मानसिक दबाव या कोई और वजह? जम्मू एयरपोर्ट पर CISF के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, हालत नाजुक
जम्मू एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है. घटना के बाद जवान को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है. सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं.
दिल्ली-NCR वाले हो जाएं अलर्ट, ब्रिक्स रिहर्सल के चलते आज रात से इन 35 रास्तों पर रहेगी नो एंट्री
ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नया अलर्ट जारी किया है. मंगलवार रात 7.45 से 10 बजे तक रिहर्सल के कारण 35 रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. पुलिस ने 22 जगहों पर रूट डाइवर्ट किया है. सरदार पटेल मार्ग से लेकर जनपथ तक पाबंदियां रहेंगी. लोग घर से निकलने से पहले नया ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक कर लें. इस दौरान दिल्ली मेट्रो की सेवाएं पूरी तरह सामान्य रूप से चलेंगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





