BJP के निंदा प्रस्ताव पर महापौर का पलटवार, मांगे सबूत, जिला अध्यक्ष ने दी अफसरों का मुंह काला करने की चेतावनी
सड़कों की बदहाली को लेकर पूरे देश में बदनामी झेल चुके ग्वालियर के हालात के लिए BJP ने ग्वालियर की नगर सरकार, महापौर डॉ शोभा सिकरवार और मेयर इन काउन्सिल को दोष देते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया, इसपर पलटवार करते हुए महापौर ने भाजपा सांसद से सबूत मांगे हैं और पूछा है कि ऐसे कौन कौन से काम हैं जिनके लिए केंद्र या राज्य सरकार से राशि मिली और मैंने यानि महापौर ने उसपर रोक लगा दी, उधर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर निगम के जो अफसर और कर्मचारी भाजपा नेताओं के इशारे पर काम करते है जल्दी ही ऐसे लोगों का मुंह काला किया जायेगा।
दरअसल कल सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक में पार्टी ने शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस की महापौर डॉ. शोभा सिकरवार और एमआईसी को निशाने पर लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया की अध्यक्षता में बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी के माध्यम से महापौर और एमआइसी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा गया, जिसे कार्यसमिति ने दोनों हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पारित कर दिया। भाजपा सांसद भारत सिंह चौहान ने मंच से कहा कि केंद्र से कई योजनाओं का पैसा आया , राज्य से भी फंड आता है लेकिन महापौर और उनकी एमआईसी रोड़े अटकाती है, उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सचिन तेंदुलकर रोड के चौडीकरण का प्रस्ताव मैंने दिया था, जो स्मार्ट सिटी के माध्यम से किया जाता लेकिन उसपर कोई बात आगे नहीं बढ़ी, फिर उतने ही मार्ग को उसी अवस्था में सुधारा जा रहा है।
BJP के निंदा प्रस्ताव पर कांग्रेस का पलटवार
भाजपा के निंदा प्रस्ताव से कांग्रेस आक्रोशित हो गई, एक दिन बाद आज कांग्रेस ने मीडिया को बुलाकर प्रेस कांफ्रेंस की और महापौर द्वारा कराये गए कार्यों सहित एमआईसी द्वारा स्वीकृत कामों की जानकारी दी, कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर पलटवार करते हुए उनके नेताओं पर विकास कार्य में बाधा पहुँचाने के आरोप लगाये, कांग्रेस ने कहा ग्वालियर की बदहाली के लिए भाजपा की सरकार और उनके नेता जिम्मेदार हैं, नगर निगम में उनके इशारे पर काम होता है, अफसर पार्षदों की सुनते नहीं है, भाजपा के पार्षद खुद इसकी कई बार परिषद् में शिकायत कर चुके हैं। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सांसद भारत सिंह से कहा कि वे जनता को गुमराह करना बंद करें।
महापौर बोलीं- कौन से काम रोके सबूत से BJP सांसद
महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने सांसद भारत सिंह कुशवाह से कहा कि वे सार्वजनिक करें कि कौन कौन सा फंड केंद्र सरकार ने दिया और कितना फंड राज्य सरकार ने दिया, वे ये भी बताये कि इस फंड से कौन से कार्य होने थे जिनपर महापौर ने और मेयर इन काउन्सिल ने रोक लगा दी। उन्होंने कहा सांसद और भाजपा सूची बनाकर जनता के सामने पेश करे ऐसे हवा में आरोप लगाकर निंदा प्रस्ताव पारित करने से कुछ नहीं होता, यदि सबूत हाँ तो दें वर्ना माफ़ी मांगें। महापौर ने शहर की बदहाली के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार और उनके नेताओं और अफसरों को बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्वालियर में कांग्रेस की महापौर होने से सौतेला व्यवहार हो रहा है , जितना फंड आना चाहिए नहीं मिल रहा भाजपा नेता रोड़े अटका रहे है और दोष महापौर और एमआईसी को दे रहे हैं।
भाजपा सांसद का घेराव, अफसरों का मुंह काला करेगी कांग्रेस
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि 50 साल से ज्यादा ग्वालियर में महापौर भाजपा का रहा है फिर भी शहर का ये हाल तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है भाजपा सांसद और भाजपा बताये विकास के मामले में क्यों शहर पिछड़ा रह गया। पहली बार कांग्रेस की महापौर बनी है तो शहर के साथ ये सौतेला व्यवहार हो रहा है, जिला अध्यक्ष ने कहा हम जल्दी ही भाजपा सांसद भारत सिंह कुशवाह के बंगले का घेराव करेंगे और उन अधिकारियों कर्मचारियों का मुंह काला करेंगे जो भाजपा नेताओं के इशारे पर काम करते हैं उन्होंने कहा जल्दी ही सबकी कलई खोली जाएगी।
BCCI का 130 करोड़ से ज्यादा करार:कैम्पा, SBI लाइफ और चैटजीपीटी भारत के घरेलु क्रिकेट के एसोसिएट पार्टनर बने
BCCI ने भारत की घरेलू क्रिकेट के लिए कैम्पा, SBI लाइफ और चैटजीपीटी के साथ दो सीजन का करार किया है। इन तीनों करारों की कुल कीमत 130 करोड़ रुपए से ज्यादा है। तीनों कंपनियां भारत की घरेलू क्रिकेट की एसोसिएट पार्टनर होंगी। यह करार भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज से शुरू होकर मार्च 2028 तक चलेगा। इसकी कुल कीमत पिछले करार की तुलना में 44% ज्यादा है। BCCI ने यह जानकारी दी है। इस साझेदारी में पेय पदार्थ, बीमा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। इसके तहत दो सीजन के दौरान भारत में होने वाली द्विपक्षीय क्रिकेट को कवर किया जाएगा। BCCI के अध्यक्ष मिथुन मनहास ने कहा कि इन नई साझेदारियों से भारतीय क्रिकेट की ताकत और ब्रांड्स का भरोसा दिखता है। मनहास ने कहा, “भारत का घरेलू सीजन देश में एक अहम और पसंदीदा स्पोर्ट्स प्रॉपर्टी बना हुआ है। कैम्पा, SBI लाइफ और चैटजीपीटी के साथ करार भारतीय क्रिकेट इकोसिस्टम की ताकत को दिखाता है। इन साझेदारियों की कुल कीमत में बड़ी बढ़ोतरी खास तौर पर उत्साहजनक है। यह दिखाता है कि बड़े ब्रांड्स को BCCI के साथ जुड़ने से मिलने वाली पहुंच, दर्शकों की भागीदारी और कारोबारी संभावनाओं पर भरोसा है।” भारतीय क्रिकेट का व्यस्त कैलेंडर इस करार का ऐलान ऐसे समय हुआ है, जब पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए भारतीय क्रिकेट का कैलेंडर काफी व्यस्त है। BCCI के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि साझेदारी की कीमत में बढ़ोतरी भारतीय क्रिकेट के साथ जुड़ने की मांग को दिखाती है। सैकिया ने कहा, “हमारे घरेलू सीजन की साझेदारियों की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी इस प्रॉपर्टी की ताकत और BCCI व टीम इंडिया पर ब्रांड्स के भरोसे को दिखाती है। नई साझेदारियों की कीमत 130 करोड़ रुपए से ज्यादा है और कुल करार मूल्य में 44% की बढ़ोतरी एक बड़ी उपलब्धि है। यह भारतीय क्रिकेट के साथ जुड़ने की मजबूत मांग को दिखाता है।” भारतीय पुरुष टीम 13 से 17 सितंबर तक दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज खेलेगी। सीरीज के तीनों मैच अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। इसी दौरान भारतीय महिला टीम दुबई में महिला एशिया कप खेल रही है। यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर तक चलेगा। भारत पहले ही टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में पहुंच चुका है। कैम्पा और SBI लाइफ के साथ चैटजीपीटी का जुड़ना यह भी दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट की बड़ी पहुंच का फायदा उठाने के लिए अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां आगे आ रही हैं। इससे BCCI के घरेलू सीजन की कारोबारी कीमत को भी बढ़ावा मिला है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News






