Responsive Scrollable Menu

आज का पंचांग 5 सितंबर 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया, सूर्योदय-सूर्यास्त

आज की तिथि क्या है?: आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है, जो रात 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

  • वार: शनिवार
  • नक्षत्र: मृगशिरा-रात 9:31 बजे तक

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:12 बजे से 1:02 बजे तक
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:52 बजे से 5:38 बजे तक
  • अमृत काल: दोपहर 1:17 बजे से 2:46 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:41 बजे से 3:31 बजे तक

राहुकाल और अन्य अशुभ समय
राहुकाल: सुबह 9:11 बजे से 10:45 बजे तक

आज के व्रत
गोगा नवमी व्रत

आज का पर्व
गोगा नवमी

आज का धार्मिक महत्व
गोगा नवमी भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। यह पर्व विशेष रूप से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोकदेवता गोगाजी महाराज की पूजा की जाती है। गोगाजी को योग, तप और मंत्र-साधना से सिद्धियां प्राप्त करने वाले लोकदेवता के रूप में श्रद्धा से पूजा जाता है। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी में गोगाजी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है।

गोगा नवमी पर घर की रसोई की दीवार पर हल्दी और चंदन से गोगाजी का प्रतीक बनाया जाता है। इसमें तवे की कालिख या कोयले से रंग भरा जाता है। इसके बाद जांटी की टहनी या गोगा नामक पौधे को लाकर विधि-विधान से पूजा की जाती है और शाम के समय उसे नदी या तालाब में प्रवाहित करने की परंपरा है।

आज राहुकाल कब है?: आज भोपाल में राहुकाल सुबह 9:11 बजे से 10:45 बजे तक रहेगा।

Continue reading on the app

यूक्रेन पर रूसी ड्रोन और मिसाइल का ताबड़तोड़ अटैक, हमले में एक भारतीय की मौत, खुद जेलेंस्की ने दी दुखद खबर

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि बीते पांच दिनों में हुए हमलों में कुल 12 लोगों की जान गई, जिनमें एक भारतीय भी शामिल है. मृतक की पहचान और मौत के स्थान की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है.

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान बाहर, भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा महिला एशिया कप फाइनल, संडे को खिताबी शो

IND vs SL Women's Asia Cup final: विमेंस एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में श्रीलंका का सामना भारत से होगा. भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया था. श्रीलंका से हार के बाद पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. Fri, 11 Sep 2026 23:58:27 +0530

  Videos
See all

Are AI smart glasses the future, or have they gone too far? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T19:30:33+00:00

Weather Update: 20 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट? | IMD Alert | Monsoon | Rain | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T19:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers