Responsive Scrollable Menu

Sonu Sood: सत्य निकेतन हादसे पर सोनू सूद बोले- छात्रों को PG के भरोसे छोड़ना ठीक नहीं, सरकार उठाए कदम

Sonu Sood: दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने की घटना ने छात्रों की सुरक्षा और उनके रहने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद अभिनेता सोनू सूद ने सरकार से छात्रों के लिए सुरक्षित और सस्ते हॉस्टल बनाने की अपील की है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास हुई इस घटना में कई लोगों की जान गई। बिल्डिंग में पीजी चल रहा था और हादसे के समय वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सोनू सूद ने कहा कि दूसरे शहरों में पढ़ने जाने वाले छात्रों को सुरक्षित रहने की जगह देना भी सरकार की जिम्मेदारी है।

31 में से सिर्फ 1 छात्र को हॉस्टल
सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिल्ली में हॉस्टल की कमी का आंकड़ा बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में करीब 7 लाख छात्र पढ़ते हैं, जबकि हॉस्टल में सिर्फ 30 हजार सीटें उपलब्ध हैं। यानी करीब 31 छात्रों में से सिर्फ एक छात्र को ही हॉस्टल मिल पाता है। ऐसे में बड़ी संख्या में छात्रों को निजी पीजी या किराए के कमरों में रहना पड़ता है।

खाली सरकारी जमीन पर बनें हॉस्टल

सोनू सूद ने सरकार को सुझाव दिया कि यूनिवर्सिटी के आसपास खाली पड़ी सरकारी जमीन की पहचान की जाए। इन जगहों पर छात्रों के लिए सुरक्षित और कम कीमत वाले हॉस्टल बनाए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यूनिवर्सिटी को कैंपस में अतिरिक्त हॉस्टल बनाने के लिए निर्माण की अनुमति दी जा सकती है। इससे छात्रों को सुरक्षित रहने की जगह मिलेगी और उनके परिवारों की चिंता भी कम होगी।

छोटा बदलाव बचा सकता है जिंदगी
सोनू ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था से छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी राहत मिलेगी। वहीं, यूनिवर्सिटी और सरकार के लिए भी यह कमाई का जरिया बन सकता है। उन्होंने कहा कि नीति में किया गया छोटा सा बदलाव किसी छात्र की जिंदगी और उसके बड़े सपने को बचा सकता है।

पीजी में रहने को मजबूर छात्र
दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों में हॉस्टल की सीमित सीटों के कारण बाहर से आने वाले छात्रों को निजी पीजी का सहारा लेना पड़ता है। मांग ज्यादा होने के कारण राजधानी में पीजी का कारोबार भी तेजी से बढ़ा है। सत्य निकेतन की घटना के बाद अब इन पीजी में सुरक्षा व्यवस्था और इमारतों की जांच को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़े- ‘तमिलनाडु में जो हुआ, आपने देखा’: तृषा विवाद पर Kangana Ranaut बोलीं- महिलाओं को बदनाम करना पुराना हथकंडा

Continue reading on the app

Hanuman Ansh Box Office: ₹2 करोड़ से ₹156 करोड़ तक, 'हनुमान अंश' ने रचा कमाल, प्रीति जिंटा भी हुईं फिल्म की दीवानी

लो-बजट फिल्म 'हनुमान अंश' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ₹156 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. प्रीति जिंटा और वरुण धवन जैसे सितारों ने भी इसकी तारीफ की है.

The post Hanuman Ansh Box Office: ₹2 करोड़ से ₹156 करोड़ तक, 'हनुमान अंश' ने रचा कमाल, प्रीति जिंटा भी हुईं फिल्म की दीवानी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup 2026: हो गया तय, भारत की इस टीम से होगी सेमीफाइनल में टक्कर, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

ind w vs ban w women's asia cup semi final: बांग्लादेश ने यूएई को आखिरी ग्रुप मैच में हराकर महिला टी20 एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली. पहले सेमीफाइनल में उसका सामना भारत से होगा. पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए थे. जवाब में गेंदबाजों ने यूएई को 69/9 से आगे नहीं बढ़ने दिया. Tue, 8 Sep 2026 23:53:23 +0530

  Videos
See all

Why has the UK Government changed its approach to Israel? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T20:00:22+00:00

Kanpur GST Scam: कानपुर में 100 करोड़ की GST चोरी! फर्जी फर्मों से हुआ बड़ा खेल | Kanpur Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T20:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers