दर में तेजी ने बढ़ाई च‍िंता

किंशासा, 9 सितंबर (आईएएनएस)। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में फैला इबोला संक्रमण अब तेजी से अलग-अलग रूप लेता हुआ दिखाई दे रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ताजा बाहरी स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित प्रांतों और स्वास्थ्य क्षेत्रों में संक्रमण का फैलाव एक जैसा नहीं है। कुछ इलाकों में मामले कम हो रहे हैं, जबकि अन्य जगहों पर संक्रमण बढ़ रहा है और नए क्षेत्रों तक फैल रहा है।

मंगलवार (स्थानीय समय) को जारी रिपोर्ट में कहा गया है, यह स्थिति दिखाती है कि महामारी अब अलग-अलग क्षेत्रों में अलग रुख अपना रही है। कुछ जगहों पर संक्रमण कम हो रहा है, लेकिन दूसरी जगहों पर यह तेजी से बढ़ रहा है और नए इलाकों में फैल रहा है।

रिपोर्ट में एक चिंताजनक पहलू यह बताया गया है कि अब अधिक लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही समुदाय के भीतर अपनी जान गंवा रहे हैं।

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच, पुष्टि किए गए कुल मौतों में से 75 प्रतिशत मौतें समुदाय के भीतर हुईं। रिपोर्टिंग अवधि में यह सबसे अधिक साप्ताहिक अनुपात है। दो सप्ताह पहले यह आंकड़ा 56.6 प्रतिशत था।

रिपोर्ट के अनुसार, यह अंतर चिंता की बात है क्योंकि इलाज केंद्रों में होने वाली मौतों में कमी जारी रहने के बावजूद समुदाय में मौतों की संख्या बढ़ रही है। इससे पता चलता है कि कुल मृत्यु दर में पहले जो गिरावट देखी गई थी, वह अब बरकरार नहीं रह पाई है।

डब्‍ल्‍यूएचओ का कहना है कि समुदाय में लगातार अधिक मौतों के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें बीमारी की देर से पहचान होना, मामलों की जानकारी देर से मिलना, मरीजों को समय पर इलाज केंद्रों तक न पहुंचा पाना, लोगों द्वारा बीमारी की गंभीरता को न समझना, दूरदराज इलाकों और परिवहन की समस्याएं, औपचारिक स्वास्थ्य केंद्रों की बजाय अन्य जगहों पर इलाज कराना, और स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा कम होना शामिल हैं।

वैक्सीन की बात करें तो, जेरे इबोला वायरस के खिलाफ इस्तेमाल होने वाली लाइसेंस प्राप्त एर्वेबो वैक्सीन का फिलहाल अध्ययन किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह मौजूदा बुंडीबुग्यो स्ट्रेन के खिलाफ भी सुरक्षा दे सकती है।

इस बीच, विशेष मानवीय उपयोग की व्यवस्था के तहत, जिसके माध्यम से महामारी जैसी स्थिति में अभी पूरी तरह स्वीकृत न हुई या सीमित रूप से जांची गई वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा सकता है, 27 अगस्त से अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों और जोखिम वाले लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, 6 सितंबर तक कुल 2,007 स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी।

6 सितंबर तक इबोला के कुल 6,686 पुष्टि किए गए मामले सामने आ चुके थे और 3,226 लोगों की पुष्टि के साथ मौत हो चुकी थी। पुष्टि और संभावित मामलों को मिलाकर मृत्यु दर 48.3 प्रतिशत दर्ज की गई।

स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण भी बड़ी चिंता बना हुआ है। अब तक 167 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 47 की मौत हो चुकी है।

डब्‍ल्‍यूएचओ ने डीआरसी के भीतर संक्रमण के और फैलने का खतरा बहुत उच्च बताया है, जबकि पड़ोसी देशों के लिए खतरे का स्तर उच्च माना गया है। 18 अगस्त को हुई अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम (आईएचआर) आपात समिति की दूसरी बैठक में भी इस बात पर जोर दिया गया कि यह प्रकोप अभी नियंत्रण से बहुत दूर है और यह अब भी अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल बना हुआ है।

मई में घोषित किया गया यह प्रकोप अब देश के इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे घातक इबोला महामारी बन चुका है। साथ ही, यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इबोला प्रकोप है। इससे बड़ा प्रकोप केवल 2014 से 2016 के बीच पश्चिम अफ्रीका में फैली इबोला महामारी थी।

--आईएएनएस

एवाई/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: 16 राज्यों में आज आएगी आफत! अगले कुछ घंटों में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से मौसम साफ है. आज भी राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में चटक धूप निकली हुई है. हालांकि देश के कई राज्यों में अभी भी भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी बुधवार (9 सितंबर) को यूपी-बिहार के अलावा  राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कम से कम 16 राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है. जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. ऐसे में आईएमडी ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे खराब मौसम में बाहर न जाएं.

पहाड़ों पर मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा

इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है. जबकि आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों के टूटने और बिजली के खंभों के उखड़ने का भी खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग आंधी-तूफान के बीच समंदर में ऊंची लहरें उठने की भी चेतावनी दी है.

जिसके चलते मछुआरों को मौसम खराब होने के दौरान समंदर में न जाने की सलाह दी गई है. बता दें कि मौसम में खराबी की वजह कम दबाव का क्षेत्र बनने की मानी जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है. जिससे कई स्थानों पर बारिश होने की आशंका है.

इन राज्यों में आज हो सकती है भारी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बुधवार को देश के 16 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. जिसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र के साथ-साथ राजधानी दिल्ली में भी बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान कुछ स्थानों पर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल?

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज यानी बुधवार को बारिश के साथ आंधी आने की आशंका है. जिसके लिए आईएमडी ने चेतावनी जारी की है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जबकि दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

यूपी और बिहार में आज कैसे रहेगा मौसम?

वहीं उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को गौतम बुद्ध नगर, प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, देवरिया, अंबेडकर नगर, मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, बलरामपुर, कानपुर, वाराणसी, बहराइच, सोनभद्र, रामपुर और गोरखपुर में भारी बारिश की आशंका है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं बिहार के पटना, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, गया, अररिया, दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, सीवान, मधुबनी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की आशंका है. जबकि कई इलाकों में 55 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है.

देश के अन्य राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका

उधर राजस्थान के जयपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, टोंक, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, अजमेर, भरतपुर और सवाई माधोपुर में भारी बारिश का अनुमान है. जबकि इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. उधर मध्य प्रदेश के उज्जैन, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, देवास, श्योपुर, नरसिंहपुर, विदिशा, भोपाल, इंदौर, मुरैना, खांडवा, अशोक नगर, उमरिया, नीमच और कटनी में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट है.

Continue reading on the app

  Sports

यादों में रह जाएगा वनडे क्रिकेट, दिग्गज रिकी पोंटिंग ने बताया टी20 है बर्बादी का कारण

ऑसट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोटिंग ने चिंता जताई है कि टी20 लीग के लगातार विस्तार से वनडे फॉर्मेट का अस्तित्व खतरे में है. हालांकि, पोटिंग ने ये भी माना कि जब तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें टेस्ट फॉर्मेट में खेलती रहेगी वनडे क्रिकेट भी बना रहेगा, लेकिन इसके बावजूद इस पर खतरा मंडरा रहा है. Wed, 9 Sep 2026 10:23:14 +0530

  Videos
See all

Satyaniketan Building Collapse: दिल्ली बिल्डिंग हादसे के आरोपी Mahesh Gupta की कोर्ट में पेशी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T05:01:13+00:00

Gurugram Accident: कार चालक ने घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम को कुचला, हुई मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T05:02:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers