16 बार पार की उफनती नदी, 18 KM का खतरनाक सफर… जंगल में गर्भवती महिला के लिए ‘देवदूत’ बने SSB जवान
अफगानिस्तान बोर्ड के वीडियो में PoK-गिलगित-बाल्टिस्तान भारत का हिस्सा:सीरीज के प्रमोशनल वीडियो पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई, 13 सितंबर से शुरू होगी सीरीज
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भारत के साथ होने वाली टी-20 सीरीज से जुड़े एक प्रमोशनल वीडियो पर विवाद हो गया है। ACB ने भारत के साथ सीरीज के लिए एक प्रमोशनल वीडियो 6 सितंबर को जारी किया। वीडियो में गिलगित-बाल्टिस्तान और PoK को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। इस पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PCB ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने नक्शे में दिखाए गए हिस्से को लेकर चिंता जताई है। सीरीज के सभी मैच दिल्ली में खेले जाएंगे भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेद्दीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, अब्दुल्लाह अहमदजई। रिजर्व खिलाड़ी: शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक, इजाज अहमदजई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 






