Responsive Scrollable Menu

दादा बी.पी. कोइराला की जयंती पर भावुक हुईं मनीषा कोइराला, कहा-उनके विचार आज भी प्रासंगिक

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपने दादाजी की बी.पी. कोइराला की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री ने उनके लोकतंत्र के प्रति समर्पण को याद किया।

Continue reading on the app

भारतीय टीम के हेड-कोच के आवेदन पर आशीष नेहरा बोले:वाइफ से परमिशन लेनी होगी, वरना तलाक हो जाएगा; 8-9 महीने यात्रा करना मुश्किल

गुजरात टाइटन्स के हेड कोच आशीष नेहरा ने भविष्य में टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन करने से इनकार नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल कोचिंग में साल के 8-9 महीने यात्रा करनी पड़ती है, जो काफी मुश्किल है। नेहरा ने मजाक में कहा कि इस पद के लिए उन्हें अपनी पत्नी रुष्मा से मंजूरी लेनी होगी, वरना तलाक हो सकता है। उन्होंने यह बात 7 सितंबर को कोलकाता में CAB एनुअल अवॉर्ड्स समारोह में कही। नेहरा ने कहा कि टीम इंडिया का हेड कोच बनना सम्मान की बात होगी, लेकिन उन्होंने इसे अपनी महत्वाकांक्षा नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि वह अभी गुजरात टाइटन्स के साथ काफी खुश हैं। पत्नी को बताया ‘हाई कमीशन’ नेहरा ने कहा, “इस सवाल का जवाब अभी देना बहुत मुश्किल है। सबसे पहले मुझे हाई कमीशन से बात करनी होगी—और वह मेरी पत्नी हैं। वरना मेरा तलाक हो सकता है।” उन्होंने कहा, “इंटरनेशनल कोचिंग में साल के 8 या 9 महीने यात्रा करनी पड़ती है। यह आसान नहीं है। सभी ने देखा है कि इंटरनेशनल कोचिंग में बहुत कम लोग 3 या 4 साल से ज्यादा टिक पाए हैं, क्योंकि इसमें काफी जिम्मेदारियां और यात्रा शामिल होती है। लेकिन फिर भी, हम देखेंगे।” नेशनल कोच बनने की योजना नहीं बनाई नेहरा ने टीम इंडिया के कोच पद की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया। उन्होंने कहा, “मैं इसे महत्वाकांक्षा शब्द से नहीं जोड़ूंगा। मैं इस तरह की चीजों की योजना कभी नहीं बनाता। हां, यह सम्मान और विशेषाधिकार की बात होगी, लेकिन मैं इस तरह की चीजों की योजना नहीं बनाता। भविष्य में क्या होता है, देखेंगे। मैं जहां हूं, वहां बहुत खुश हूं।” नेहरा के मुताबिक, वह भारत के पुरुषों की राष्ट्रीय टीम के हेड कोच पद के लिए भविष्य में आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि इस पर उन्होंने अभी सक्रिय रूप से योजना नहीं बनाई है। गौतम गंभीर हैं मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर इस समय टीम इंडिया के हेड कोच हैं। वह तीनों फॉर्मेट की टीम को संभालते हैं। उन्हें सिर्फ IPL या अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण दौरों के दौरान ब्रेक मिलता है। इन मौकों पर BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख VVS लक्ष्मण को अस्थायी तौर पर टीम की जिम्मेदारी देता है। गंभीर से पहले राहुल द्रविड़ भी यात्रा की वजह से इस पद से परेशान बताए गए थे। इसी वजह से VVS लक्ष्मण के बारे में भी बताया गया है कि वह यह जिम्मेदारी स्थायी तौर पर नहीं लेना चाहते। 2022 से गुजरात टाइटन्स के कोच भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा 2022 से गुजरात टाइटन्स के हेड कोच हैं। उन्होंने टीम को उसके डेब्यू सीजन में IPL खिताब दिलाया था। टीम उनके कार्यकाल में 2 बार रनर-अप भी रही है। नेहरा को भारतीय क्रिकेट के सबसे अच्छे पुराने अंदाज वाले रणनीतिकारों में से एक माना जाता है। इंटरनेशनल कोचिंग से जुड़ी उनकी झिझक की मुख्य वजह साल में 8 या 9 महीने होने वाली यात्रा है। उन्होंने पत्नी रुष्मा की मंजूरी और निजी त्याग का जिक्र भी मजाकिया अंदाज में किया।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: भारतीय क्रिकेटरों को नहीं मिलेगा 5 स्टार होटल, BCCI ने बताया कहां रहेगी टीम इंडिया?

जापान में होने जा रहे एशियन गेम्स में जिन होटल में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, उस पर सवाल उठ रहे थे क्योंकि ये कमरे काफी छोटे हैं और हर कमरे में 2 खिलाड़ियों को ठहराया जा रहा है. Tue, 08 Sep 2026 23:28:23 +0530

  Videos
See all

Stock Market News: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी #shorts #ytshorts #todaynews #stockmarket #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T18:16:00+00:00

Ujjain Khade Hanuman Temple News: उज्जैन में हनुमान जी का चमत्कार!| Hindi News | News Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T18:15:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers