Responsive Scrollable Menu

₹1 लाख का लोन लेकर शुरू किया ट्रॉली बैग कारोबार, अब हर महीने कमा रहीं ₹2 लाख तक

Trolley Bag Business Success Story: कभी परिवार का गुजारा करना मुश्किल था और पति मजदूरी कर घर चलाते थे, लेकिन शिवहर की रेनू कुमारी ने हिम्मत और मेहनत के दम पर अपनी जिंदगी बदल दी. वर्ष 2014 में जीविका समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने आत्मनिर्भर बनने का सपना देखा और 2024 में समूह से ₹1 लाख का ऋण लेकर ट्रॉली बैग निर्माण का कारोबार शुरू किया. छोटे स्तर से शुरू हुआ यह काम आज कई जिलों में पहुंच चुका है और सभी खर्च निकालने के बाद रेनू हर महीने करीब ₹1 से ₹2 लाख तक की शुद्ध आमदनी कर रही हैं. उनकी सफलता ने न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति बदली, बल्कि अब वह दूसरी ग्रामीण महिलाओं को भी रोजगार और आत्मनिर्भरता की राह दिखा रही हैं.

Continue reading on the app

Ank Jyotish 01 September: मूलांक 7 और 9 वालों के लिए Caution, जानें Horoscope अपडेट

सितंबर का महीना शुरु हो चुका है। आज है महीने का पहला दिन यानी 1 सितंबर, आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसका संकेत आपके जन्मांक यानी के मूलांक से जान सकते हैं। 1 सितंबर को कुछ मूलांक जातकों के लिए करियर, नौकरी और कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। कुछ लोगों को आर्थिक लाभ प्राप्त होने वाले हैं। 
प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। लेकिन कुछ लोगों का बेवजह खर्चा हो सकता है, हेल्थ और रिश्तों को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है। आइए आपको बताते हैं 1 से 9 तक मूलांक वालों का दिन कैसा रहने वाला है।

मूलांक 1
मलूांक 1 वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों से संबंधित फैसले लेने के लिए बेहद खास माना जाता है। रोज की दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करने की जरुरत है। कुछ नया करने से मन को ताजगी मिलेगी और शारीरिक व मानसिक थकान भी कम होगी। आप खुद को पहले से अधिक ऊर्जावन महससू करेंगे। शुभ अंक- 52 | शुभ रंग- सिल्वर

मूलांक 2 
आज उन लोगों से दूर बनाकर चलें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान न पहुंचे या आपका कीमती समय व्यर्थ हो सकता है। आपकी भावुकता और दरियादिली का कोई पर्सन गलत फायदा हो सकता है। इसलिए किसी पर भरोसा करने से पहले उसके इरादों और परिस्थितियों को अच्छी तरह समझ लें। शुभ अंक- 22| शुभ रंग- ग्रे

मूलांक 3
बिजनेस से संबंधित गतिविधियां आज सामान्य गति से चलेंगी। वहीं, प्रोडक्शन में कमी आने के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातक अपने काम में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। तय समय पर अपना टारगेट जरुर पूरा करें, वरना शिकायत की स्थिति बन जाएगी। शुभ अंक 12| शुभ रंग हरा

मूलांक 4
मूलांक 4 वाले निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन और आपसी तालमेल बना रहेगा। पार्टनरशिप से संबंधित रिश्तों में विश्वास और सहयोग बना रहेगा। किसी खास बातचीत या समझौते से आपको फायदा मिल सकता है। टीम के साथ मिलकर किए गए काम में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। शुभ अंक- 2| शुभ रंग- क्रीम

मूलांक 5
पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों के लिए यह दिन बेहद खास है। नए सौदे और व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए समझदारी से फैसले लें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने से आगे नए रास्ते खुल जाएंगे। बैकिंग क्षेत्र से संबंधित लोगों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। दरअसल, मीडिया और कम्यूनिकेशन से जुड़े लोगों को काम के लिए तारीफ मिल सकती है। शुभ अंक - 15| शुभ रंग- पीला

मूलांक 6
आज के दिन आपको कोई सुखद खबर या घटना आपका दिन को बेहतर बना देगी। भाग्य का पूरा साथ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से अटेक काम भी पूरे होंगे। सरकारी मामलों में सफलता प्राप्त होगी, लेकिन अपने गु्स्से पर नियंत्रण जरुर रखें। शुभ अंक-3| शुभ रंग- गोल्डन

मूलांक 7
मूलांक 7 वालों को नौकरी में क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी या काम मिल सकता है। व्यापार से संबंधित लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती हैं। आज के दिन पेट से संबंधित पेरशानी या एलर्जी की समस्या परेशान कर सकती हैं, साथ ही आलस्य भी हावी रहेगा। प्रेम संबंधों में निराशा मिल सकती है, लेकिन शादीशुदा लोगों के बीच चल रही समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। शुभ अंक- 27| शुभ रंग- वॉइलेट

मूलांक 8
ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहने वाली है और आपका सकारात्मक नजरिया आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां दिला सकता है। मिले हुए अवसरों का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। अचानक किसी पुराने या करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। इस अवधि में किसी खास विषय पर बातचीत या महत्वपूर्ण विचार-विमर्श भी होने के योग है। शुभ अंक-14| शुभ रंग- लाल

मूलांक 9
अचानक से आज प्रॉपर्टी या पैतृक संपत्ति से संबंधित किसी काम में अड़चन आने से तनाव बढ़ सकता है। ऐसे मामलों में धैर्य बनाना बेहद जरुरी है और जल्दबाजी से बचना है। यदि किसी सरकारी मामले को लेकर परेशानी चल रही है, तो उसके समाधान के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। संतान से जुड़ी किसी समस्या में आपका सहयोग काफी मददगार साबित होगा। शुभ अंक- 12| शुभ रंग- लेमन

Continue reading on the app

  Sports

यादों में रह जाएगा वनडे क्रिकेट, दिग्गज रिकी पोंटिंग ने बताया टी20 है बर्बादी का कारण

ऑसट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोटिंग ने चिंता जताई है कि टी20 लीग के लगातार विस्तार से वनडे फॉर्मेट का अस्तित्व खतरे में है. हालांकि, पोटिंग ने ये भी माना कि जब तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें टेस्ट फॉर्मेट में खेलती रहेगी वनडे क्रिकेट भी बना रहेगा, लेकिन इसके बावजूद इस पर खतरा मंडरा रहा है. Wed, 9 Sep 2026 10:23:14 +0530

  Videos
See all

Satyaniketan Building Collapse: दिल्ली बिल्डिंग हादसे के आरोपी Mahesh Gupta की कोर्ट में पेशी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T05:01:13+00:00

Gurugram Accident: कार चालक ने घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम को कुचला, हुई मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T05:02:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers