Responsive Scrollable Menu

'हनुमान अंश' ही नहीं, इन 4 हिट फिल्मों ने भी पलटी हारी हुई बाजी, 1 ने धीमी रफ्तार के बाद की थी 400 करोड़ की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म की किस्मत का अंदाजा सिर्फ उसकी ओपनिंग से लगाना हमेशा सही नहीं होता. कई बार फिल्में शुरुआत में कुछ खास कमाल नहीं कर पातीं. पहले दिन कम कमाई होती है, स्क्रीन भी कम मिलती हैं और दर्शकों की संख्या भी उम्मीद से कम रहती है. लेकिन कुछ फिल्मों की कहानी यहीं खत्म नहीं होती. उन फिल्मों की कहानी धीरे-धीरे लोगों को अपनी ओर खींचती है और फिर तहलका मचा देती हैं. 'हनुमान अंश' भी उन्हीं में से एक हैं, आइए जानते हैं पांच ऐसी ही फिल्मों के बारे में जो शुरुआत में धीमी गति से आगे बढ़ी फिर कमाई से हैरान कर गईं.

Continue reading on the app

इमरान खान की हेल्थ पर बोले वसीम अकरम:बोले- दोषी हों या नहीं, इलाज में समझौता नहीं; कहा- मैं उन्हें बहुत याद करता हूं

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पूर्व कप्तान और अपने करीबी दोस्त इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इमरान दोषी हों या नहीं, जेल में हों या बाहर, उनकी सेहत से समझौता नहीं होना चाहिए। अकरम ने कहा कि कानूनी कार्रवाई अपनी जगह है, लेकिन इमरान को सही इलाज मिलना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने तीन साल से इमरान से बात नहीं की है और उन्हें बहुत याद करते हैं। अकरम ने ये बातें ‘द एथलेटिक’ को दिए इंटरव्यू में कहीं। इमरान 73 साल के हैं और 2022 से जेल में हैं। उन्हें भ्रष्टाचार के कई मामलों में दोषी ठहराया गया है। हालांकि, इमरान इन आरोपों से इनकार करते हैं। अकरम ने कहा, “मैंने उनसे तीन साल से बात नहीं की है। उनके साथ जो कुछ हो रहा है, वह राजनीतिक रूप से बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कानून की अदालत अपना काम करेगी। लेकिन जहां तक उनकी सेहत का सवाल है, इसमें कोई समझौता नहीं होना चाहिए।” उन्होंने कहा, “मैं एक ऐसे दोस्त के तौर पर दिल से बोल रहा हूं, जो एक इंसान के तौर पर उनकी चिंता करता है। दोषी हों या नहीं। जेल में हों या जेल से बाहर। हमें उनकी सेहत की सुरक्षा करनी चाहिए। हमें नहीं पता कि क्या हो रहा है। सरकार कह रही है कि उनकी सेहत ठीक है, लेकिन मैं चिंतित हूं। मैं उन्हें बहुत याद करता हूं।” पाकिस्तान में इलाज को लेकर उठाए सवाल अकरम ने सवाल उठाया कि पाकिस्तान में इमरान की सेहत को लेकर पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड और अन्य जगहों पर इमरान की हालत बेहतर करने के लिए कोशिशें हो रही हैं, लेकिन पाकिस्तान में ऐसा हो रहा है या नहीं, यह उन्हें पक्का नहीं लगता। अकरम ने कहा, “इंग्लैंड और दूसरी जगहों पर इमरान की स्थिति बेहतर करने के लिए एक आंदोलन चल रहा है, लेकिन यहां पाकिस्तान में? मैं इस बारे में पक्का नहीं हूं।” ये बयान इमरान की सेहत और उन्हें मिल रही मेडिकल सुविधाओं को लेकर बढ़ती अंतरराष्ट्रीय चिंता के बीच आए हैं। पिछले हफ्ते वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा भी उन पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों में शामिल हुए, जिन्होंने 1992 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान के लिए सही इलाज और इंसानी परिस्थितियों की मांग की। कुल 22 अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को खुला पत्र लिखकर इमरान को सही मेडिकल सुविधा और इंसानी व्यवहार देने की मांग की है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी चिंता जताई है। लारा ने इमरान को “हमारे खेल का एक दिग्गज” बताते हुए कहा कि वे “बुनियादी इंसानियत” के हकदार हैं। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी भी इमरान के समर्थन में बोल चुके हैं। जावेद मियांदाद ने भावुक अपील करते हुए इमरान की रिहाई की मांग की थी। उन्होंने इमरान और सरकार के बीच मतभेद सुलझाने की अपील भी की थी। इसके बाद मोइन खान और रमीज राजा ने भी इमरान की सेहत को लेकर चिंता जताई। इमरान के बेटों ने सुरक्षा को लेकर डर जताया था अकरम ने इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज के दौरान दिए गए इमरान के बेटों सुलेमान और कासिम के इंटरव्यू का भी जिक्र किया। दोनों ने जेल में अपने पिता की सुरक्षा को लेकर डर जताया था। अकरम ने कहा, “इसके बाद पाकिस्तान में कुछ हलचल हुई थी। फिर मैंने पढ़ा कि पाकिस्तानी सरकार ने बताया कि इमरान से कितनी मुलाकातें हुई हैं, इसके पूरे आंकड़े दिए और यह भी बताया कि उन्होंने कितनी फोन कॉल की हैं। लेकिन इस समय इन बातों पर विश्वास करना और यह जानना मुश्किल है कि सच क्या है।” अकरम के बयान से पहले एक अदालत इमरान को एक तय अस्पताल में भर्ती कराने और उनके निजी डॉक्टर व बहन को उनसे मिलने की अनुमति देने का आदेश दे चुकी है। इस आदेश की तारीख और इमरान को अस्पताल में भर्ती कराया गया या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Continue reading on the app

  Sports

शीतल देवी का 'सुनहरा' निशाना, भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के आखिरी दिन जीते 2 गोल्ड, 4 ब्रॉन्ज

भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे राउंड का शानदार अंत किया. दुनिया की नंबर एक तीरंदाज और मौजूदा विश्व चैंपियन शीतल देवी तथा पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह ने भारत की अगुवाई करते हुए दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक दिलाए. भावना, शीतल-तोमन कुमार की जोड़ी, सरिता और तोमन कुमार ने भारत के खाते में चार कांस्य पदक जोड़े. Wed, 9 Sep 2026 20:34:41 +0530

  Videos
See all

Poochta Hai Bharat: UP Election 2027 में AI Video War शुरू | CM Yogi Vs Akhilesh Yadav | BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T15:09:39+00:00

Debate With Arnab LIVE: Suvendu’s March For ‘Gerua Saman’ & Against Dimagi Naxals #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T15:06:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers