Responsive Scrollable Menu

नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप

नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप

Continue reading on the app

नोएडा में दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने जान दी:किराए के फ्लैट में अकेले रहते थे; पूर्व IAS पत्नी ने गार्ड को भेजा तो लाश पंखे पर लटकी मिली

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता (74) ने नोएडा में सुसाइड कर लिया। किराए के फ्लैट में उनकी लाश पंखे से लटकी मिली। पुलिस को मौके से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है। घटना सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी में रविवार को हुई। राकेश मेहता 1975 बैच के IAS अधिकारी थे। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर राकेश मेहता को कई बार फोन किया गया। उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड को फ्लैट पर भेजा गया। गार्ड फ्लैट के अंदर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पांच साल से नोएडा में अकेले रह रहे थे राकेश मेहता मूल रूप से देहरादून के रहने वाले थे। वह करीब पांच साल से नोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी में अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी और बेटा देहरादून के वसंत विहार में रहते हैं। पत्नी दिल्ली कैडर की सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। बेटा पीएचडी कर रहा है। शादीशुदा बेटी लंदन में रहती हैं। पत्नी का नोएडा आना-जाना भी होता था। मेहता ने प्रशासनिक सेवा के दौरान दिल्ली सरकार और नगर निगम में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया था। वह दिल्ली के मुख्य सचिव और दिल्ली नगर निगम के आयुक्त जैसे अहम पदों पर रह चुके थे। राष्ट्रमंडल खेलों में निभाई थी अहम जिम्मेदारी साल 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भी राकेश मेहता ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी। लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार और नगर निगम में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली थीं। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ………………………………….. यह खबर भी पढ़िए राजभर बोले- अखिलेश अपनी टोपी का रंग नीला कर दें: कहा- P से पहली बार, D से दूसरी बार, A से अबकी बार, 2027 में भी हारेंगे गाजीपुर में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव 'P से पागल' वाले बयान पर पलटवार किया। राजभर ने PDA का नया मतलब बताया। यहां पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup: टीम इंडिया किससे भिडे़गी, कब होंगे सेमीफाइनल मैच? जानिए सारी डिटेल

भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके थे. चौथी टीम के लिए बांग्लादेश और UAE के बीच टक्कर थी और इसका फैसला दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले से हुआ. Tue, 08 Sep 2026 23:56:23 +0530

  Videos
See all

France's latest art heist: the hunt for two missing Renoir paintings | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T19:00:35+00:00

सहारनपुर मस्जिद पर बड़ा LEGAL ACTION! जमीयत का ऐलान- “हाई लेवल के वकील” लड़ेंगे केस #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T19:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers