बच्चे को डायरिया हो जाए तो तुरंत करें यह काम, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया Diarrhea से कैसे बचेगा बच्चा
Diarrhea Remedies: स्वास्थ्य मंत्रालय से जानिए बच्चे को डायरिया होने से बचाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है और डायरिया होने पर क्या करना चाहिए. ये टिप्स बच्चे की सेहत दुरुस्त रखने में मदद करते हैं.
The post बच्चे को डायरिया हो जाए तो तुरंत करें यह काम, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया Diarrhea से कैसे बचेगा बच्चा appeared first on News24 Hindi.
कार में जा घुसी अनियंत्रित बाइक, 2 युवक घायल, दर्शन करने जा रहे थे रामदेवरा
नीमच के तेलनखेड़ी इलाके में दो बाईकों की जोरदार भिड़ंत के अलावा सिटी थाना क्षेत्र के जमुनिया कलां से भाटखेड़ा जाने वाले मार्ग पर सोमवार रात एक ओर हादसा देखने को मिला। दरअसल, यहां बाबा रामदेवरा की यात्रा करने के लिए बाइक पर निकले दो श्रद्धालु अपने आगे चल रही कार में अचानक से जा घुसे।
जिस समय यह हादसा हुआ उसे समय बाइक स्पीड में थी और तेजी से पीछे से जाकर कार से टकरा गई। टक्कर से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अनियंत्रित हुई बाइक
हादसे से जुड़ी जानकारी के मुताबिक मंदसौर जिले के सीतामऊ तहसील के खजुरी मंडी गांव के रहने वाले नटवर सिंह और बंटू सिंह बाइक पर सवार होकर दर्शन करने के लिए रामदेवरा के लिए निकले थे। सोमवार की रात ये दोनों जमुनिया कलां और भाटखेड़ा के बीच पहुंचे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार से जाकर टकरा गई। टक्कर जबरदस्त थी जिससे दोनों गिर गए और इन्हें चोट लग गई।
चल रहा है इलाज
घटना की सूचना आसपास मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को दी। इसके बाद पायलट संदीप मोदी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस में डालकर शुरुआती इलाज दिया और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। यह जानकारी लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिरकार एक्सीडेंट कैसे हुआ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
Mp Breaking News





