Responsive Scrollable Menu

सहारनपुर में YouTuber Huda Zariwala गिरफ्तार, CM और DM पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

सहारनपुर, आठ सितंबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर से एक मस्जिद हटाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में यूट्यूबर हुदा जरीवाला को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि जरीवाला को सोमवार शाम सर्किट हाउस पहुंचने के बाद गिरफ्तार किया गया, जहां वह मस्जिद हटाने के खिलाफ प्रदर्शन के सिलसिले में गई थीं।

अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) व्योम बिंदल ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। यह कार्रवाई वकील दुष्यंत सिंह द्वारा सोमवार सुबह सदर बाजार थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद हुई। सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जरीवाला ने कलेक्टरेट परिसर से मस्जिद हटाने की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री और प्रशासन के खिलाफ ‘‘आपत्तिजनक, अशोभनीय और भड़काऊ’’ टिप्पणी की।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि टिप्पणियों से जनता में रोष है और इससे क्षेत्र में शांति एवं सांप्रदायिक सद्भाव पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। पुलिस ने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जरीवाला का जन्म सऊदी अरब के रियाद में हुआ था।

वह खुद को पत्रकार, यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता बताती हैं। उन्होंने सऊदी टीवी चैनल 2 के साथ समाचार एंकर के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में 2015 तथा 2021 के बीच लंदन में बीबीसी और नोएडा स्थित एक चैनल के साथ काम किया। वह आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता के रूप में भी जुड़ी रही हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा, पंजाब तथा दिल्ली में प्रचार किया था।

कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एक मस्जिद को 5 सितंबर को भारी पुलिस तैनाती के बीच हटा दिया गया था। वर्ष 2025 में, बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक विकास त्यागी ने सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कलक्ट्रेट परिसर में स्थित संरचना अवैध है। इसके बाद, सहारनपुर सिटी मजिस्ट्रेट ने संरचना को अवैध घोषित कर दिया और इसे हटाने का आदेश जारी किया।

मस्जिद प्रबंधन समिति ने आदेश के खिलाफ जिला अदालत में अपील की, जिसने दो सितंबर को अपील खारिज कर दी।

Continue reading on the app

Satya Niketan हादसे के बाद MCD को बगल वाली जर्जर इमारत गिराने का आदेश

नयी दिल्ली, सात सितंबर दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास स्थित सत्य निकेतन में पांच मंजिला पीजी इमारत के ढहने के बाद उसके बगल वाले जर्जर भवन को भी ध्वस्त करने का यहां के नगर निगम को निर्देश दिया गया है। यह जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोमवार को दी। सीएमओ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को सार्वजनिक सुरक्षा के हित में दुर्घटनास्थल से सटी जर्जर इमारत को ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया है।

इसमें कहा गया है कि इमारत के अंदर छात्रों के सामान को दिल्ली अग्निशमन सेवा के कर्मियों द्वारा व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित निकाला जा रहा है। सीएमओ ने पोस्ट में सभी छात्रों और स्थानीय निवासियों से अधिकारियों के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया है। सत्य निकेतन इलाके में लड़कों के पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास के तौर पर इस्तेमाल की जा रही इमारत रविवार को दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत कार्य के दौरान ढह गई।

मलबे से कुल 12 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें से सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इमारत ढहने के सिलसिले में इमारत की मालकिन 75 वर्षीय उर्मिला गुप्ता, वायु सेवा से सेवानिवृत्त 81 साल के उनके पति हरिराम गुप्ता और उनके बेटे महेश गुप्ता (52) को गिरफ्तार कर लिया है। इमारत ढहने की घटना के बाद नगर निकाय अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई, जिसके तहत एमसीडी के दक्षिण जोन के उपायुक्त राकेश कुमार और चार इंजीनियरों - अधीक्षण अभियंता रणबीर सिंह, अधिशासी अभियंता ललित कुमार गोयल, सहायक अभियंता सुनील चौहान और कनिष्ठ अभियंता आशीष कुमार को निलंबित कर दिया गया।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने भी दक्षिण जोन में कार्रवाई तेज कर दी है। सात सितंबर के आधिकारिक रिकॉर्ड से पता चला है कि भवन विभाग ने वार्ड 160 में मैदानगढ़ी, सैदुलाजाब और नेब सराय सहित अन्य क्षेत्रों की पांच आवासीय संपत्तियों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किए हैं, जबकि सैदुलाजाब में एक अन्य आवासीय संपत्ति को जर्जर होने की वजह से गिराने की कार्रवाई की गई है।

Continue reading on the app

  Sports

यादों में रह जाएगा वनडे क्रिकेट, दिग्गज रिकी पोंटिंग ने बताया टी20 है बर्बादी का कारण

ऑसट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोटिंग ने चिंता जताई है कि टी20 लीग के लगातार विस्तार से वनडे फॉर्मेट का अस्तित्व खतरे में है. हालांकि, पोटिंग ने ये भी माना कि जब तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें टेस्ट फॉर्मेट में खेलती रहेगी वनडे क्रिकेट भी बना रहेगा, लेकिन इसके बावजूद इस पर खतरा मंडरा रहा है. Wed, 9 Sep 2026 10:23:14 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Demolition Drive: 7 मासूमों की मौत के बाद दिल्ली में जागी MCD, ढहाएगी अवैध इमारतें #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T06:01:41+00:00

Banbhoolpura Supreme Court Hearing LIVE: बनभूलपुरा पर फैसला आज | Haldwani | CM Dhami | Encroachment #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T06:03:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers