Responsive Scrollable Menu

'नीचे टॉर्च मारकर देखते थे... 27 बार मेरे कपड़े उतारे', इस एक्ट्रेस ने सुनाया अपने तिहाड़ जेल के दिनों का दर्दनाक किस्सा

Sandeepa Virk Recalls Jail Days: पंजाबी और कन्नड़ फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस संदीपा विर्क (Sandeepa Virk) को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पिछले साल गिरफ्तार किया गया. उन पर आरोप था कि उन्होंने एक महिला से फिल्मों में लीड रोल दिलाने के लिए 6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी. जिसके लिए ईडी ने उनके खिलाफ जांच की और उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल में भेज दिया था. उन्होंने हाल ही में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बिताए अपने दर्दनाक दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि कैसे वहां पर औरतों के सारे कपड़े उतारकर चेकिंग की जाती थी और अपमान किया जाता था. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि चेकिंग के दौरान लड़कियों के नीचे टॉर्चर मारकर देखते थे और उनके भी चेकिंग के लिए 27 बार सारे कपड़े उतारे गए. आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने जेल के दिनों के इस दर्दनाक किस्से के बारे में क्या-क्या बताया.

जेल में खाने से लेकर सोने तक हर चीज थी खराब

संदीपा विर्क ने हाल ही में TDM Manthan के साथ पॉडकास्ट किया. इस दौरान उन्होंने अपने जेल के दिनों के भयावह एक्सपीरियंस को शेयर किया गया.  बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि तिहाड़ जेल में सबसे खराब और डरावना एक्सपीरियंस क्या था. इस पर उन्होंने बताया कि वहां की हर चीज, खाने से लेकर सोने तक सब खराब थी. वहां कैंटीन की लाइन में लड़ाई होती थी और चेकिंग के दौरान पूरा नंगा कर दिया जाता था. उन्होंने कहा, 'जेल में खाने की चीज, टॉयलेट, कैंटीन, मेडिकल डिपार्टमेंट से लेकर सोने तक सब कुछ खराब था. अगर आप वहां पर कैंटीन की लाइन में भी लग रहे हो तो वहां पर भी लड़ाई-झगड़ा होता था.'

 इसके आगे जब उसने पूछा गया कि मूवी से कितना अलग है ये जेल. तो इस पर उन्होंने कहा, 'असली की जेल बिल्कुल मूवी की तरह होती है, जिस तरह फिल्मों की जेल में कैदी के कपड़े उतवाए जाते हैं. वैसे ही असली की जेल कपड़े उतरवाए जाते हैं. जैसे मूवी में दिखाते हैं कि चल कपड़े उतार, वैसे ही असल की जेल में बोला जाता था.'

'नीचे टॉर्च मारकर देखते थे... 

इसके आगे उन्होंने जेल में कैसे चेकिंग की जाती थी, उस बारे में बताया. उन्होंने बताया कि जेल में चेकिंग के दौरान अपमान किया जाता था और नीचे (प्राइवेट पार्ट्स) टॉर्च मारकर देखते थे. उन्होंने कहा, 'जेल में चेकिंग के दौरान अपमान करते हुए नंगा कर देते हैं. कई लड़कियों के प्राइवेट पर टॉर्च मारकर देखते थे. उन लोगों को इनती भी शर्म नहीं होती है कि वो सर्दी में भी कैदियों के सारे कपड़े उतरवा देते हैं. वहां पर कोई क्या सोना-चांदी लेकर जाएगा. अगर किसी को कुछ ले जाना ही होगा तो वो तो वैसे भी ले ही जाएगा.' 

संदीपा से यह पूछा गया कि आपने इमोशनली इस तरह की चेकिंग को कैसे झेला तो इस पर उन्होंने कहा कि वहां पर औरत ही होती हैं जो नंगा करके चेकिंग करती थी. लेकिन मैं उनके साथ कंफर्टेबल नहीं थी. उन्होंने कहा, 'जेल में औरते ही कपड़े उतरवा कर चेकिंग करती थी. मैं अपनी बहन और मां के सामने कंफर्टेबल हो सकती हूं, जिस तरह वो लोग देखते हैं, मैं 100 औरतें के सामने कंफर्टेबल नहीं हो सकती हूं.'

27 बार उतारे गए सारे कपड़े

इसके आगे जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि जेल में इस तरह चेकिंग कितनी बार और कब-कब होती थी. इस पर उन्होंने बताया कि जब जेल में कैदी एंट्री करता है और बाहर जाता है. उस समय चेकिंग होती थी. इसके अलावा जब पुलिस कोर्ट ले जाती है तो सब में चढ़ने से पहेल भी कपड़े उतारकर चेकिंग होती थी. उन्होंने कहा,  'एक दिन में 3 बार सारे कपड़े उतारकर चेकिंग की जाती थी, मेरे जेल के दिनों में 27 बार चेकिंग के दौरान सारे कपड़े उतारे गए'  उन्होंने जेल के दिनों के दर्दनाक किस्से को याद कर कहा कि जो लोग सोचते हैं कि क्या हो गया लड़की तो देख रही है. क्या हो गया तुमने कुछ गलती की होगी, जब भी तो जेल जाती हो. इन बातों को सुनकर मुझे गुस्सा आता है.'

ये भी पढ़ें: निक्की तंबोली करने जा रहीं मुस्लिम बॉयफ्रेंड अरबाज से शादी? बताया बच्चे किस धर्म को करेंगे फॉलो

Continue reading on the app

What is the West Bank and why is it occupied by Israel? | BBC News

Foreign Secretary Ed Miliband confirms the UK will ban the import of goods from Israeli settlements in the illegally occupied West Bank. The move by the UK comes as Israel plans to develop 1,200 new homes in the occupied territory. But what is it? The BBC's Jeremy Bowen answers questions on its history and its future. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #WestBank #Israel #UK #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

County Championship: मयंक अग्रवाल इंग्लैंड में 0 पर हुए आउट, फिर भी क्यों होने लगी इतनी चर्चा?

भारतीय टेस्ट टीम के लिए ओपनिंग कर चुके मयंक अग्रवाल इन दिनों काउंटी चैंपियनशिप में डरहम क्लब के लिए खेल रहे हैं. मगर उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही है और इस बार तो वो खाता भी नहीं खोल पाए. Tue, 08 Sep 2026 22:46:23 +0530

  Videos
See all

Ujjain Khade Hanuman Temple News: उज्जैन में हनुमान जी का चमत्कार!| Hindi News | News Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T18:15:45+00:00

Stock Market News: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी #shorts #ytshorts #todaynews #stockmarket #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T18:16:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers