Responsive Scrollable Menu

Jhalmuri Recipe: कोलकाता की फेमस झालमूड़ी अब घर पर बनाएं, 10 मिनट में तैयार होगा चटपटा स्ट्रीट फूड

Jhalmuri Recipe: कोलकाता की स्ट्रीट फूड लिस्ट में झालमूड़ी का स्वाद अलग ही पहचान रखता है। कुरकुरे मुरमुरे, मूंगफली, चना और चटपटी चटनी का कॉम्बिनेशन इसे बेहद स्वादिष्ट बनाता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए न ज्यादा सामान चाहिए और न ही घंटों किचन में खड़े रहने की जरूरत है।

थोड़े से मसाले और सरसों के तेल का स्वाद साधारण मुरमुरे को एकदम देसी स्ट्रीट फूड में बदल देता है।तो चलिए जानते हैं घर पर झटपट कोलकाता स्टाइल झालमूड़ी बनाने की आसान रेसिपी।

झालमूड़ी बनाने के लिए सामग्री

  • मुरमुरा – 4 कप
  • चना भुजिया – ½ कप
  • मूंगफली – ¼ कप
  • उबले चने – ¼ कप
  • आलू – ½ कप
  • बारीक कटा प्याज – ½ कप
  • बारीक कटा टमाटर – ½ कप
  • खीरा – ¼ कप
  • हरी मिर्च – 2
  • धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच
  • नींबू – 1
  • सरसों का तेल – 2 छोटे चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • काला नमक – ½ छोटा चम्मच
  • सादा नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • इमली की चटनी – 1 बड़ा चम्मच
  • हरी चटनी – 1 बड़ा चम्मच
झालमूड़ी बनाने के लिए सामग्री

ऐसे बनाएं चटपटी झालमूड़ी
1. मुरमुरा तैयार करें
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मुरमुरा लें। अगर मुरमुरा नरम है, तो उसे कुछ मिनट हल्का भूनकर कुरकुरा कर लें।

2. सारी सामग्री मिलाएं
अब इसमें चना भुजिया, मूंगफली, उबले चने, कटे आलू, प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालें।

3. मसालों का तड़का लगाएं
इस मिश्रण में भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सादा नमक और लाल मिर्च डालें। इसके बाद इमली की चटनी और हरी चटनी मिलाएं।

कोलकाता की फेमस झालमूड़ी

4. सरसों का तेल डालें
अब इसमें सरसों का तेल और नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। सरसों का तेल झालमूड़ी को उसका खास चटपटा स्वाद देता है।

5. तुरंत करें सर्व
सारी सामग्री अच्छी तरह मिलाने के बाद झालमूड़ी को तुरंत सर्व करें। इसे पेपर कोन या छोटी कटोरी में परोसें तो स्ट्रीट फूड जैसा मजा और बढ़ जाएगा।

स्वाद बढ़ाने के लिए याद रखें ये टिप
झालमूड़ी में चटनी और नींबू मिलाने के बाद इसे ज्यादा देर तक न रखें। तुरंत खाने पर मुरमुरा कुरकुरा रहता है और इसका स्वाद भी बेहतर लगता है।

यह भी पढ़ें: काला तिल है पोषण का खजाना, लेकिन क्या सच में है ‘सुपरफूड’? जानें फायदे और सही मात्रा

Continue reading on the app

हॉकी विश्व कप में भारत के लिए शर्मनाक क्षण, कप्तान हरमनप्रीत सिंह को इस वजह से दिखाया गया यलो कार्ड

हॉकी विश्व कप में भारतीय पुरुष टीम के लिए इस साल कुछ भी अच्छा नहीं जा रहा है। पहले ही टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी थी और अब एक और शर्मनाक घटना सामने आई है।

Continue reading on the app

  Sports

Finn Allen: KKR का ओपनर बना बिश बैश लीग इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर, वर्ल्ड कप में जड़ चुका 33 गेंद में शतक

Finn Allen Big Bash League: फिन एलन की यह बड़ी डील बेन स्टोक्स के एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ 500,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की डील साइन करने के ठीक बाद हुई है, जो लीग में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की सैलरी से भी ज्यादा है. अब यह देखना होगा कि आने वाले सालों में कॉन्ट्रैक्ट की रकम यही रहेगी या नहीं, क्योंकि बिग बैश लीग में प्राइवेट इक्विटी आने से BBL की सैलरी कैप पर असर पड़ेगा. Fri, 11 Sep 2026 09:06:35 +0530

  Videos
See all

Car Stunt Kanpur: कार से स्टंट करना युवकों को पड़ा भारी | Kanpur Police | Viral Video | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T04:10:37+00:00

Bihar News: बर्थडे पर खुलेआम हथियार लहराए, गोलियों की गूंज | Sitamarhi | Birthday Firing | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T04:10:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers