सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में तेज होगा चौड़ीकरण, 5 प्रमुख रास्तों पर जल्द शुरू होगा काम
उज्जैन में इन दिनों सिंहस्थ 2028 को लेकर चौड़ीकरण और निर्माण कार्यों का दौर देखने को मिल रहा है। बाबा महाकाल के सवारी के चलते पिछले कुछ दिनों से प्रशासन का पूरा फोकस सवारी मार्गों के चौड़ीकरण पर था। कोई नया काम शुरू भी नहीं किया गया। लेकिन अब सवारी का क्रम खत्म होने के बाद नगर निगम की चौड़ीकरण की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।
उज्जैन में कुछ रास्ते ऐसे हैं जिनका चौड़ीकरण किए जाने की घोषणा पहले ही हो चुकी है लेकिन अभी यहां पर काम शुरू नहीं हुआ है। गुदरी से लेकर हरसिद्धि पाल तक का रास्ता भी इस बीच आता है। शहर में पांच ऐसे मार्ग हैं, जहां पर अब प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
जल्द शुरू होगा चौड़ीकरण
जहां पर चौड़ीकरण किया जाने वाला है, वहां पर सेंट्रल लाइन से मार्किंग की जा चुकी है और भवन मालिकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। कुछ स्थान ऐसे हैं जहां ट्रैफिक डायवर्जन की स्थिति सामान्य होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
इन मार्गों का होगा चौड़ीकरण
प्रशासन द्वारा चौबीस खंबा से लेकर छोटा रुद्र सागर का चौड़ीकरण किया जाने वाला है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के बीच आने वाले भवनों से संबंधित लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। इसी तरह गुदरी से लेकर हरसिद्धि पाल तक 570 मीटर लंबे मार्ग पर चौड़ीकरण किया जाने वाला है। यह मार्ग 15 मीटर चौड़ा होगा और लगभग 136 मकान प्रभावित होंगे। नीलकंठ द्वारा से लेकर महाकाल चौराहा तक 400 मीटर लंबा मार्ग है, जिसे 24 मीटर किया जाना है। सेंट्रल लाइन से मार्किंग की जा चुकी है इसमें लगभग 127 भवन प्रभावित होंगे।
इसी तरह खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक 730 मीटर मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। उधर दो तालाब से लेकर शांति नगर तक 650 मीटर लंबा रास्ता 18 मीटर तक चौड़ा होगा। इसके लिए मकान मालिकों को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा तेलीवाड़ा से टंकी चौराहा के बीच पहले से चल रहा 150 से 200 मीटर और दानी गेट क्षेत्र का 300 मीटर का काम बाकी है, जिसे पूरा किया जा रहा है।
दिल्ली में हर साल 45,000 करोड़ खर्च करते हैं बाहर से आने वाले छात्र, जानिए पीजी इकोनॉमी कितनी बड़ी
Delhi PG-Students Consumption Economy: दिल्ली में पीजी में रहने वाले छात्रों का खर्च कई हजार करोड़ में है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
NDTV






