ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी:425 फ्लाइट्स रद्द, ब्रिटिश एयरवेज और ईजीजेट समेत कई एयरलाइंस प्रभावित
ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार को 425 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। फ्लाइट मॉनिटरिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 ने इसकी जानकारी दी। ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज ने बताया कि यह समस्या उड़ानों के टेकऑफ पर असर डाल रही थी। फ्लाइट सिस्टम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। फ्लाइटरडार24 ने X पर बताया कि ब्रिटिश एयरवेज, ईजीजेट, KLM और लुफ्थांसा समेत कई एयरलाइंस की फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। लंदन के हीथ्रो, स्टैनस्टेड और सिटी एयरपोर्ट के साथ ही मैनचेस्टर, बर्मिंघम, स्कॉटलैंड और ब्रिटेन के अन्य एयरपोर्ट्स की भी कुछ उड़ाने प्रभावित हुई हैं। सबसे ज्यादा इजीजेट एयरलाइंस की 137 फ्लाइट्स कैंसल ईजीजेट की उड़ानें पूरे यूरोप में प्रभावित बजट एयरलाइन ईजीजेट के मुताबिक, सिस्टम फेल होने से पूरे यूरोप में उसकी उड़ानों में देरी हुई। हीथ्रो एयरपोर्ट की वेबसाइट पर मंगलवार को यूरोप के अलग-अलग शहरों के लिए रवाना होने वाली कई शॉर्ट-हॉल उड़ानें रद्द या लेट दिखाई गईं। आने वाली उड़ानों पर असर नहीं दिखा। तकनीकी समस्या किस वजह से हुई, यह तुरंत साफ नहीं हो सका। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
7 रन देकर लिए 6 विकेट, विराट कोहली के ब्रांड के जूते पहन पाकिस्तानी गेंदबाज ने बनाया महारिकॉर्ड
Virat Kohli shoes brand nashra sandhu: महिला एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ नाशरा संधू ने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 6 विकेट झटके. वह महिला टी20 इंटरनेशनल में छह विकेट लेने वाली पहली पाकिस्तानी गेंदबाज बन गईं. हालांकि, इससे ज्यादा चर्चा उनके जूतों की रही, जो उन्होंने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के ब्रांड One8 के थे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18





