तिलक वर्मा ने बचाई फाइनल में अपनी टीम की लाज, वरना ईशान किशन एंड कंपनी की लग जाती लॉटरी
Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. चेन्नई में हो रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की टीम ने पहली पारी में 708 रन बोर्ड पर लगा दिए. वहीं, जब साउथ जोन की टीम बल्लेबाजी करने के लिए आई, तो टीम बिखर रही थी, तभी उनके कप्तान तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और अर्धशतक लगाकर अपनी टीम की लाज बचाने का काम किया है.
तिलक वर्मा ने लगाई फिफ्टी
ईस्ट जोन के साथ खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए उस वक्त रन बनाए हैं, जब उनकी टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी. तिलक नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए, जब टीम का स्कोर 129/4 था. मगर, फिर तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और उन्होंने 123 पर अर्धसतक लगाए. उन्होंने काफी संभलकर बल्लेबाजी की और अपनी पारी में रन 5 चौके लगाए.
Shami-Mukesh combo strikes ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 8, 2026
The pace bowling duo dismiss set batters Shaik Rasheed and Devdutt Padikkal and breaks 56-run stand ????
South Zone are 134/4, trail by 574 runs.
Scorecard ▶️ https://t.co/BhTkGWeeoD#DuleepTrophy | #EZvSZ pic.twitter.com/NAvgCYBdkA
साउथ जोन का स्कोर 242/6
साउथ जोन की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. चूंकि, पहला विकेट टीम ने रिकी भुई के रूप में गंवाया, जो 18 गेंद खेलकर सिर्फ 1 रन बनाकर ही आउट हो गए. फिर नारायण जगदीशन 42 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए. देवदत्त पडिक्कल ने दम दिखाया और वह क्रीज पर डटे. उन्होंने 104 गेंदों पर 62 रन बनाए, जिसमें 4 चौके भी लगाए.
इस तरह पडिक्कल 62 रन बनाकर आउट हुए. शेख राशीद 48 गेंद पर 27 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. स्मरन रविचंद्रन 55 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए. श्रेयस गोपाल 79 गेंद पर 26 रन बनाकर चलते बने. वहीं, तिलक वर्मा ने 123 गेंद पर अर्धशतक लगाया. खबर लिखे जाने तक साउथ जोन की टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 242 रनों तक पहुंच गया है. हालांकि, टीम अभी भी ईस्ट जोन की टीम से 466 रन पीछे है.
Watch ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 8, 2026
Devdutt Padikkal continues good form with 62(104) ???? East Zone ????https://t.co/qRCAyD5R2Y#DuleepTrophy | #EZvSZ
ईस्ट जोन ने पहली पारी में बनाए 708 रन
टॉस जीतकर ईशान किशन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई ईस्ट जोन की टीम ने 708 रन बोर्ड पर लगाए. ईस्ट जोन को अभिमन्यू ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ने शतकीय साझेदारी करके मजबूत शुरुआत दिलाई थी. तो वहीं, ईशान किशन ने 270 रनों की मैराथन पारी खेली. उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली. ईश्वरन ने 72, वैभव सूर्यवंशी ने 44, शिखर मोहन ने 85 रन बनाए. मोहम्मद कौनैन कुरैशी ने 40 और फिर आखिर में मोहम्मद शमी ने 28 रन बनाए. इस तरह पूरी टीम ने मिलकर बोर्ड पर 708 रन लगा दिए.
ये भी पढ़ें: ऐसे कैसे WTC फाइनल खेलेगा भारत! दलीप ट्रॉफी में खुली भारतीय गेंदबाज की पोल, नहीं ले सका एक भी विकेट, हुई जमकर पिटाई
चीन और तुर्की की मदद से तैयार पाकिस्तान का नया एयर डिफ़ेंस सिस्टम क्या ब्रह्मोस को रोक पाएगा?
पाकिस्तान की वायु सेना ने ड्रोन और दूसरे कम ऊंचाई वाले हवाई ख़तरों से निपटने के लिए मिसाइल, ऑटोमैटिक तोप और काउंटर-ड्रोन सिस्टम वाली बहुस्तरीय रक्षा संरचना बनाई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
BBC News





