Responsive Scrollable Menu

CPRI के पूर्व संयुक्त निदेशक पर CBI का शिकंजा, 3.77 करोड़ रुपये की DA Case में FIR दर्ज

नयी दिल्ली, आठ सितंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 10 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार सीपीआरआई के पूर्व संयुक्त निदेशक राजा राममोहन राव चेनु के खिलाफ नयी प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें उन पर 3.77 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल जनवरी में गिरफ्तारी के बाद उनके घर पर की गई छापेमारी के दौरान विदेशी मुद्रा समेत 3.59 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद होने के बाद एजेंसी ने चेनु की संपत्ति की जांच शुरू की थी।

अधिकारियों के अनुसार, बेंगलुरु स्थित केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) की हाई पावर लैब में संयुक्त निदेशक रहे चेनु ने एक निजी कंपनी को अनुकूल गुणवत्ता जांच रिपोर्ट जारी करने के लिए कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई ने रिश्वत के लेन-देन वाली जगह पर छापा मारा था।

एजेंसी ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि वहां चेनु के पास से एक सफेद बैग बरामद हुआ, जिसमें 9,49,400 रुपये थे। यह रकम सुधीर पावर लिमिटेड के वरिष्ठ निदेशक अतुल खन्ना ने रिश्वत के रूप में दी थी। प्राथमिकी में कहा गया है, “चेनु ने 27 जुलाई 2009 को बेंगलुरु के सीपीआरआई में ग्रेड-2 इंजीनियरिंग अधिकारी के रूप में नौकरी शुरू की और अलग-अलग पदों पर काम किया।

उन्हें 18 अगस्त 2025 को सीपीआरआई के संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया।” सीबीआई ने उनके घर से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद 1 अप्रैल 2024 से 1 अगस्त 2026 के बीच उनकी आय, खर्च और संपत्तियों का विश्लेषण किया, जिसमें पता चला कि चेनु ने “कई चल संपत्तियां अर्जित की हैं, जो उनकी ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में अधिक हैं।

Continue reading on the app

विरोध का अनोखा तरीका, समस्या लिखे पोस्टर की माला पहनकर ग्वालियर नगर निगम की जन सुनवाई में पहुंचा युवक

ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में लोगों की समस्या को सुन रहे अफसर उस समय चौंक गए जब एक युवक  शहर की समस्या लिखे पोस्टर की बड़ी से माला पहने वहां पहुंच गया, पोस्टर पर शहर की बदहाल सड़क, उफनते सीवर, सड़कों पर गन्दगी और कीचड़ की तस्वीरें थी जिसकी तरफ वो नगर निगम कमिश्नर का ध्यान आकर्षित करना चाहता था।

विजय माहौर नामक युवक ने विरोध करने का अनोखा तरीका अपनाया, बकौल विजय वो कई बार ग्वालियर दक्षिण विधानसभा की ख़राब बदहाल सड़कों की समस्या को लेकर नगर निगम में शिकायत कर चुका है, आवेदन दे चुका है लेकिन किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया इसलिए उसने समस्या लिखे पोस्टर की माला पहनकर आने का फैसला किया।

ग्वालियर नगर निगम की जन सुनवाई में पहुंचे विजय ने अधिकारियों से कहा कि सड़कों की हालत बहुत ख़राब है, बड़े बड़े गड्डे हो चुके हैं , गन्दगी है,  कीचड़ है, सीवर उफन रहे हैं लेकिन इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा उसने बताया कि वो नगर निगम परिषद् के बैठक में दौरान भी गया था लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

पूर्व कमिश्नर संघप्रिय से भी की थी शिकायत 

विजय ने कहा वो पूर्व कमिश्नर संघप्रिय से भी मिला था उन्हें आवेदन दिया था उनकी जनसुनवाई में भी जाकर आवेदन दिया था लेकिन एक महीने बाद भी कोई काम नहीं हुआ इसलिए मैं आज नए कमिश्नर अभिषेक चौधरी से मिलने आया था लेकिन अफ़सोस वो जनसुनवाई में नहीं मिले।

निगम अफसर फिर बोले, जल्द होगा निराकरण  

विजय का आवेदन लेने के बाद अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने कहा कुछ जगह बारिश के कारण जलभराव की स्थिति है, सड़कों के गड्डे भरने का काम चल रहा है जल्दी ही सभी सड़कें सही कर दी जायेंगी। बहरहाल विजय जैसे कई ऐसे लोग हैं जो ऐसी समस्या से परेशान हैं और शिकायतें कर चुके हैं लेकिन निगम अफसरों के कान पर जूं नहीं रेंगती, देखना होगा शहर की सड़कें कब तक सुधरती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup: टीम इंडिया किससे भिडे़गी, कब होंगे सेमीफाइनल मैच? जानिए सारी डिटेल

भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके थे. चौथी टीम के लिए बांग्लादेश और UAE के बीच टक्कर थी और इसका फैसला दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले से हुआ. Tue, 08 Sep 2026 23:56:23 +0530

  Videos
See all

How your 9/11 memories could be wrong | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T23:01:20+00:00

Sugar Price Crash : चीनी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! | Sugar New Rates Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T23:30:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers