Responsive Scrollable Menu

तीन महीने से नहीं मिला खाद्यान्न, कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण, राशन दुकान संचालक निलंबित, प्रशासन ने की वैकल्पिक व्यवस्था

उमरिया जिले के आदिवासी अंचल आकाशकोट से लगे ग्रामों में पिछले तीन महीनों से खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक को निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत उमरिया कलेक्टर से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने मामले की जांच कराई, जिसके बाद यह कार्रवाई सामने आई है।

बताया जा रहा है कि आकाशकोट से लगे कई ग्रामों के ग्रामीणों को बीते करीब तीन माह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला खाद्यान्न प्राप्त नहीं हो रहा था। राशन नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने अपनी समस्या जिला प्रशासन तक पहुंचाते हुए कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप करने और खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की थी।

शिकायत के बाद दुकान संचालक निलंबित 

शिकायत के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की गई। जांच में अनियमितता सामने आने के बाद संबंधित राशन दुकान संचालक को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से संचालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात भी कही जा रही है। इस कार्रवाई से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती का संदेश गया है।

प्रशासन उपलब्ध करा रहा दो महीने का राशन 

इधर, ग्रामीणों को खाद्यान्न की तत्काल समस्या से राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। इसी व्यवस्था के तहत फिलहाल ग्रामीणों को दो माह का खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि पात्र हितग्राहियों को राशन के लिए परेशान न होना पड़े और उन्हें निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न समय पर मिल सके।

ग्रामीणों के अलग अलग मत 

ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई और वैकल्पिक व्यवस्था की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में उन्हें नियमित रूप से खाद्यान्न मिलता रहेगा। वहीं, प्रशासन ने संबंधित मामले में आगे भी जांच और आवश्यक कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। हालाँकि कुछ ग्रामीण इस बात को लेकर भी चिंतित दिखाई दिए कि जिन महीनों का राशन उन्हें नहीं मिला वो अब मिलेगा भी या नहीं ?

ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

ढाबे में घुसकर मारपीट और लूट करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, लालपुर से पुलिस ने पकड़ा

सतना में कुछ दिनों पहले एक ढाबे में डकैती की नीयत से घुसकर मारपीट करने और नगदी लूटने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक यह पिछले 2 महीने से फरार चल रहा था।

डकैती की कोशिश से जुड़ी इस घटना के होने के बाद पुलिस इससे जुड़े आरोपियों को लगातार तलाश कर रही थी। दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब एक ओर आरोपी पकड़ में आ चुका है। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

लालपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे

जानकारी के मुताबिक पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि इस घटना में शामिल आरोपी अमन उर्फ गोलू सिंह बघेल लालपुर में है। पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। यह युवक लालपुर, कोलगढ़ी, नागौद का रहने वाला है। युवक से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस इस घटना से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अमन को भी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इसके पहले कार्तिक सिंह परिहार और यश उर्फ यशवर्धन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। जो लोग फरार हैं उनकी तलाशी के लिए लगा था पुलिस द्वारा अलग-अलग जगह पर दबिश दी जा रही है।

क्या है मामला

ढाबे पर डकैती का ये मामला 28 जून की रात का है। पुलिस के मुताबिक यह सभी आरोपी एक साथ ढाबे में घुसे थे। यहां पर मौजूद लोगों के साथ मारपीट कर यह उनसे नगदी लूटकर फरार हो गए थे। मामले की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई थी। इसके बाद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup: टीम इंडिया किससे भिडे़गी, कब होंगे सेमीफाइनल मैच? जानिए सारी डिटेल

भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके थे. चौथी टीम के लिए बांग्लादेश और UAE के बीच टक्कर थी और इसका फैसला दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले से हुआ. Tue, 08 Sep 2026 23:56:23 +0530

  Videos
See all

Diwali 2026 Train Ticket Booking : दिवाली ट्रेन टिकट की बुकिंग शुरू, जानिए कौन-सी ट्रेन कब खुलेगी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T23:00:21+00:00

How your 9/11 memories could be wrong | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T23:01:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers