Bigg Boss 20: 'मैं मणिपुर के लिए कुछ नहीं कर पाई...' बिग बॉस में भावुक हुईं मैरी कॉम; देखें Video
Mary Kom in Bigg Boss 20: 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन और भारतीय बॉक्सिंग की दिग्गज खिलाड़ी मैरी कॉम इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं। शो में एक बातचीत के दौरान मैरी कॉम अपने राज्य मणिपुर के हालात का जिक्र करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने राज्य में लंबे समय से जारी हिंसा और तनाव को लेकर अपनी बेबसी जाहिर की।
मैरी कॉम ने कहा कि उन्होंने बॉक्सिंग के जरिए देश का नाम रोशन करने की पूरी कोशिश की, लेकिन मणिपुर के मुश्किल दौर में वह अपने राज्य के लोगों के लिए वह नहीं कर पाईं, जो करना चाहती थीं। इस बात का उन्हें आज भी दुख और शर्मिंदगी महसूस होती है।
‘मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है’
कनिका मान से बातचीत के दौरान मैरी कॉम ने राज्य की अलग-अलग जनजातियों और समुदायों के बीच एकता के महत्व पर ज़ोर दिया। कॉम बोलीं- "मैं अपने मणिपुर की सुरक्षा और बचाव के लिए कुछ नहीं कर सकी। मणिपुर में कई जनजातियां हैं, उन सभी के बीच एकता होनी चाहिए। सभी को प्यार और शांति से रहना चाहिए।"
Mary Kom: I achieved a lot for the country but I couldn't do enough for my state, she said, adding that she felt embarrassed and humiliated by this...????#BiggBoss20 #Marykom pic.twitter.com/bQzpVvJilK
— Mr.Convince (@Tusaluja) September 7, 2026
उन्होंने आगे कहा- "मैं क्या कर सकती हूं? मैं बेबस हूं। मैं कोई ताकतवर इंसान नहीं हूं। मैंने अपने देश के लिए बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर पाई। मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है।"
दो साल से अधिक समय से मणिपुर में तनाव की स्थिति
मणिपुर में मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय संघर्ष लंबे समय से जारी है। इस हिंसा का असर राज्य के कई हिस्सों पर पड़ा है। संघर्ष के कारण लोगों की जान गई, बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए और सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।
बिग बॉस 20 में नजर आ रहे ये सेलेब्स
शो का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ है और शो की मेजबानी अभिनेता सलमान खान कर रहे हैं। शुरुआत से ही रियलिटी शो में प्रतियोगियों के बीच बहस और टकराव देखने को मिल रहे हैं।
इस सीजन में मैरी कॉम और कनिका मान के अलावा आसिफ खान, ScoutOp यानी तनय सिंह, अमरपाली दुबे, माही विज, Yung DSA, काजी तौकीर, अरिश्फा खान, रोहेड खान, ईशा रिखी और गुल्लू यानी कुशल तंवर समेत कई अन्य चेहरे नजर आ रहे हैं।
शो को JioHotstar पर रात 9 बजे स्ट्रीम किया जाता है, जबकि कलर्स पर रात 10:30 बजे इसका प्रसारण होता है।
Krystle Dsouza: शूटिंग से चार दिन पहले मिला ‘शरारत’ का ऑफर, क्रिस्टल डिसूजा बोलीं- ‘हिट होगी गाना, इसका नहीं था अंदाजा’
Krystle Dsouza: एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। क्रिस्टल ने बताया कि उन्हें इस गाने के लिए शूटिंग से सिर्फ चार दिन पहले फोन आया था। अचानक मिले इस ऑफर ने उन्हें हैरान कर दिया था।
मुकेश छाबड़ा ने किया फोन
क्रिस्टल हाल ही में फराह खान के यूट्यूब शो में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में अपनी जीत और ‘शरारत’ गाने के बारे में बात की। क्रिस्टल ने बताया कि उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का फोन आया था। उन्होंने कहा कि चार दिन बाद एक गाने की शूटिंग होनी है और टीम जानना चाहती है कि क्या क्रिस्टल इसमें काम कर सकती हैं। क्रिस्टल उस समय अपने घर में दोस्तों के साथ बैठी थीं। फोन आने के बाद उन्होंने कुछ समय मांगा और अपनी दोस्तों से इस बारे में पूछा।
दोस्तों ने दिया हौसला
क्रिस्टल ने बताया कि उन्होंने अपनी दोस्तों से पूछा कि उन्हें यह गाना करना चाहिए या नहीं। सभी दोस्तों ने बिना सोचे उन्हें हां कहने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह कोई प्रोफेशनल डांसर नहीं हैं। उन्होंने इससे पहले सिर्फ कुछ अवॉर्ड शो में डांस किया था। इसके बावजूद उन्होंने इस गाने को करने का फैसला लिया।
11 स्टेप्स की हुई प्रैक्टिस
क्रिस्टल ने बताया कि उन्हें फिल्म और गाने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी। उन्हें सिर्फ इतना बताया गया था कि फिल्म में बड़े कलाकार हैं और यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इसके बाद वह रिहर्सल के लिए पहुंचीं। वहां कोरियोग्राफर विजय गांगुली और डायरेक्टर आदित्य धर भी मौजूद थे। टीम ने उनसे करीब 11 अलग-अलग डांस स्टेप्स करवाए। उस समय गाने का हुक स्टेप भी तय नहीं हुआ था। रिहर्सल के बाद क्रिस्टल को इस गाने के लिए चुन लिया गया। क्रिस्टल ने बताया कि वह इस दौरान काफी डर गई थीं।
हिट होगी, इसका नहीं था अंदाजा
क्रिस्टल ने कहा कि जब उन्होंने ‘शरारत’ की शूटिंग की थी, तब उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि ‘धुरंधर’ इतनी बड़ी हिट होगी। फिल्म रिलीज होने के बाद ‘शरारत’ गाना भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और इसे दर्शकों का काफी प्यार मिला।
यह भी पढ़े- नोरा फतेही ने चार्टर्ड एयरप्लेन को कहा 'टॉय', कंपनी ने ठोका 3 करोड़ का मानहानि केस!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







