Hyderabad News: कुतुबशाहियों से निज़ामों तक,1000 हॉल वाले गोशामहल ने देखे हैदराबाद के 400 साल
History Of Goshmahal: हैदराबाद का गोशामहल आज भले ही आम शहर का हिस्सा नजर आता हो, लेकिन कभी यहां शाही परिवार की महिलाओं के लिए एक विशाल और निजी सैरगाह हुआ करती थी. करीब 400 साल पुराने इस शाही परिसर में कथित तौर पर 1,000 हॉल, खूबसूरत बाग और विशाल तालाब मौजूद था. कुतुबशाही दौर से शुरू हुई गोशामहल की कहानी मुगल और निज़ाम शासन तक पहुंची. वक्त के साथ महल का अधिकांश हिस्सा खंडहर में बदल गया, लेकिन इसकी ऐतिहासिक बारादरी आज भी हैदराबाद के गौरवशाली अतीत की गवाही देती है.
'नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे...' वड़ोदरा में जेन Z से संवाद के बीच किसपर भड़के PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वड़ोदरा में जेन जी यानी नई पीढ़ी के युवाओं से संवाद किया. महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी में हुए कार्यक्रम का अंदाज भी खास रहा. पीएम के मंच के साथ 'वाई' आकार का रैंप बनाया गया था और उसके चारों तरफ युवा बैठे थे. इस दौरान पीएम मोदी ने गुजरात में करीब 35,200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने कार्यक्रम को विकास का उत्सव बताया और विकसित भारत की यात्रा को आगे बढ़ाने की बात कही. पीएम मोदी ने आगे कहा, 'फ्रेट कॉरिडोर से किसान का बहुत फायदा हुआ है. ये इस वजह से भी कमाल का है. JNPT मुंबई से डबल कंटेनर मालगाड़ी को चलाया गया. इसके चलने से एक बार में 250 ट्रकों के ज्यादा सामान मुंबई से वडोदरा पहुंच गया. अब ये नाराज फूफाजी चिल्लाएंगे कि इन ट्रक वालों का क्या होगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







