Responsive Scrollable Menu

MPESB Result 2026: ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने Group-2 Sub Group-3 Combined Recruitment Test 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना Application Number, Date of Birth और Captcha Code दर्ज करना होगा। परिणाम सामने आने के बाद अभ्यर्थी उसमें दर्ज अपनी सभी जरूरी जानकारी को ध्यान से जांच लें।

ऐसे चेक करें MPESB Group 2 Sub Group 3 Result
उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं—

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए Latest Updates सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब Result Group-2 SubGroup-3 Combined Recruitment Test 2025 लिंक को चुनें।
  • इसके बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

454 पदों पर होगा चयन
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 454 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार जनरल कैटेगरी के लिए 146, EWS के लिए 29, SC के लिए 58, ST के लिए 69 और EBC के लिए 152 पद निर्धारित किए गए हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और परीक्षा का नाम समेत अन्य विवरण जरूर जांच लें।

28 जनवरी को हुई थी परीक्षा
MPESB Group-2 और Sub Group-3 भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक थी।

अब रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को भर्ती की आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

Continue reading on the app

जल सुरक्षा ही भविष्य की सबसे बड़ी नींव, समझिए क्यों जरूरी है भारत में नदियों को आपस में जोड़ना

राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA) द्वारा तैयार किए गए 30 नदियों को जोड़ने का खाका भारत के भूगोल को हमेशा के लिए बदलने की क्षमता रखता है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत जीता महिला एशिया कप तो ना ट्रॉफी मिलेगी, ना पैसे, ये है वजह!

महिला एशिया कप का फाइनल 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है. टीम इंडिया खिताबी भिड़ंत में एंट्री कर चुकी है. Fri, 11 Sep 2026 12:29:26 +0530

  Videos
See all

BRICS फोरम में जयशंकर का बड़ा बयान, नए आर्थिक अवसरों पर जोर | Jai Shankar | India | BRICS | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T08:15:30+00:00

Brics News: जयशंकर ने उरुग्वे के विदेश मंत्री से की बातचीत #jaishankar #brics #shorts #uruguay #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T08:16:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers