Responsive Scrollable Menu

यात्री परिवहन विजन समिट 2026: तैयार होगा भविष्य के मोबिलिटी मॉडल का रोडमैप, 8 सत्रों में मंथन, इन विषयों पर भी संवाद

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह समिट 11 एवं 12 सितंबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसमें 8 सत्रों के माध्यम से यात्री परिवहन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

समिट का उद्देश्य प्रदेश में ऐसी यात्री परिवहन व्यवस्था विकसित करना है, जो आधुनिक तकनीक, निजी निवेश, पर्यावरण संरक्षण और यात्री सुविधाओं के समन्वय से भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो सके

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर केंद्रित इस दो दिवसीय समिट में निजी बस ऑपरेटर, नीति निर्माता, परिवहन विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे।  विशेषज्ञों, बस ऑपरेटरों, उद्यमियों और नीति-निर्माताओं के बीच संवाद भी होगा।

समिट में प्रदेश की मौजूदा यात्री परिवहन व्यवस्था को और बेहतर, आधुनिक एवं प्रभावी बनाने को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें परिवहन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और उद्योग जगत के प्रतिनिधि अपने अनुभव एवं सुझाव साझा करेंगे। सार्वजनिक परिवहन को अधिक सक्षम बनाने के साथ ही निजी क्षेत्र की भागीदारी और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी विशेषज्ञ अपने सुझाव देंगे।

मध्यप्रदेश मोबिलिटी विजन-2030

समिट में मुख्यमंत्री सुगम यात्री परिवहन सेवा अंतर्गत मध्यप्रदेश मोबिलिटी विजन-2030 को केंद्र में रखते हुए सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही रोजगार एवं उद्यमिता सृजन के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आत्मनिर्भर सार्वजनिक बस संचालन की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा बस संचालन और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) में सार्वजनिक-निजी भागीदारी, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुरक्षा, विश्वसनीयता व यात्री सुरक्षा को मजबूत करने, हरित मोबिलिटी के लिए स्वच्छ ईंधन और भविष्य के लिए तैयार बस बेड़े को विकसित करने के विषय पर विशेषज्ञों से सुझाव लिए जाएंगे।

इन विषयों पर होगा मंथन

  • समिट में मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन को अधिक सुगम, सुरक्षित, स्मार्ट और प्रदूषणरहित बनाने की दिशा में वृहद स्तर पर मंथन किया जाएगा।
  • यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एकीकृत टिकटिंग एवं स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली लागू करने और निर्बाध यात्रा अनुभव विकसित करने पर भी चर्चा होगी।
  • डेटा आधारित निर्णय प्रणाली और एआई विश्लेषण के माध्यम से इंट्रा-सिटी एवं इंटर-सिटी बस मार्गों और संचालन की बेहतर योजना तैयार करने के विकल्पों पर भी मंथन किया जाएगा।
  • यात्री परिवहन क्षेत्र में होने वाले नवाचार और निवेश से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।

10 सितंबर को दोहपर 12 बजे तक करा सकेंगे पंजीयन

समिट में शामिल होकर अपने सुझाव देने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 है। इच्छुक प्रतिभागी दोपहर 12 बजे तक https://forms.gle/f9wEvWb444JkzJgX6 लिंक पर जाकर पंजीयन करा सकेंगे। साथ ही https://events.eletsonline.com/mpyatriparivahansummit/ लिंक पर जाकर समिट से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हाल ही में 6 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा था कि मध्यप्रदेश में सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण अनुकूल यात्री परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। समिट में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के विस्तार और सुदृढ़ीकरण तथा इसमें सार्वजनिक-निजी भागीदारी की भूमिका पर विशेषज्ञों, निवेशकों और नीति-निर्माताओं द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। समिट का फोकस सुरक्षित परिवहन के साथ हरित परिवहन और बेहतर मोबिलिटी की दिशा में नए अवसर तलाशने पर केंद्रित रहेगा।

Continue reading on the app

  Sports

महिला एशिया कप के बीच स्मृति मंधाना को मिली बड़ी खुशखबरी

महिला एशिया कप में ताबड़तोड़ रन बरसा रहीं स्मृति मंधाना को बड़ी खुशखबरी मिली है. वो आईसीसी रैंकिंग में टॉप 5 में पहुंच गई हैं. Tue, 08 Sep 2026 16:46:44 +0530

  Videos
See all

MP Viral Video: दमोह वालों ने मटकी फोड़ में कर दिया गजब जुगाड़! #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T12:12:52+00:00

Patna Flood: पटना में बाढ़ का कहर, ड्रोन से दिखी तबाही | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T12:15:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers