Responsive Scrollable Menu

बिल्ली को बचाने पहुंची 4 साल की बच्ची पर स्ट्रीट डॉग का हमला, चेहरे पर गंभीर घाव

पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में एक 4 साल की बच्ची के साथ दर्दनाक हादसा देखने को मिला। दरअसल, यह मासूम बच्ची एक बिल्ली को डॉग के जबड़े से छुड़ाने के लिए गई थी लेकिन स्ट्रीट डॉग ने इसी पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची के चेहरे पर बुरी तरह से घाव हो गए हैं।

जब स्ट्रीट डॉग ने बच्ची पर हमला किया तो आवाज सुनकर तुरंत आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए जिन्हें देखकर डॉग मौके से भाग निकला। घटना के बाद बच्ची का शुरुआती इलाज करने के बाद उसे सतना के बिरला अस्पताल भेजा गया है, जहां वह पीआईसीयू में भर्ती है।

बिल्ली को बचाने गई थी

घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक 4 साल की नन्ही रूहानिका अपने घर के बाहर खेलते खेलते निकली। तभी उसने देखा कि एक स्ट्रीट डॉग बिल्ली को अपने जबड़े में दबाकर ले जा रहा है। यह देखकर वह बिल्ली को बचाने के लिए डॉग के पास पहुंची और उसे छुड़ाने की कोशिश करने लगी। डॉग ने बिल्ली को तो छोड़ दिया लेकिन बच्ची पर हमला कर दिया। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गई।

चल रहा बच्ची का इलाज

बच्ची पर हमला करने के दौरान डॉग ने उसे बुरी तरह से चेहरे पर नोंच लिया है। डॉग के हमले से घबराई रुहानिका जब चीखने लगी तो आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे सतना के बिरला हॉस्पिटल रैफर किया गया। यहां उसका पीआईसीयू में इलाज चल रहा है।

Continue reading on the app

Facebook विज्ञापन के झांसे में आए रिटायर्ड अफसर, 9 लाख के लालच में गंवाए 60 हजार

इंदौर में पुराने नोट के बदले लाखों रुपए मिलने का लालच एक रिटायर्ड अफसर को भारी पड़ गया। फेसबुक पर दिखे एक विज्ञापन के जरिए ठगों ने उनसे संपर्क किया और 50 रुपए के पुराने नोट के बदले 9 लाख रुपए मिलने की बात कही। इसके बाद उनसे 60 हजार रुपए ठग लिए गए।

मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। ठगी का अहसास होने के बाद रिटायर्ड अफसर ने पुलिस से शिकायत की। जूनी इंदौर पुलिस ने साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब पैसों के ट्रांजेक्शन और ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटा रही है।

फेसबुक विज्ञापन देखकर पुराने नोट बदलने का किया संपर्क

पुलिस को दी शिकायत में फरियादी ने बताया कि वह घर पर फेसबुक चला रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पुराने करेंसी नोट बदलने से जुड़े एक विज्ञापन पर पड़ी। विज्ञापन में पुराने नोट के बदले बड़ी रकम मिलने का दावा किया गया था।

फरियादी ने विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान सामने वाले व्यक्ति ने उन्हें बताया कि अगर उनके पास 50 रुपए का सबसे पुराना नोट है तो उसके बदले उन्हें 9 लाख रुपए तक मिल सकते हैं। इतनी बड़ी रकम मिलने की बात सुनकर फरियादी उनके झांसे में आ गए।

9 लाख रुपए मिलने का लालच देकर 60 हजार की ठगी

पुराने नोट के बदले 9 लाख रुपए मिलने की बात कहकर आरोपियों ने फरियादी से अलग-अलग तरीके से पैसे लेने शुरू किए। इसी दौरान उनसे कुल 60 हजार रुपए की रकम ठग ली गई। पैसे देने के बाद जब उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

फरियादी ने ऑनलाइन शिकायत भी की। शिकायत मिलने के बाद जूनी इंदौर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर फ्रॉड का केस दर्ज किया। अब पुलिस उन नंबरों और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया गया।

पुलिस जुटा रही ठगों के नंबर और ट्रांजेक्शन की जानकारी

मामले की जानकारी एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने दी। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और पैसों के लेनदेन से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। इन जानकारियों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फेसबुक पर पुराने नोट से जुड़ा विज्ञापन किसने डाला था और उसके जरिए कितने लोगों को निशाना बनाया गया। साइबर ठगी के ऐसे मामलों में सोशल मीडिया पर दिखने वाले विज्ञापनों की सच्चाई जांचना बेहद जरूरी है।

सोशल मीडिया के विज्ञापनों से रहें सावधान

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर पुराने नोट, सिक्के या किसी सामान के बदले लाखों रुपए मिलने का दावा करने वाले विज्ञापनों पर तुरंत भरोसा न करें। ठग अक्सर ज्यादा पैसे मिलने का लालच देकर लोगों से पहले फीस, रजिस्ट्रेशन चार्ज, टैक्स या अन्य किसी बहाने से रकम जमा करवाते हैं।

इस मामले में भी पुराने 50 रुपए के नोट के बदले 9 लाख रुपए मिलने का लालच दिया गया था। इसलिए किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर पैसे भेजने से पहले उसकी पूरी जानकारी जांचना जरूरी है। बैंक खाते, मोबाइल नंबर या निजी जानकारी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।

शकील अंसारी, इंदौर

 

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy Final: अकेले पड़े तिलक... फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की टीम का दबदबा, 708 रन के जवाब में साउथ जोन के 242 पर गिरे 6 विकेट

duleep trophy final day 3 highlights: दलीप ट्रॉफी फाइनल में रनों का पहाड़ खड़ा करने के बाद ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने तीसरे दिन गदर मचाया. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन दिन के स्टंप्स तक 708 रन के जवाब में पहली पारी में 242 रन पर 6 विकेट खो चुकी है. तिलक वर्मा ने अर्धशतक जमाकर एक छोर जरूर संभाल रखा है, लेकिन टीम काफी मुश्किल में है. वहीं, ईस्ट जोन ने मैच पर पकड़ मजबूत करते हुए जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. Tue, 8 Sep 2026 18:08:23 +0530

  Videos
See all

Bihar Flood Alert: पटना समेत बिहार के 13 जिले डूबे! | Patna Flood | Ganga | Punpun | IMD Alert | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T12:45:16+00:00

संभल में ASI का बड़ा एक्शन... सुदर्शन की खबर के बाद मस्जिद का सर्वे | Sambhal News | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T12:42:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers