Responsive Scrollable Menu

CSBC Constable Admit Card 2026: बिहार कांस्टेबल GD PST/DV का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

बिहार कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया में अब अगला चरण शुरू होने जा रहा है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दी गई सभी जानकारियों को पहले ही जांच लेना चाहिए।

इन डिटेल्स से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। लॉगिन करने के बाद प्रवेश-पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा।

6 स्टेप में ऐसे डाउनलोड करें CSBC Admit Card

  • सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब Constable GD PST/DV Admit Card 2026 लिंक को चुनें।
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

12 सितंबर को होगी PST/DV परीक्षा
आयोग के कार्यक्रम के अनुसार कांस्टेबल GD के लिए PST/DV परीक्षा 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। PST के दौरान उम्मीदवारों के निर्धारित शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी। इसमें ऊंचाई, सीना और वजन जैसे मानकों का परीक्षण किया जाएगा।

वहीं, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय उम्मीदवारों को भर्ती के लिए जरूरी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे। इनमें जाति प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, कक्षा 12वीं का प्रमाण-पत्र सहित अन्य निर्धारित दस्तावेज शामिल हो सकते हैं।

एडमिट कार्ड में ये डिटेल जरूर जांचें
प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और अन्य विवरण ध्यान से जांच लें। किसी तरह की गलती नजर आने पर समय रहते आयोग के संबंधित माध्यम से संपर्क करना बेहतर होगा।
 

Continue reading on the app

पूजा पाठ पर आपत्ति, धर्म बदलने का दबाव... हिमांशी खुराना ने EX-बॉयफ्रेंड आसिम रियाज पर किए खुलासे, बोलीं- उस रात लगा कि जिंदगी का आखिरी दिन

'बिग बॉस 13' फेम कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने बताया कि आसिम रियाज संग रिश्ते के दौरान उनके पूजा-पाठ करने और धार्मिक मान्यताओं को लेकर आपत्ति जताई जाती थी। उनके मुताबिक, वो प्यार में इतनी आगे बढ़ गई थीं कि धर्म बदलने के फैसले के लिए भी तैयार हो गई थीं।

Continue reading on the app

  Sports

World archery para series: चार गोल्ड, तीन सिल्वर और कुल 15 मेडल, भारत का पैरा तीरंदाजी में धमाकेदार प्रदर्शन

World Archery Para Series: मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड, तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज समेत कुल 15 मेडल जीते. भारत पांच गोल्ड जीतने वाले चेक गणराज्य के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि चीन तीसरे नंबर पर रहा. यह टूर्नामेंट भारतीय पैरा तीरंदाजों के लिए 18 से 24 अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई पैरा खेलों की तैयारी का अहम मंच साबित हुआ. Thu, 10 Sep 2026 12:08:29 +0530

  Videos
See all

Ashok Siddharth Retires From Politics: Akash Anand के ससुर ने क्यों लिया संन्यास? | Mayawati |BSP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T07:45:25+00:00

Saudi Arabia पर हमले, क्यों चुप हैं ये 2 देश? | Pakistan | Houthi Attack | Yemen War #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T07:44:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers