Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: बादशाह से बेवफाई का बदला लेंगी ईशा रिखी? शो में बताएंगी तलाक की सच्चाई, Promo में दिखी झलक

Isha Rikhi in Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के प्रीमियर से पहले शो के मेकर्स लगातार कंटेस्टेंट्स को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा प्रोमो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा छेड़ दी है। प्रोमो में एक एक्ट्रेस कंटेस्टेंट अपने टूटे रिश्ते और प्यार में मिले दर्द के बारे में बात करते हुए भावुक होती नजर आ रही हैं। चेहरा ब्लर होने की वजह से उनकी पहचान साफ नहीं हो रही है, लेकिन इंटरनेट यूजर्स का दावा है कि ये पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी हो सकती हैं।

ईशा रिखी का नाम हाल ही में सिंगर-रैपर बादशाह (Badshah) के साथ उनके रिश्ते और अलगाव को लेकर सुर्खियों में रहा है। ऐसे में प्रोमो में रिश्ते और टूटे भरोसे का जिक्र होने के बाद फैंस इसे दोनों की निजी जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं।

प्रोमो में रोती दिखीं एक्ट्रे, क्या ये हैं ईशा रिखी?
प्रोमो में नजर आ रही महिला खुद को पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री के तौर पर पेश करती हैं। बातचीत के दौरान वह अपने प्यार और रिश्ते में मिले अनुभवों को याद करते हुए भावुक हो जाती हैं।

वह कहती सुनाई देती हैं, “मुझे प्यार हुआ, और जो कुछ भी मैंने फेस किया...” इसके बाद उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। आगे वह टूटे भरोसे का जिक्र करते हुए कहती हैं, “जब आपका ट्रस्ट टूटता है कुछ रिश्तों से तो...”

यही हिस्सा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है। हालांकि प्रोमो में चेहरा छिपाया गया है और मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि कंटेस्टेंट ईशा रिखी ही हैं।

फैंस जोड़ रहे बादशाह से कनेक्शन
प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत कयास लगाना शुरू कर दिया कि ब्लर फेस के पीछे Isha Rikhi ही हैं। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में रैपर बादशाह को टैग करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

कुछ यूजर्स ने प्रोमो में रिश्ते और टूटे भरोसे की बात को ईशा और बादशाह के हालिया अलगाव से जोड़कर देखा। हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रही ये प्रतिक्रियाएं केवल दर्शकों के अनुमान हैं।

बादशाह और ईशा ने किया अलग होने का ऐलान
बादशाह और ईशा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर दोनों ने 1 सितंबर को साझा बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की थी। दोनों ने बताया कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है।

Badshah Isha Rikhi Divorce

अपने बयान में दोनों ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की और कहा कि इस विषय पर यह उनका एकमात्र बयान होगा। उन्होंने आगे किसी भी तरह की अटकल या अनुमान से बचने का अनुरोध किया।

6 सितंबर को होगा बिग बॉस 20 का प्रीमियर
बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को होने वाला है। शो शुरू होने से पहले मेकर्स कई कंटेस्टेंट्स के प्रोमो जारी कर रहे हैं, लेकिन कई वीडियोज में चेहरों को जानबूझकर ब्लर रखा गया है। इससे दर्शकों के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर शो में कौन-कौन एंट्री लेने वाला है।

Continue reading on the app

झारखंड सरकार को BJP की कड़ी चेतावनी, एक हफ्ते में CBI जांच नहीं तो…

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने हेमंत सोरेन सरकार को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि एक हफ्ते में सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं की गई तो…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG T20 Head-to-Head: अफगानिस्तान के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड? जानिए आंकड़ों की पूरी कहानी

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में किस टीम ने बाजी मारी है? जानिए अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का अब तक का प्रदर्शन कैसा रहा है. Sat, 12 Sep 2026 20:59:42 +0530

  Videos
See all

CM Yogi in Parliament: संसद भवन में दाखिल हुए CM Yogi Adityanath | UP CM Delhi visit | BRICS 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T16:14:55+00:00

Delhi Government Action | दिल्ली: विकास मार्ग पर कोचिंग सेंटर सील #ytshorts #shorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T16:14:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers