Responsive Scrollable Menu

भागलपुर में बाढ़ का कहर, 56 पंचायतों के 178 गांव प्रभावित

भागलपुर में बाढ़ का कहर, 56 पंचायतों के 178 गांव प्रभावित

Continue reading on the app

ग्वालियर पुलिस का एक्शन, अलग अलग थाना क्षेत्रों में अवैध देशी शराब पकड़ी, 3600 लीटर गुड़ लहान नष्ट किया

सागर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद आबकारी विभाग की टीम के साथ साथ पुलिस भी एक्टिव मोड में है,  ग्वालियर पुलिस ने जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के ठिकानों पर छापे मार कर वहां कच्ची हाथ भट्टी शराब , अवैध देशी शराब जब्त की वहीं शराब बनाने के लिए ड्रमों में भरा रखा 3600 लीटर गुड़ लहान नष्ट कर दिया , पुलिस ने शराब बेचते मिली महिला को हिरासत में लिया है।

ग्वालियर पुलिस ने मुरार, भितरवार और डबरा देहात थाना क्षेत्र में अवैध शराब के ठिकानों पर कार्रवाई की, पुलिस को यहाँ हाथ भट्टी शराब, तैयार देशी शराब और भारी मात्रा में ड्रमों में भरा गुड़ लहान मिला, शराब बनाने वाले जंगल में छिपाकर ड्रमों में गुड़ लहान को सड़ा रहे थे जिससे बाद में इससे शराब बनाई जा सके और उसे खपाया जा सके।

1200 लीटर गुड़ लहान नष्ट किया 

मुरार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहनपुर के पास कंजरों के डेरे पर कच्ची शराब बनाई जा रही है, पुलिस की टीम ने यहाँ छापा मारा तो नीले रंग के ड्रमों में गुड लहान भरा मिला, पुलिस ने क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने वाले की तलाश की गई लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। पुलिस ने मौके पर ही नीले रंग के ड्रमों में भरी लगभग 1200 लीटर गुड़ लहान नष्ट कर दिया।

शराब बेचते महिला गिरफ्तार 

डबरा देहात थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम इटायल में एक महिला सफेद रंग की प्लास्टिक कट्टी में हाथ भट्टी से बनी हुई शराब भरकर महाराजपुर दफाई नहर की पुलिया के पास बेच रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां पर एक महिला दिखी, महिला ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया, महिला ने अपना नाम मनीषा कंजर पत्नि सोनू कंजर उम्र 30 साल निवासी ग्राम दुबा थाना करहिया बताया, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

दुकान में मिले देशी शराब के क्वार्टर 

इसी दौरान एक अन्य सूचना मिली कि पीली कोठी के पास एक बीड़ी पुड़िया की दुकान में एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है, पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए स्थान पीली कोठी पहुंची तो दुकान पर बैठा व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेरकर पकड़ लिया गया उसने अपना नाम प्रकाश सिंह कुशवाह निवासी  ग्राम बारौल थाना डबरा देहात बताया। पुलिस ने दुकान में रखे कागज के कार्टन को चेक किया तो उसमें 35 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के मिले, पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया ।

2400 लीटर गुड़ लहान नष्ट, देशी हाथ भट्टी शराब जब्त 

भितरवार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चकमियापुर स्कूल के पास किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कच्ची शराब बनाई जा रही है। पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंची तो स्कूल के पास 16 नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रमों में 150-150 लीटर कुल 2400 लीटर गुड़ लहान भरा मिला, पुलिस को एक हरे रंग की प्लास्टिक की कट्टी में 20 लीटर देशी हाथ भट्टी की कच्ची शराब मिली। पुलिस ने अवैध सह्राब जब्त कर ली और 2400 लीटर गुड़ लहान नष्ट कर दिया औ रारोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

Continue reading on the app

  Sports

जापान क्रिकेट टीम के कप्तान को धोनी से डर क्यों लगता है? अब टीम इंडिया से लेगा लोहा

भारत के खिलाफ एक टी20 मैच के लिए जापान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, ये मैच 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा. ये जापान का पहला इंटरनेशनल मैच भी होगा. Tue, 08 Sep 2026 14:56:45 +0530

  Videos
See all

Hanuman Ansh Singer Sunil Lodhi : हनुमान अंश के वायरल सिंगर सुनील का पीएम मोदी से अपील |Exclusive #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T09:42:23+00:00

SSP अंकिता शर्मा का खूबसूरत अंदाज! | #ssp | #ankitasharma | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T09:41:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers