Responsive Scrollable Menu

मई के महीने में आने वाले हैं ये व्रत और त्यौहार, यहां देखें पूरा कैलेंडर

हिंदू धर्म में व्रत त्योहारों का बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। मई ऐसा महीना है जब कई सारे बड़े त्यौहार और व्रत आने वाले हैं। सबसे खास बात यह है कि इन सभी त्योहारों का विशेष महत्व है। इनमें एकदंत संकष्टी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा और वट सावित्री व्रत तथा गंगा दशहरा शामिल है।

अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि मई के महीने में कौन से व्रत और त्यौहार आ रहे हैं तो हम आपके लिए इसकी जानकारी लेकर आए हैं। चलिए जान लेते हैं कि इस महीने कौन से त्यौहार मनाया जाएंगे और किस दिन पर आपको बात करना है। नीचे हम आपको पूरा कैलेंडर बता देते हैं।

मई के व्रत और त्यौहार

  • 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा है और इस दिन वैशाख पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा।
  • 2 मई को नारद जयंती है और ज्येष्ठ माह की शुरुआत होने वाली है।
  • 5 मई को एकदंत संकष्टी और पहला बड़ा मंगल है।
  • 9 मई को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है।
  • 12 मई को हनुमान जयंती मनाई जाएगी।
  • 13 मई को कृष्ण परशुराम द्वादशी है। इसे अपरा एकादशी के रूप में मनाया जाएगा।
  • 14 मई को अपरा एकादशी का पारण किया जाएगा।
  • 15 मई को वृषभ संक्रांति है।
  • 16 में को वट सावित्री व्रत है। इस दिन शनि जयंती भी रहेगी।
  • 18 मई को रोहिणी व्रत पड़ने वाला है।
  • 19 मई को तीसरा बड़ा मंगल मनाया जाएगा।
  • 20 मई को वर्दा चतुर्थी है, 21 मई को स्कंद षष्ठी, 23 मई को अधिक मास दुर्गाष्टमी, 25 मई को गंगा दशहरा, 26 मई को चौथा बड़ा मंगल, 27 मई को रामलक्ष्मण द्वादशी, 28 मई को गुरु प्रदोष व्रत, 31 मई को ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा है।

कब पड़ रहे हैं बड़ा मंगल

मई के महीने में पहला बड़ा मंदिर 5 मई 2026, दूसरा 12 मई 2026, तीसरा 19 मई 2026, चौथा 26 मई 2026 को पड़ रहा है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Continue reading on the app

क्या पाकिस्तान में एशियाई टूर्नामेंट खेलने जाएंगे भारतीय खिलाड़ी? सामने आई बड़ी रिपोर्ट

भारतीय खिलाड़ी अगले साल पाकिस्तान में एक एशियाई इवेंट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। भारत ने साउथ एशियन गेम्स का समर्थन किया है। हालांकि, अभी आधिकारित तौर पर भारत सरकार ने इस पर कुछ नहीं कहा है। 

Continue reading on the app

  Sports

10 साल में एक भी बल्लेबाज नहीं मिला, वसीम अकरम ने पीएसएल की खोली पोल, बोले- हमें भी चाहिए वैभव सूर्यवंशी

Wasim Akram Vaibhav Sooryavanshi: वसीम अकरम ने पाकिस्तान सुपर लीग पर सवाल उठाते हुए कहा कि 10 साल में यह एक भी विश्वस्तरीय बल्लेबाज नहीं दे सकी. उन्होंने भारत के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की मिसाल देते हुए कहा कि जब तक ऐसा टैलेंट नहीं निकलेगा, पाकिस्तान की क्रिकेट में सुधार असंभव है. Fri, 11 Sep 2026 23:33:24 +0530

  Videos
See all

9/11: Who won the war on terror? | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T21:00:15+00:00

Bihar Flood Rescue: बिहार में बाढ़ से भयंकर कोहराम! | Nepal Tragedy | Bihar | Rescue | Injured #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T21:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers