Responsive Scrollable Menu

Virat-Anushka: कीचड़ में नंगे पैर चलकर वृंदवन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात; Video Viral

Virat-Anushka visits Vrindavan: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। बुधवार सुबह दोनों ने राधा केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

नंगे पैर आश्रम पहुंचे विराट और अनुष्का
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विराट और अनुष्का आश्रम परिसर में नंगे पैर चलते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने चेहरे पर मास्क पहन रखा था और पूरी कोशिश की कि उनकी यात्रा शांतिपूर्ण और निजी बनी रहे।

आश्रम से बाहर निकलते समय दोनों के हाथों में प्रसाद भी दिखाई दिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और उनके साथ टीम के कुछ सदस्य भी मौजूद थे।

इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान अनुष्का शर्मा ने सफेद रंग का सिंपल सलवार-सूट पहना था, जबकि विराट कोहली टी-शर्ट और पैंट में नजर आए। दोनों का सादा और सहज अंदाज प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।

IPL जीत के बाद भी पहुंचे थे वृंदावन
यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे हैं। इससे पहले भी दोनों कई बार आश्रम आ चुके हैं।

Virat-Anushka Vrindavan

हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल 2026 खिताबी जीत के बाद भी दोनों ने वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया था। उस दौरान भी उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे थे।

वृंदावन आने से पहले विराट और अनुष्का आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के दौरान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भी नजर आए थे। मैच के दौरान दोनों भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाते दिखाई दिए थे। उनके साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी भी मौजूद थे।

लंदन में रहते हैं, फिर भी वृंदावन से जुड़ाव कायम
रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में रह रहे हैं। इसके बावजूद दोनों समय-समय पर भारत आकर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते हैं।

Continue reading on the app

Elon Musk का दावा Tesla का Optimus रोबोट दूसरे ग्रहों पर खुद बनाएगा सभ्यता, बिना इंसानी मदद Von Neumann मशीन बन सकता है

टेक्नोलॉजी की दुनिया में एलन मस्क एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार Tesla के CEO ने अपने ह्यूमनॉइड रोबोट Optimus को लेकर ऐसा दावा किया है जो साइंस फिक्शन फिल्मों जैसा लगता है। मस्क का मानना है कि यह रोबोट आने वाले समय में खुद की प्रतिकृति बना सकेगा और पृथ्वी से बाहर दूसरे ग्रहों पर मानव सभ्यता बसाने का काम कर सकेगा।

SpaceX द्वारा AI कंपनी xAI के अधिग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर मस्क ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि सिद्धांत रूप में Optimus रोबोट्स किसी भी ग्रह पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करके नए रोबोट, घर और बुनियादी ढांचे का निर्माण कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया बिना इंसानी हस्तक्षेप के संभव होगी।

Von Neumann मशीन की अवधारणा क्या है

मस्क ने Optimus को Von Neumann मशीन के रूप में परिभाषित किया है। यह अवधारणा 1945 में गणितज्ञ जॉन वॉन न्यूमैन ने प्रस्तुत की थी। इस सिद्धांत के अनुसार, एक मशीन खुद को रेप्लिकेट कर सकती है और बिना बाहरी मदद के अपने जैसे अन्य सिस्टम बना सकती है। मस्क का दावा है कि Optimus ऐसी पहली व्यावहारिक मशीन बन सकती है जो किसी भी रहने योग्य ग्रह पर स्वतंत्र रूप से पूरी सभ्यता की नींव रख सके।

हालांकि मस्क ने स्वीकार किया है कि यह लक्ष्य अभी बहुत दूर है। वर्तमान में Optimus टेस्टिंग चरण में है और इसे मुख्य रूप से साधारण शारीरिक कार्यों के लिए विकसित किया जा रहा है। फिलहाल Tesla इस प्रोजेक्ट की गति बढ़ाने पर काम कर रही है ताकि इसे बड़े पैमाने पर तैनात किया जा सके।

धरती पर भी बदल देगा इंसानी जीवन

मस्क की दृष्टि केवल अंतरिक्ष तक सीमित नहीं है। उनका मानना है कि पृथ्वी पर भी Optimus जैसे रोबोट मानव जीवन को बदल सकते हैं। ये रोबोट गरीबी कम करने और इंसानी श्रम को वैकल्पिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

मस्क चाहते हैं कि रोबोट खतरनाक, दोहराव वाले और उबाऊ कार्यों को संभालें, जिससे मनुष्य रचनात्मकता, शिक्षा और व्यक्तिगत विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकें। यह दृष्टिकोण भविष्य के समाज की पूरी संरचना को प्रभावित कर सकता है।

तकनीक की रफ्तार और संभावनाएं

एलन मस्क का तर्क है कि टेक्नोलॉजी की वर्तमान प्रगति की रफ्तार को देखते हुए यह कल्पना पूरी तरह असंभव नहीं है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और स्वचालन के क्षेत्र में हो रही तीव्र प्रगति इस दिशा में संकेत देती है।

हालांकि विशेषज्ञों में इस विचार को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया है। कुछ इसे तकनीकी विकास की स्वाभाविक दिशा मानते हैं, जबकि अन्य इसे अभी बहुत दूर की कल्पना बताते हैं। फिर भी, मस्क के इस बयान ने AI, रोबोटिक्स और मानवता के भविष्य पर एक नई बहस छेड़ दी है। यह चर्चा इस बात पर केंद्रित है कि क्या ऐसी तकनीक मानवता के लिए वरदान साबित होगी या चुनौती।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान छोड़ने वाले हैदर अली का वनडे में धमाका, 14 रन पर गिराए 6 विकेट, UAE को दिलाया फाइनल का टिकट

पाकिस्तान में जन्में, क्रिकेट खेले मगर फिर ऐसा हुआ कि अपना मुल्क छोड़कर हैदर अली UAE चले गए. उन्होंने 2022 में ये कदम उठाया और अब वो UAE से ही क्रिकेट खेलते हैं. Thu, 10 Sep 2026 11:46:15 +0530

  Videos
See all

Delhi News: दिल्ली हादसे के बाद PG और हॉस्टल पर ताबड़तोड़ कार्रवाई | Student Safety | Delhi PG #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T07:14:04+00:00

Satya Niketan Building Collapse: BJP MLA Anil Sharma से Exclusive बातचीत, AAP के आरोपों पर दिया जवाब #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T07:15:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers