सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की दी सौगात, मानदेय में 50 फीसदी बढ़ोतरी का किया एलान
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी वर्गों को लगातार सौगात दे रहे हैं. सीएम योगी ने मंगलवार को राज्य की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी बड़ी सौगात देने की घोषणा की. दरअसल, सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 50 फीसदी बढ़ोतरी का एलान किया. योगी सरकार के इस फैसले से राज्य की डेढ़ लाख से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को फायदा होगा. ऐसे में सीएम योगी की ओर से इसे महिला कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी
बता दें कि सीएम योगी के इस एलान के बाद उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 4000 रुपये और सहायिकाओं के मानदेय में 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी. सीएम योगी ने मंगलवार को अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी करने का एलान करेंगे. इसके साथ ही सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी सौपेंगे. सीएम योगी के कार्यक्रम के लिए अयोध्या प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
71 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हुई भर्ती
उत्तर प्रदेश की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बताया कि प्रदेश में 71,310 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती की गई है. इनमें 21,804 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 49,506 सहायिकाएं शामिल हैं. बताया जा रहा है सीएम योगी मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा के साथ मानदेय पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी राहत देने जा रहे हैं.
सीएम योगी ने किया यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 उद्घाटन
बता दें कि सीएम योगी ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में दो दिवसीय 'यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति किसी से छिपी नहीं है. राज्य में कानून-व्यवस्था चौपट थी. हर जनपद में माफिया की समांतर सरकार चलती थी. उन्होंने कहा कि माफिया बंदूकें लहराकर बिना रोक-टोक कहीं भी आ-जा सकते थे. कहीं से भी ऑपरेट कर सकते थे और जहां हाथ रख दिया वो जमीन उसकी हो गई.
सीएम योगी ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तत्कालीन सरकार इन सबके सामने मौन बनी रहती थी. पहचान का संकट उत्तर प्रदेश के नागरिकों के सामने आता था. वो दौर था जब उत्तर प्रदेश का नाम सुनकर यूपी के बाहर, यूपी के नागरिकों को कोई किराये पर घर देने को तैयार नहीं होता था. यही नहीं होटल में रूम नहीं मिलता था. सीएम योगी ने कहा कि इससे भीषण त्रासदी किसी समाज के लिए, किसी नागरिक के लिए और क्या हो सकती है?
1 या 2 नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर होंगे 7 बड़े खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेले पाएंगे मैच, जानिए वजह
IND vs WI : भारतीय क्रिकेट टीम 27 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलने वाली है. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम व्हाइट बॉल सीरीज के लिए भारत का दौरान करने वाली है. इस दौरे पर वेस्टइंडीज को 3 वनडे मैचों की सीरीज सबसे पहले खेलनी है. उनके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज कैरिबियाई टीम खेलेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए अभी तक टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान नहीं हुई है.
उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया का स्क्वाड सामने आने से पहले उन खिलाड़ियों का नाम सामने आ गया है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे. ऐसे 1 या 2 नहीं बल्कि 7 खिलाड़ियों का नाम सामने आ रहा है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के वनडे स्क्वाड से बाहर हो सकते हैं. तो आइए इन सभी खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं.
टीम इंडिया से ये 7 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर?
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया सीरीज 27 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक खेलने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबकि इस सीरीज से वनडे में टीम इंडिया के उपकप्तान श्रेयस अय्यर, अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा, ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर, लेफ्टआर्म स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल, पेस ऑल राउंडर नीतीश कुमार रेड्डी बाहर हो सकते हैं. इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में नहीं चुना जाएगा.
ये भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा झटका होगा. क्योंकि ये सभी बड़े खिलाड़ी हैं, इनको हर को क्रिकेट मैच खेलते हुए देखना चाहता है. ऐसे में जब ये 7 बड़े खिलाड़ी मुकाबला नहीं खेलेंगे तो फैंस को निराशा हाथ लगेगी. लेकिन ये सभी खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर क्यों होंगे. इनके बाहर होने की वजह क्या है, आइए जानते हैं.
???? UPDATE ON TEAM INDIA'S ODI SQUAD Vs WEST INDIES ????
— M A N U. (@IMManu_98) September 8, 2026
- No Vice Captain Shreyas Iyer
- No Jasprit Bumrah
- No Ishan kishan, Harshit Rana, Washington Sundar, Axar Patel, Nitish Kumar Reddy
- All players missed ODI series against West Indies due to Asian Games 2026… pic.twitter.com/NP8H1FAhB7
ये 7 खिलाड़ी क्यों होंगे वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर
दरअसल, जब इंडियन क्रिकेट टीम 27 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज खेलेगी. उस समय भारत को एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना है. टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले 24 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे. ऐसे में इन 7 खिलाड़ियों के एक समय पर 2 सीरीज में हिस्सा लेना मुमकिन नहीं है.
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत का स्क्वाड पहले ही सामने आ चुका है. टीम इंडिया के उस स्क्वाड में श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं. ऐसे में ये सभी खिलाड़ी जब एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेंगे तो, वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से इन्हें बाहर होना पड़ेगा.
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत का टी20 स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.
भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल
| क्रम संख्या | दिन | तिथि | समय | मैच | स्थल |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | रविवार | 27-सितम्बर-26 | 2:00 PM | पहला एकदिवसीय (ODI) | तिरुवनंतपुरम |
| 2 | बुधवार | 30-सितम्बर-26 | 2:00 PM | दूसरा एकदिवसीय (ODI) | गुवाहाटी |
| 3 | शनिवार | 03-अक्टूबर-26 | 2:00 PM | तीसरा एकदिवसीय (ODI) | न्यू चंडीगढ़ |
ये भी पढ़ें : अफगानिस्तान की खैर नहीं! जमकर गरजा रहा है टीम इंडिया के इस खतरनाक खिलाड़ी का बल्ला, 296 की स्ट्राइक रेट से बना रहा है रन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




