Responsive Scrollable Menu

दुबई से MP के लिए निवेश की नई राह, Logistics से Green Energy और K-12 स्कूलों तक इन कंपनियों ने दिखाई रुचि

मध्यप्रदेश में निवेश बढ़ाने की कोशिशों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई दौरे के तीसरे दिन कई अहम प्रस्ताव और निवेश संभावनाएं सामने आईं। AIM Congress-2026 में CM ने UAE के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। इनमें Logistics, Supply Chain, Green Energy, Data Centres और Healthcare से लेकर Education, Retail और Visa Services तक के क्षेत्रों पर चर्चा हुई।

सबसे ठोस प्रस्तावों में इंदौर-पीथमपुर क्षेत्र में रेल-साइडिंग वाले Logistics Park का प्रस्ताव शामिल रहा। Sharaf Group ने इसके लिए 30 से 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश का प्रस्ताव रखा है, जिससे 300 से 600 लोगों के लिए रोजगार के अवसर बनने की संभावना है। वहीं DP World के साथ प्रदेश के Logistics Network को मजबूत करने और पोवारखेड़ा को अंतरदेशीय लॉजिस्टिक्स के प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन बैठकों में शामिल उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों को अगले साल मध्यप्रदेश में होने वाली Global Investors Summit (GIS)-2027 में आने का न्योता भी दिया।

इंदौर-पीथमपुर में ₹250-450 करोड़ के Logistics Park का प्रस्ताव

Sharaf Group के President-CEO श्याम कपूर के साथ हुई बैठक में इंदौर और पीथमपुर क्षेत्र में निवेश प्रमुख मुद्दा रहा। कंपनी मध्यप्रदेश में अपना संचालन और प्रतिष्ठान स्थापित करने की इच्छुक है।

बैठक में रेल-साइडिंग युक्त Logistics Park के लिए 30 से 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश का प्रस्ताव सामने आया। इससे करीब 300 से 600 लोगों के लिए रोजगार के अवसर बनने की संभावना है। इसके अलावा Multimodal Logistics Park, आधुनिक Warehousing और Regional Distribution Centres विकसित करने पर भी चर्चा हुई।

Sharaf Group की भारतीय सहायक कंपनी Hind Terminals Pvt Ltd देश में 35 मालवाहक ट्रेनों और करीब 900 ट्रकों का संचालन करती है।

पोवारखेड़ा बन सकता है अंतरदेशीय Logistics का बड़ा Gateway

DP World के CEO रिजवान सूमार के साथ CM की बैठक में Logistics और Supply Chain के विस्तार पर चर्चा हुई। कंपनी की इकाइयां मध्यप्रदेश में पहले से संचालित हैं और वह अपनी गतिविधियों का विस्तार करना चाहती है।

CM डॉ. यादव ने पोवारखेड़ा Logistics Composite Hub को अंतरदेशीय Logistics के प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने की संभावना बताई। Multimodal Logistics, Warehousing, Cold Chain और रेल आधारित माल ढुलाई को मजबूत करने से किसानों, FPO, MSME और उद्योगों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय और वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है। इससे Logistics Cost और Transportation Time कम करने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

Data Centre, Green Hydrogen और E-Mobility पर Rana Holdings से चर्चा

Rana Holdings के Chairman-Managing Director डॉ. दर्शन सिंह राणा के साथ बैठक में Smart Manufacturing, Data Centres, Green Energy, Green Hydrogen, E-Mobility और Agricultural Machinery में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

वहीं Crescent Enterprises के CEO बद्र जाफर ने Urban Infrastructure, Information Technology, Resource Efficiency और Technology Transfer में दीर्घकालिक निवेश में रुचि दिखाई। बैठक में Energy और Technology के क्षेत्र में Innovation पर विशेष चर्चा हुई।

MP के शहरों में International K-12 स्कूल खोलने में GEMS की रुचि

Education Sector में भी बड़ा प्रस्ताव सामने आया। GEMS Education के Chairman-Founder सनी वर्की ने मध्यप्रदेश के प्रमुख और विकासशील शहरों में International Standard के K-12 School Campus स्थापित करने में रुचि दिखाई।

इन स्कूलों में National और International Curriculum के साथ विद्यार्थियों के Skill Development पर भी काम करने की बात है। GEMS Education School Education, Educational Management और Education Technology के क्षेत्र में काम करती है।

Healthcare से Green Energy तक Buimerc ने दिखाई निवेश में रुचि

Buimerc Corporation के Executive Chairman और CEO सिद्धार्थ बालाचंद्रन के साथ CM डॉ. मोहन यादव की वन-टू-वन बैठक में Infrastructure, Healthcare, Technology और Green Energy सहित कई क्षेत्रों पर बात हुई। कंपनी ने इन सेक्टर्स में मध्यप्रदेश में निवेश की इच्छा जताई।

भोपाल-इंदौर में Visa Services बढ़ाने पर VFS Global से चर्चा

VFS Global के Global Head अमित साइचर के साथ बैठक में भोपाल और इंदौर में Visa Application Services का दायरा बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के युवाओं के लिए Travel, Tourism और Hospitality से जुड़े Industry-Oriented Training Program शुरू करने पर भी विचार किया गया।

इसका उद्देश्य युवाओं की रोजगार योग्यता बढ़ाने के साथ Visa Services को ज्यादा सुलभ बनाना है।

किसानों से सीधे कृषि उत्पाद खरीदेगा Choithram Group

Retail और Food Processing के क्षेत्र में Choithram Group के अध्यक्ष एल.टी. पगरानी के साथ हुई बैठक भी अहम रही। समूह मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में Supermarket और Modern Grocery Retail Centres स्थापित करने का इच्छुक है।

औद्योगिक साझेदारी के तहत समूह स्थानीय किसानों और उत्पादकों से सीधे कृषि एवं Processed Food Products खरीदेगा। प्रदेश के कच्चे माल का इस्तेमाल Food Processing, Packaging और Private Label Manufacturing में करने की भी योजना है।

Logistics से स्थानीय रोजगार और Export बढ़ाने पर फोकस

इन बैठकों का एक प्रमुख फोकस मध्यप्रदेश की Logistics और Supply Chain को मजबूत करना रहा। CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की केंद्रीय भौगोलिक स्थिति, Road-Rail-Air Connectivity, Industrial Infrastructure, पर्याप्त Energy और Skilled Manpower उद्योगों के लिए बड़ी ताकत हैं।

सरकार का जोर बेहतर Logistics के जरिए प्रदेश के कृषि और औद्योगिक उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने पर है। इसी के साथ Energy और Technology में Innovation, नए निवेश और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की संभावनाओं पर UAE के उद्योग समूहों के साथ चर्चा की गई है।

Continue reading on the app

चेन्नई ओपन में पहले दौर में संधू और दानेक को संयुक्त बढ़त

चेन्नई ओपन में पहले दौर में संधू और दानेक को संयुक्त बढ़त

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट में भी खाली हाथ रहेगा पाकिस्तान? बर्मिंघम में बुरे हाल होने की आशंका, ये है वजह

पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में पहले ही दोनों मुकाबलों में शिकस्त मिल चुकी है और अब उसके पास अपने सम्मान की लड़ाई जीतने का आखिरी मौका है. मगर क्या वो इसमें सफल हो पाएगी? Wed, 09 Sep 2026 10:06:11 +0530

  Videos
See all

Gurugram Accident: कार चालक ने घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम को कुचला, हुई मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T05:02:27+00:00

ITO Robbery: कारोबारी से दिनदहाड़े लूटे ₹3 करोड़, घटना का CCTV Video आया सामने #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T04:54:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers