Responsive Scrollable Menu

ICICI बैंक में 9.99% हिस्सेदारी खरीदेगी LIC:RBI से मंजूरी मिली; कंपनी को 1 साल में प्रोसेस पूरी करनी होगी

देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया अब ICICI बैंक में 9.99% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए LIC को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मंजूरी मिल गई है। ICICI बैंक ने शेयर मार्केट फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है। बैंक के मुताबिक, RBI की ओर से जारी मंजूरी पत्र 4 सितंबर 2026 को रात 9:09 बजे प्राप्त हुआ। यह अनुमति मिलने के बाद अब LIC अगले एक साल के भीतर बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकेगी। 1 साल की समयावधि तय, वरना रद्द होगी मंजूरी फाइलिंग में बताया गया है कि यह मंजूरी एक सीमित समय सीमा के साथ दी गई है। यदि LIC मंजूरी पत्र जारी होने की तारीख (4 सितंबर 2026) से एक साल के भीतर इस हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा नहीं कर पाती है, तो यह अनुमति रद्द हो जाएगी। यह खरीद सरकारी नियमों और कानूनी शर्तों को पूरा करने पर ही तय होगी। HDFC बैंक में भी हिस्सेदारी खरीदेगी LIC शेयर बाजार में कंपनियों का हाल शुक्रवार को LIC का शेयर 1.55 रुपए यानी 0.37% घटकर ₹415.35 पर बंद हुआ। वहीं ICICI बैंक का शेयर ₹1,423.20 के स्तर पर बंद हुआ था। ये खबर भी पढ़ें… एक हफ्ते में सोना ₹4694 और चांदी ₹8436 सस्ती: 10 ग्राम सोना ₹1.55 लाख पर आया, एक किलो चांदी ₹2.35 लाख की बिक रही सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 4,694 रुपए गिरकर 1.55 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 28 अगस्त को करीब 1.60 लाख रुपए पर था। वहीं चांदी 2.44 लाख रुपए किलो से घटकर 2.35 लाख रुपए पर पहुंच गई है, इसकी कीमत 8,436 रुपए बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Bomb Threat: अहमदाबाद और सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप; जांच जारी

Surat-Ahmedabad courts bomb threat: गुजरात के प्रमुख शहरों से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। अहमदाबाद की तमाम अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिलने से प्रशासनिक और सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है। अहमदाबाद पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि इस मामले में पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से मानक सुरक्षा कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस धमकी भरे ईमेल में अहमदाबाद के घी कांटा स्थित मेट्रोपॉलिटन कोर्ट और लाल दरवाजा स्थित सत्र न्यायालय (सेशंस कोर्ट) सहित कई अदालती परिसरों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है।

पुलिस और बम स्क्वाड ने शुरू की जांच
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस दल, बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वाड) और दमकल विभाग के अधिकारी तुरंत संबंधित परिसरों में पहुंच गए और गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सुरक्षा के एहतियाती कदम उठाते हुए अदालत की इमारतों को तुरंत खाली करा लिया गया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने कोने-कोने की जांच की। हालांकि, नवीनतम उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अभी तक की गई तलाशी के दौरान परिसरों से कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है।

अधिकारियों का कहना है कि वे ईमेल के स्रोत का पता लगाने और धमकियों में आए स्थानों की सुरक्षा जांच करने में जुटे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस तरह की धमकी भरे संदेश इन दिनों देश भर के विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों, जैसे स्कूलों, कॉलेजों, अदालतों और नगर निगम कार्यालयों को लगातार मिल रहे हैं।

नोएडा प्राधिकरण और दिल्ली हाईकोर्ट को भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां
इस घटना से पहले नोएडा प्राधिकरण को भी एक ऐसा ही धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसमें उसके सेक्टर 39 स्थित सात मंजिला कार्यालय भवन को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। इस धमकी के बाद मौके पर भारी पुलिस बल और डॉग स्क्वाड ने पहुंचकर कार्यालयों और आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों की बारीकी से जांच की थी।

इसी तरह पिछले महीने स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस ईमेल में "ब्लास्ट दिल्ली हाईकोर्ट दोपहर 2:11 बजे" का जिक्र किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में कई अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों को भी ऐसे ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया था।

फिलहाल, देश के अलग-अलग हिस्सों में मिल रही इन धमकियों के मामलों में स्थानीय पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से आगे की जांच में जुटी हुई हैं और अभी तक किसी भी स्थान पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

10 साल में एक भी बल्लेबाज नहीं मिला, वसीम अकरम ने पीएसएल की खोली पोल, बोले- हमें भी चाहिए वैभव सूर्यवंशी

Wasim Akram Vaibhav Sooryavanshi: वसीम अकरम ने पाकिस्तान सुपर लीग पर सवाल उठाते हुए कहा कि 10 साल में यह एक भी विश्वस्तरीय बल्लेबाज नहीं दे सकी. उन्होंने भारत के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की मिसाल देते हुए कहा कि जब तक ऐसा टैलेंट नहीं निकलेगा, पाकिस्तान की क्रिकेट में सुधार असंभव है. Fri, 11 Sep 2026 23:33:24 +0530

  Videos
See all

EPFO Rules Chnage: PF निकालने के बदले नियम, जल्दी कीजिए! | PF Withdrawal | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T20:00:20+00:00

This island you haven’t heard of could cause global shipping chaos | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T20:15:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers