Responsive Scrollable Menu

NIA ने अवैध घुसपैठ मामले में US Citizen समेत सात विदेशियों पर दाखिल की Chargesheet

नयी दिल्ली, आठ सितंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैन डाइक समेत सात विदेशी नागरिकों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। इन सभी विदेशी नागरिकों पर भारत में अवैध प्रवेश करने, ठहरने और आवाजाही के आरोप हैं। हालांकि, भारत में जातीय सशस्त्र समूहों से कथित संबंधों वाले आतंकी साजिश मामले में गिरफ्तारी के बाद भी एजेंसी ने उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धाराएं नहीं लगाई हैं।

एनआईए ने विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा के समक्ष आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें सात लोगों पर आव्रजन एवं विदेशी (नागरिक) अधिनियम की धारा 21 और 23 के तहत आरोप लगाये गये हैं। एनआईए ने 13 मार्च को डाइक और छह यूक्रेनी नागरिकों -- कामिन्स्की विक्टर, हर्बा पेट्रो, स्लीवियाक तारास, इवान सुकमानोव्स्की, स्टेफनकिव मारियन और होंचारुक मक्सिम -- को गिरफ्तार किया था। इन लोगों ने कथित तौर पर म्यांमा से मिजोरम सीमा के रास्ते भारत में घुसपैठ की थी और बाद में देश के अलग-अलग घरेलू हवाई अड्डों पर उन्हें पकड़ा गया था।

आरोप है कि यह समूह भाड़े के लड़ाकों के तौर पर काम कर रहा था। एनआईए ने पहले ही उनके खिलाफ यूएपीए के प्रावधानों और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि, आरोपपत्र में उन पर यूएपीए कानून के तहत आरोप नहीं लगाए गए।

एजेंसी ने पूर्व में अदालत को बताया था कि आरोपियों से एक बड़ी आतंकी साज़िश के सिलसिले में पूछताछ की जा रही है, जिसमें भारत और म्यांमा में जातीय सशस्त्र समूहों की मदद करना और उन्हें ड्रोन का प्रशिक्षण देना शामिल है। अदालत ने 16 मार्च को आरोपियों को 11 दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेजा था। बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Continue reading on the app

Satya Niketan हादसे के बाद जागी Delhi सरकार, PG-Coaching को रेगुलेट करने डेढ़ महीने में Policy लाएगी

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार डेढ़ महीने के भीतर शहर में पेइंग गेस्ट (PG) अकोमोडेशन और कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी और एक वेब पोर्टल लाएगी। सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे, उसके कुछ दिनों बाद सूद ने PG में रहने वाले छात्रों से मुलाक़ात की और उनकी चिंताओं को समझा।
 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan civic polls में गरमाई सियासत, BJP ने 41 बागी नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता


सूद ने कहा कि हम पहले से ही इस पर काम कर रहे थे, लेकिन इस दुखद घटना ने हमें गौबा कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने और एक पॉलिसी बनाने की प्रक्रिया तेज़ करने के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने बताया कि DU के साउथ कैंपस और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के तहत आने वाले प्रोफेशनल कॉलेजों के छात्रों को PG में रहने वालों के तौर पर अपनी चिंताएं बताने के लिए बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि छात्रों ने किराया, PG चलाने वालों की तरफ से दी जाने वाली सुविधाएं, एग्रीमेंट लागू करने और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए।

सूद ने कहा कि सरकार एक ऐसे सिस्टम पर विचार कर रही है जिसके तहत PG अकोमोडेशन की जानकारी - जैसे कि उनकी उपलब्धता, सुविधाएं और सुरक्षा के नियम - एक कॉमन पोर्टल पर रजिस्टर की जा सकें। उन्होंने कहा कि PG बिल्डिंग किसी एक व्यक्ति की हो सकती है, उसे कोई और चला सकता है और पैसे कोई और ले सकता है। एग्रीमेंट को लागू करना और स्टूडेंट्स से किए गए वादों के मुताबिक सुविधाएं देना एक बड़ी चिंता का विषय है।
 

इसे भी पढ़ें: Officials का अपमान बर्दाश्त नहीं, Naresh Chauhan ने Kangana Ranaut को दिलाई चुने हुए प्रतिनिधियों की गरिमा की याद


मंत्री ने कहा कि पॉलिसी को फाइनल करने से पहले सरकार PG मैनेजमेंट, माता-पिता, एजेंसियों, स्टूडेंट संगठनों और पानी और बिजली से जुड़े विभागों समेत अन्य स्टेकहोल्डर्स से सलाह-मशविरा करेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और लेफ्टिनेंट गवर्नर के साथ चर्चा की जाएगी और फिर इसे कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

क्यों आ रहे हैं झारखंड से शानदार बल्लेबाज, ईस्ट जोन में 5 बैट्समैन जमा रहे हैं रंग, ईशान ने कैसे बदली टीम की सोच?

new batting hub jharkhand: पूर्व तमिलनाडु बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता श्रीधरन शरथ ने यहां दक्षिण जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी फाइनल के मौके पर कहा, "झारखंड से कुछ बहुत अच्छे युवा क्रिकेटर आ रहे हैं.". ईस्ट जोन में झारखंड के पांच खिलाड़ी हैं - कप्तान ईशान किशन, अनुभवी विराट सिंह, और कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन और अनुकूल रॉय जैसे तीन होनहार खिलाड़ी. Thu, 10 Sep 2026 13:57:57 +0530

  Videos
See all

Iran America War: ईरान के हूती vs सऊदी अरब! Pakistan पर बढ़ा दबाव, जंग में होगी एंट्री? | Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T08:45:01+00:00

‘Gen Z का जनादेश’ बदलेगा UP | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T08:43:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers