मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब नहीं जीत सकीं निकिता पोरवाल, टॉप-20 में नहीं बना पाईं जगह
मध्य प्रदेश के उज्जैन की निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड 2026 का ताज नहीं जीत सकीं। दरअसल वियतनाम में हुए ग्रैंड फिनाले में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली निकिता का सफर टॉप-40 तक पहुंचकर समाप्त हो गया और वह टॉप-20 में जगह नहीं बना पाईं। वहीं मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन ने इंस्टाग्राम पर निकिता के सफर को सराहते हुए लिखा कि उन्होंने 73वीं मिस वर्ल्ड यात्रा टॉप-40 में पूरी की और लगातार आठ संस्करणों में भारत की मजबूत मौजूदगी का सिलसिला कायम रखा। संगठन ने कहा कि निकिता ने दुनिया के सबसे बड़े मंचों में से एक पर पूरे भरोसे और गरिमा के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया।
दरअसल वियतनाम में आयोजित मिस वर्ल्ड के 75वीं वर्षगांठ वाले संस्करण में निकिता पोरवाल ने भारत की ओर से हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने थिएटर, भारतीय संस्कृति और अपने सामाजिक अभियान के जरिए अपनी पहचान बनाई।
उज्जैन की रहने वाली हैं निकिता
बता दें कि निकिता उज्जैन की रहने वाली हैं और फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतने के बाद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता तक पहुंची थीं। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति से जुड़े कई मंचों पर हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुति से लोगों का ध्यान खींचा। मिस वर्ल्ड प्रोफाइल के मुताबिक, निकिता 60 से ज्यादा थिएटर प्रोडक्शंस में काम कर चुकी हैं। वह ‘रंगरेज’ थिएटर कंपनी की प्लेराइटर और क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं। इंटरनेशनल मंच पर पहुंचने से पहले उन्होंने कई वर्षों तक अभिनय और कहानी कहने की कला पर काम किया।
View this post on Instagram
भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का विशेष परिधान पहना
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में निकिता ने अपने ‘ब्यूटी विद ए पर्पस’ अभियान ‘प्रोजेक्ट माटी एम्पावरिंग द कीपर्स ऑफ आवर रूट्स’ को प्रस्तुत किया। इस पहल के तहत उन्होंने मध्य प्रदेश और ओडिशा के आदिवासी समुदायों के साथ काम किया। इस अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, साफ पानी, साफ-सफाई और रोजगार से जुड़े प्रयास शामिल रहे। परिवारों तक वॉटर फिल्टर और पोषण सामग्री पहुंचाने के साथ आदिवासी युवाओं के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण पर भी काम किया गया। प्रतियोगिता के ‘डांसेज ऑफ द वर्ल्ड’ सेगमेंट में निकिता ने मदुरै की देवी मीनाक्षी से प्रेरित प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने भारतीय शास्त्रीय और सांस्कृतिक परंपराओं से प्रेरित ‘तोरानी’ का विशेष परिधान पहना, जिसकी काफी चर्चा हुई।
View this post on Instagram
बता दें कि उनके फैशन सिलेक्शन भी पूरे प्रतियोगिता के दौरान चर्चा में रहे। इनमें प्रिंसेस डायना की मशहूर नीलम वाली सगाई की अंगूठी से प्रेरित गाउन भी शामिल था। निकिता ने ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा जोनास और मानुषी छिल्लर सहित भारत की छह मिस वर्ल्ड विजेताओं की विरासत को आगे बढ़ाते हुए इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने पहले कहा था कि सिर्फ “इंडिया” के रूप में पहचाने जाने की जिम्मेदारी उन्हें उत्साह और घबराहट दोनों का एहसास कराती है।
किसी का फोकस ‘अंबेडकरवाद’ पर, किसी का ‘फ्री फिलिस्तीन’ पर: CJP प्रदर्शन से पनपे ‘इंफ्लुएंसर्स’ का अपना-अपना एजेंडा, जानिए कंटेंट की माइनिंग कर कैसे कमाए लाखों फॉलोअर्स
CJP प्रदर्शन से चमके मोहम्मद जुनैद, हर्षित, उज्जवल, रिया अहिर और नीशू जैसे तथाकथित इंफ्लुएंसर्स का अपना-अपना एजेंडा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
OpIndia




