नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ तो 10 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस, केंद्र सरकार का बड़ा प्लान
Ambulance service: देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों में होने वाली मौतों को रोकने और घायलों को तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार एक बड़ी योजना पर काम कर रही है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाईवे पर एंबुलेंस सेवा के नेटवर्क का विस्तार करने का फैसला किया है. वर्तमान में एनएचएआइ (NHAI) केयर के तहत लगभग तीन हजार एंबुलेंस संचालित की जा रही हैं. अब इस सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकारों को भी इससे जोड़ने जा रही है, ताकि दुर्घटना के शिकार लोगों को बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचाया जा सके.
हर टोल प्लाजा पर 24 घंटे मुस्तैद रहेगी आपातकालीन सेवा
देश में राष्ट्रीय राजमार्गों का विशाल नेटवर्क लगभग 1.46 लाख किलोमीटर में फैला हुआ है. तमाम सुरक्षा उपायों के बावजूद हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है और वर्ष 2025 में भी सड़क दुर्घटनाओं के कारण करीब 1.83 लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. इसी स्थिति को देखते हुए सरकार का लक्ष्य है कि देश के सभी लगभग 1200 टोल प्लाजा पर चौबीसों घंटे कम से कम एक ऐसी एंबुलेंस तैनात रहे, जिसका संचालन राज्य की आपातकालीन सेवा के तहत किया जाए. फिलहाल लगभग 500 टोल प्लाजा पर एंबुलेंस तैनात हैं, जबकि बाकी सभी टोल प्लाजा के लिए भी केंद्र सरकार एंबुलेंस खरीदकर राज्यों को सौंपेगी. संसद के पिछले सत्र में मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि यदि राज्य सरकारें दुर्घटनास्थल पर दस मिनट के भीतर एंबुलेंस पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करती हैं, तो केंद्र सरकार एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है.
ये भी पढ़ेें: दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने की आत्महत्या, नोएडा के फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव
आपातकालीन हेल्पलाइन 112 से किया जाएगा एकीकरण
एंबुलेंस सेवा के इस नए ढांचे को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्यों के सामने कुछ जरूरी शर्तें भी रखी गई हैं. राज्य सरकारों को इन एंबुलेंस का एकीकरण राष्ट्रीय आपातकालीन टोल-फ्री नंबर 112 से करना होगा. जिन क्षेत्रों में मल्टीलेन फ्री फ्लो प्रणाली के कारण फिजिकल टोल गेट मौजूद नहीं हैं, वहां राज्य सरकारें अपनी आवश्यकता के अनुसार एंबुलेंस की तैनाती करेंगी. इन एंबुलेंस का संचालन एनएचएआइ केयर सिस्टम से तालमेल बिठाकर किया जाएगा, जिससे हादसे की सूचना मिलते ही घायलों तक मदद तेजी से पहुंच सके.
संचालन का पूरा खर्च वहन करेगी केंद्र सरकार
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर के अनुसार, हालांकि नेशनल हाईवे पर होने वाले हादसों में पहले की तुलना में कुछ कमी दर्ज की गई है, फिर भी सरकार लगातार स्थिति सुधारने में जुटी है. इस योजना के तहत एंबुलेंस के दैनिक संचालन और प्रबंधन का जिम्मा भले ही राज्य सरकारों का होगा, लेकिन इसके संचालन में होने वाला पूरा वित्तीय खर्च केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ही वहन करेगा. मंत्रालय बहुत जल्द इस योजना के नियमों और शर्तों से संबंधित विस्तृत गाइडलाइंस जारी करने जा रहा है.
'हनुमान अंश' ने कमाई के मामले में धुरंधर और बाहुबली को चटा दी धूल, इन बड़ी फिल्मों के भी तोड़े रिकॉर्ड
Hanuman Ansh Breaks Dhurandhar-Bahubali Records: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर दिनों-दिन जबरदस्त कमाई कर रही है. एक महीने पहले रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत बहुत धीमी थी. पहले दिन सिर्फ इसने 10 लाख रुपये की ओपनिंग की थी. लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए, उसी तरह इसकी कमाई भी बढ़ती गई है. अब ये फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े को छूने से कुछ ही दूर हैं. हनुमान अंश में नीम करोली बाबा की कहानी को हर कोई पसंद कर रहा है. लोग बड़ी संख्या में इसे देखने थिएटर में जा रहे हैं. इसकी कमाई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसने धुरंधर और बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ दिया है.
तीसरे हफ्ते में पकड़ी रफ्तार
आपको बता दें कि जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, उस समय इसकी कमाई बहुत धीमी हो रही थी. उस समय टॉक्सिक भी रिलीज के नजदीक थी और इसके मेकर्स को डर था. कहीं यश की फिल्म की वजह से उनकी फिल्म ना उतार दी जाए. इसके लिए उन्होंने थिएटर मालिकों से गुजारिश की थी कि उनकी फिल्म को तीसरे हफ्ते कैसे भी चलाए. हालांकि जब टॉक्सिक रिलीज हुई तो लोगों को वो फिल्म इतनी पसंद नहीं आई. जिसके चलते ज्यादातर लोग हनुमान अंश को देखने के लिए थिएटर में जाने लगे. फिल्म 16वें दिन तक धीरे-धीरे कमाई करती रही, उसके बाद 17वें दिन इसकी कमाई में बड़ा उछाल आया.
धुरंधर और बाहुबली का तोड़ा रिकॉर्ड
अब हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान बन चुकी है जो थमने का नाम नहीं ले रही है. इसने रिलीज के 31वें दिन यानी पांचवें संडे को 22.5 करोड़ की कमाई कर चौंका दिया था. वहीं अब पांचवें मंडे यानी 32वें (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 32) दिन इसने 9.50 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 32 दिनों की कुल नेट कमाई 131.63 करोड़ रुपये हो गई है. कमाई के मामले में हनुमान अंश ने धुरंधर, बाहुबली 2, पुष्पा 2 जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है.
ट्रेड एनालिस्ट Nishit Shaw ने कई बड़ी फिल्मों के 31वें दिन की कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं. आइए जानते हैं किस फिल्म ने 31वें दिन हिंदी में कितनी कमाई की.
- 'हनुमान अंश' - 22.75 करोड़ रुपये
- 'धुरंधर'- 12.50 करोड़ रुपये
- 'धुरंधर 2' - 4.55 करोड़ रुपये
- 'छावा'- 7 करोड़ कमाए
- 'उरी' - 5.65 करोड़ कमाए
- 'स्त्री 2' - 5.40 करोड़ कमाए
- 'पुष्पा 2' - 4.40 करोड़ कमाए
- 'तान्हाजी' - 3.45 करोड़ कमाए
- 'बाहुबली 2' - 3.15 करोड़ कमाए
छठे हफ्ते तक कर सकती है 200 करोड़ की कमाई
हनुमान अंश ने लाइव आंकड़ों के मुताबिक, करीब 140 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. पांचवें रविवार को फिल्म ने 22 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, सोमवार और मंगलवार को भी अच्छी कमाई हुई. ऐसे में कमाई को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म छठे हफ्ते तक 200 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. इसी के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि ये इस आकंड़े को छू पाती या नहीं.
ये भी पढ़ें: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को दी सुप्रीम कोर्ट ने राहत, नहीं जाना पड़ेगा जेल? जानिए पूरा मामला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







