काम निकलते ही ‘हीरो’ से ‘गद्दार’ बने सोनम वांगचुक: अनशन खत्म करते ही टूट पड़ा इस्लामी-वामपंथी गिरोह
सोनम वांगचुक ने 26 दिन का अनशन खत्म किया तो सोशल मीडिया पर इस्लामी-वामपंथी समूह उनके खिलाफ हो गए। उन पर 'धोखा', 'समझौता' और 'प्लांट' जैसे आरोप लगाए गए।
UP Special TET 2026: यूपी स्पेशल टीईटी का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 3 नवंबर को परीक्षा; जानें फीस और पैटर्न
उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने स्पेशल टीईटी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 5 सितंबर 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ओर से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। आयोग ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख, परीक्षा तिथि, फीस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी जारी कर दी है। उम्मीदवार 5 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में किसी तरह का संशोधन करने के लिए 8 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।
आवेदन से पहले OTR जरूरी
स्पेशल टीईटी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करनी होगी। OTR सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद ही उम्मीदवार विशेष टीईटी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसलिए आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय अभ्यर्थियों को पहले OTR प्रक्रिया पूरी कर लेने की सलाह दी जाती है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा महत्वपूर्ण
यह विशेष टीईटी परीक्षा कार्यरत शिक्षकों के लिए खास महत्व रखती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना जरूरी किया गया है। निर्धारित व्यवस्था के तहत शिक्षकों को 2028 तक टीईटी उत्तीर्ण करना होगा। हालांकि, जिन शिक्षकों की सेवा में पांच साल से कम समय बचा है, उन्हें टीईटी पास किए बिना सेवा जारी रखने की छूट दी गई है।
कितनी देनी होगी आवेदन फीस?
प्राथमिक और उच्च स्तर की विशेष टीईटी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की फीस कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये, एससी और एसटी उम्मीदवारों को 500 रुपये तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
150 सवाल, 150 अंक और नो नेगेटिव मार्किंग
स्पेशल टीईटी परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और पूरा पेपर 150 अंकों का रहेगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। खास बात यह है कि गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे।
परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
OpIndia
Haribhoomi




