Responsive Scrollable Menu

Mangal Nakshatra Gochar September 2026: शनि के नक्षत्र में आएंगे मंगल, इन 4 राशियों को मिल सकता है लाभ

Mangal Nakshatra Gochar September 2026: शनि के नक्षत्र में आएंगे मंगल, इन 4 राशियों को मिल सकता है लाभ

Continue reading on the app

आज एपल इवेंट में नहीं आएगा बेस आईफोन 18:पहला फोल्डेबल फोन और प्रो मॉडल्स लॉन्च होंगे; नए CEO टर्नस का पहला कीनोट

एपल आज 9 सितंबर को होने वाले अपने एनुअल इवेंट में स्टैंडर्ड आईफोन 18 लॉन्च नहीं करेगी। इस इवेंट में सिर्फ तीन प्रीमियम डिवाइस आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन पेश होने की उम्मीद है। इसकी वजह मेमोरी चिप की बढ़ती लागत है। इसके अलावा वियरेबल्स सेगमेंट में नई वॉच और एयरपॉड्स भी पेश किए जाएंगे। 1 सितंबर को टिम कुक के पद छोड़ने के बाद नए सीईओ बने जॉन टर्नस का यह पहला कीनोट होगा। इवेंट भारतीय समयानुसार आज रात 10:30 बजे शुरू होगा, जिसे एपल की वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। पहला फोल्डेबल आईफोन: खुलने पर आईपैड मिनी जितना बड़ा हो सकता है आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स: छोटा डायनामिक आइलैंड और वेरिएबल अपर्चर प्रो लाइनअप में डिजाइन आईफोन 17 Pro जैसा ही एल्युमीनियम बिल्ड और बैक ग्लास के साथ रहेगा, लेकिन फीचर्स में बड़े बदलाव होंगे: एपल वॉच 12, वॉच अल्ट्रा 4 और नए एयरपॉड्स भी आएंगे आईफोन के अलावा इवेंट में कंपनी अपने वियरेबल्स इकोसिस्टम को भी बड़ा अपग्रेड देगी। स्टेज से नई स्मार्टवॉच और ऑडियो डिवाइसेज पेश किए जाएंगे: मेमोरी चिप महंगी हुई, दाम बढ़ाते तो फोन नहीं बिकता कंपनी प्रो मॉडल में तो लागत का यह दबाव किसी तरह झेल सकती है, क्योंकि प्रो ग्राहक ज्यादा कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं। लेकिन बेस मॉडल में लागत बढ़ने का सीधा असर या तो कंपनी के मुनाफे पर पड़ता या ग्राहकों पर। इसी वजह से एपल ने बेस मॉडल के लॉन्च को टाल दिया है। 2025 में 256GB प्रो मॉडल के कुल कंपोनेंट खर्च में मेमोरी का हिस्सा 10% था। 2026 में यह 34% हो गया। 2027 तक इसके 40% के पार जाने का अनुमान है। दो स्टैंडर्ड आईफोन के बीच 18 महीने का गैप एपल हर साल सितंबर में नया बेस आईफोन पेश करता है, लेकिन इस बार आईफोन 18 के लिए 2027 की शुरुआत तक इंतजार करना होगा। ऐसे में दो बेस मॉडल्स के बीच करीब डेढ़ साल का फर्क आ जाएगा। एपल के इतिहास में यह अब तक का सबसे लंबा इंतजार होगा। कौन-से प्रोडक्ट्स 9 सितंबर के इवेंट से बाहर रहेंगे? एपल इवेंट का फोकस सिर्फ फोल्डेबल फोन और प्रो मॉडल्स पर रखना चाहता है, ताकि ध्यान न भटके। इसलिए कई डिवाइसेज को बाद के महीनों के लिए रोका जा सकता है: 2027 के लिए टले: आईफोन 18, आईफोन 18e और सेकंड जनरेशन आईफोन एयर। नए CEO जॉन टर्नस का पहला कीनोट, सीरी AI बीटा का होगा ऐलान इस इवेंट के जरिए एपल में नए लीडरशिप युग की शुरुआत हो रही है। लंबे समय तक कमान संभालने वाले टिम कुक की जगह नए सीईओ जॉन टर्नस पहली बार एपल पार्क के स्टेज से कीनोट देंगे। कंपनी सीरी AI बीटा को आम यूजर्स के लिए रोलआउट करने की तारीख घोषित कर सकती है। कीनोट के बाद लाइव होंगे iOS 27 समेत अन्य OS इवेंट खत्म होते ही कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम के पब्लिक रोलआउट की तारीखें जारी करेगी। इनमें iOS 27, iPadOS 27, macOS गोल्डन गेट, tvOS 27, watchOS 27 और visionOS 27 शामिल हैं। आम तौर पर कीनोट के एक हफ्ते के भीतर ये अपडेट्स सभी सपोर्टेड डिवाइसेज पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाते हैं। इसके साथ ही Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और नए AirPods की बिक्री की तारीखें भी साफ होंगी। आईफोन 18 प्रो और मैक्स लॉन्च के बाद बंद होंगे ये मॉडल्स एपल हर साल नए आईफोन लॉन्च के बाद कुछ पुराने मॉडल्स को बंद करता है, खासकर प्रो मॉडल्स। ताकि लोग नए मॉडल्स खरीदें। इसके अलावा, जो मॉडल्स 5 से 7 साल पहले लॉन्च हुए हैं वो भी बंद हो सकते हैं। हालांकि, फ्लिपकार्ट और अमेजन पर ये मॉडल्स स्टॉक खत्म होने तक बिकेंगे। -------------- ये खबर भी पढ़ें… 19 साल में 300 करोड़ iPhone बिके: यह ब्रांड पहले दूसरी कंपनी का था, फिर एपल को कैसे मिला, कल लॉन्च इवेंट; जानें पूरी कहानी एपल का लॉन्चिंग इवेंट कल यानी बुधवार देर रात होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और अल्ट्रा लॉन्च कर सकती है। लेकिन नए आईफोन से पहले जानते हैं उस नाम और फोन की कहानी, जिसने करीब दो दशक में मोबाइल की दुनिया बदल दी। आपको जानकर हैरानी होगी कि आईफोन नाम शुरू में एपल का था ही नहीं। अमेरिकी नेटवर्किंग कंपनी सिस्को के पास इस नाम का ट्रेडमार्क था। पूरी खबर पढ़े…

Continue reading on the app

  Sports

यादों में रह जाएगा वनडे क्रिकेट, दिग्गज रिकी पोंटिंग ने बताया टी20 है बर्बादी का कारण

ऑसट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोटिंग ने चिंता जताई है कि टी20 लीग के लगातार विस्तार से वनडे फॉर्मेट का अस्तित्व खतरे में है. हालांकि, पोटिंग ने ये भी माना कि जब तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें टेस्ट फॉर्मेट में खेलती रहेगी वनडे क्रिकेट भी बना रहेगा, लेकिन इसके बावजूद इस पर खतरा मंडरा रहा है. Wed, 9 Sep 2026 10:23:14 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Demolition Drive: 7 मासूमों की मौत के बाद दिल्ली में जागी MCD, ढहाएगी अवैध इमारतें #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T06:01:41+00:00

Banbhoolpura Supreme Court Hearing LIVE: बनभूलपुरा पर फैसला आज | Haldwani | CM Dhami | Encroachment #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T06:03:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers