Responsive Scrollable Menu

जरूरत की खबर- मानसून में बढ़ते सांप काटने के केस:सांप काटे तो तुरंत करें ये 6 काम, ये 10 गलतियां न करें, बता रहे हैं डॉक्टर

पिछले दिनों महाराष्ट्र पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने सांप के काटने (स्नेक बाइट) को ‘नोटिफाएबल डिजीज’ घोषित किया। यानी अब स्वास्थ्य विभाग को स्नेक बाइट के मामलों और इससे होने वाली मौतों की जानकारी देना अनिवार्य होगा। भारत में हर साल लाखों लोग सर्पदंश का शिकार होते हैं। मानसून के दौरान ये मामले और बढ़ जाते हैं। भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, देश में सालाना 30 से 40 लाख स्नेक बाइट के मामले सामने आते हैं। इनमें 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। दुनिया भर में सर्पदंश से होने वाली कुल मौतों में आधे से ज्यादा मौत अकेले भारत में होती है। चिंता की बात यह है कि हर 10 में से केवल 3 पीड़ित ही अस्पताल तक पहुंच पाते हैं। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज स्नेक बाइट की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. अजय नायर, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- मानसून में स्नेक बाइट के मामले क्यों बढ़ जाते हैं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- सांप काटने पर क्या लक्षण दिखते हैं? कब तुरंत हॉस्पिटल ले जाना जरूरी होता है? जवाब- स्नेकबाइट के लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि सांप जहरीला था या नहीं। लेकिन कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जिनमें तुरंत हॉस्पिटल ले जाना बेहद जरूरी है। ग्राफिक में सभी लक्षण देखिए- सवाल- अगर सांप काट ले तो सबसे पहले क्या करना चाहिए? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- 1. मरीज को शांत, स्थिर रखें 2. चलने-फिरने न दें 3. हाथ या पैर को सहारा दें 4. कसे हुए कपड़े-सामान हटा दें 5. तुरंत अस्पताल ले जाएं सवाल- सांप काटने पर डॉक्टर क्या ट्रीटमेंट देते हैं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- सांप काटने पर डॉक्टर सांप की फोटो क्लिक करने को क्यों कहते हैं? जवाब- इससे सांप की प्रजाति समझने व उसके जहर का अंदाजा लगाने और इलाज में मदद मिलती है। सवाल- सांप काटने पर किस अस्पताल में जाना चाहिए? जवाब- ऐसे अस्पताल ले जाएं, जहां इमरजेंसी, ICU, ऑक्सीजन और एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध हो। लक्षण गंभीर हों तो बड़े ट्रॉमा सेंटर या मल्टीस्पेशिएलिटी अस्पताल जाएं। अस्पताल दूर हो तो पहले नजदीकी PHC/CHC पहुंचें। सवाल- सांप काटने पर कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? जवाब- इस दौरान की गई गलतियों से हालत बिगड़ सकती है। इसलिए इलाज में देरी करने या घरेलू उपाय अपनाने से बचें। याद रखें, स्नेक बाइट का सही इलाज अस्पताल में ही संभव है। सभी गलतियां ग्राफिक में देखिए- सवाल- बारिश के मौसम में किन जगहों पर सांप ज्यादा निकलते हैं? जवाब- ऐसी जगहों पर सांप ज्यादा निकलते हैं- सवाल- घर में या आसपास सांप दिखे तो क्या करें और क्या बिल्कुल न करें? जवाब- ग्राफिक में सभी सावधानियां देखिए- सवाल- मानसून में घर के अंदर सांप-बिच्छू आने से कैसे रोकें? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या कोई ऐसा तरीका है, जिससे जहरीले और गैर-जहरीले सांप में फर्क पता चल सके? जवाब- नहीं, आम लोगों के लिए सिर्फ देखकर यह तय करना मुश्किल होता है कि सांप जहरीला है या नहीं। सिर का आकार, रंग, आंखों की पुतली या शरीर के निशान जैसे पारंपरिक तरीके हमेशा सही नहीं होते। एक ही प्रजाति के सांपों का रंग और आकार भी अलग-अलग हो सकता है। सवाल- अगर जंगल या खेतों के पास रहते हैं तो सांपों से बचाव के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जवाब- जंगल, खेत या ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। इसके लिए- स्नेक बाइट से जुड़े जरूरी सवाल-जवाब सवाल- घर में मौजूद कौन-सी चीजें सांपों को आकर्षित करती हैं? इनका फेवरेट प्लेस क्या है? जवाब- चूहे, छिपकलियां और मेंढक सांपों को आकर्षित करते हैं। वहीं घास-झाड़ियां, लकड़ी, ईंट, कबाड़ और भूसे के ढेर उनके छिपने की पसंदीदा जगहें होती हैं। सांप अंधेरी, ठंडी और नम जगहों जैसे स्टोर रूम, दरारों, पाइपों के आसपास और पानी जमा होने वाले हिस्सों में भी छिप सकते हैं। सवाल- सांप काटने पर एक्सपर्ट जहर चूसने या घाव काटने से क्यों मना करते हैं? जवाब- डॉ. अजय नायर के मुताबिक, जहर चूसने या घाव काटने से इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है। ********************* ग्राफिक्स- विपुल शर्मा …………………………. ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- FDA ने रोकी धतूरे की ऑनलाइन बिक्री:जानिए यह कितना खतरनाक, अगर गलती से खा लिया तो तुरंत क्या करें कर्नाटक के फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने अमेजन, स्विगी, इंस्टामार्ट और बिगबास्केट के फूड लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। जांच में पता चला कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर धतूरे के फल और बीज खाने-पीने के प्रोडक्ट्स की कैटेगरी में बेचे जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

IND vs SL 1st Test: दूसरे दिन का खेल खत्म; टीम इंडिया का विशाल स्कोर, देवदत्त पडिक्कल ने ठोके 167 रन

IND vs SL 1st Test: टीम इंडिया और श्रीलंका पहले टेस्ट के लिए गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब दूसरे दिन भी भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा की टी-शर्ट पर मचा बवाल! अजीत अगरकर और BCCI पर बिना बोले साधा निशाना?

Rohit Sharma Viral T-Shirt: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही एक एंटरटेनमेंट शो होस्ट करने जा रहे हैं. इससे पहले उनकी एक टी-शर्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. Thu, 10 Sep 2026 16:58:23 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin With Prateek Trivedi Live: Omar Abdullah | Vande Mataram Controversy | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T12:12:03+00:00

Goonj With Arpita Aarya: Prof. Gaurav Vallabh ने P. Chidambaram को FUFA क्यों कहा? | BRICS Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T12:10:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers