Responsive Scrollable Menu

आपके आधार पर कोई और तो नहीं चला रहा सिम:संचार साथी पोर्टल पर चेक करें; एक ID पर 9 कनेक्शन की छूट

नया मोबाइल सिम कनेक्शन लेने के लिए अब डिजिटल KYC या e-KYC की प्रोसेस अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने आम उपभोक्ताओं के लिए बल्क सिम कार्ड जारी करने पर भी सख्त रोक लगा रखी है। टेलिकॉम डिपार्टमेंट (DoT) के नियमों के मुताबिक, कोई भी एक व्यक्ति अपने नाम पर आधार कार्ड से अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन रख सकता है। यह नियम कनेक्शनों को रेग्युलेट करने के लिए बनाया गया था, लेकिन आधार डिटेल्स के बढ़ते गलत इस्तेमाल को देखते हुए अब समय-समय पर यह चेक करना जरूरी हो गया है कि आपकी पहचान पर कितने सिम एक्टिव हैं। धोखाधड़ी का खतरा क्यों बढ़ा? टेलिकॉम कंपनियां नया सिम कार्ड जारी करने के लिए आधार को एक वैध पहचान और पते के दस्तावेज के रूप में स्वीकार करती हैं। इससे आधार आधारित वेरिफिकेशन तो आसान हो जाता है, लेकिन अगर आपकी आईडी किसी गलत हाथों में पड़ जाए तो बड़ा जोखिम खड़ा हो सकता है। जालसाज कथित तौर पर किसी दूसरे व्यक्ति के पहचान पत्रों का इस्तेमाल करके सिम कार्ड खरीद लेते हैं। इसके बाद इन नंबरों का इस्तेमाल फर्जी कॉल्स, एसएमएस, सोशल मीडिया अकाउंट्स या फाइनेंशियल फ्रॉड के लिए किया जाता है। टेलीकॉम विभाग के संचार साथी से ऐसे चेक करें ऐसे चेक करें आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर सुरक्षा जांच की जरूरत क्यों पड़ी? क्या है TAFCOP? टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAFCOP) दूरसंचार विभाग की एक पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों के नाम पर चल रहे फर्जी सिम कनेक्शनों की पहचान करना और डिजिटल फ्रॉड से सुरक्षा देना है। जरूरी नियम: एक भारतीय नागरिक अधिकतम 9 सिम कार्ड (असम और पूर्वोत्तर राज्यों/जम्मू-कश्मीर के लिए सीमित मामलों में 6) अपने नाम रख सकता है। ये खबर भी पढ़ें… एक हफ्ते में सोना ₹4694 और चांदी ₹8436 सस्ती: 10 ग्राम सोना ₹1.55 लाख पर आया, एक किलो चांदी ₹2.35 लाख की बिक रही सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 4,694 रुपए गिरकर 1.55 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 28 अगस्त को करीब 1.60 लाख रुपए पर था। वहीं चांदी 2.44 लाख रुपए किलो से घटकर 2.35 लाख रुपए पर पहुंच गई है, इसकी कीमत 8,436 रुपए बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

छलांग लगाकर बचाई जान, पर 22,000 मुर्गियां ले गया सैलाब... नेपाल में तबाही के बीच बिलख पड़ा पोल्ट्री किसान

Nepal flood 22000 Chicken Death Story: नेपाल के रसुवा और नुवाकोट में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक 939 लोगों की जान जा चुकी है और 3,925 लोग (592 विदेशियों सहित) लापता हैं. बाढ़ के सैलाब में त्रिशूली का पूरा बाजार तबाह हो गया, जहां एक पोल्ट्री फार्म की 22,000 मुर्गियां बह गईं. नेपाली सेना द्वारा जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत 11,379 लोगों को बचाया जा चुका है, जिनमें 158 भारतीय भी शामिल हैं.

Continue reading on the app

  Sports

10 साल में एक भी बल्लेबाज नहीं मिला, वसीम अकरम ने पीएसएल की खोली पोल, बोले- हमें भी चाहिए वैभव सूर्यवंशी

Wasim Akram Vaibhav Sooryavanshi: वसीम अकरम ने पाकिस्तान सुपर लीग पर सवाल उठाते हुए कहा कि 10 साल में यह एक भी विश्वस्तरीय बल्लेबाज नहीं दे सकी. उन्होंने भारत के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की मिसाल देते हुए कहा कि जब तक ऐसा टैलेंट नहीं निकलेगा, पाकिस्तान की क्रिकेट में सुधार असंभव है. Fri, 11 Sep 2026 23:33:24 +0530

  Videos
See all

Why is Donald Trump visiting the Republic of Ireland? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T21:30:30+00:00

Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव में हो गया खेला! | Breaking | Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T22:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers