Responsive Scrollable Menu

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी: IRADI की ICICI लोम्बार्ड के खिलाफ कार्रवाई, 1 करोड़ का जुर्माना ठोका

इंश्योरेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस पर भारतीय बीमा नियामक IRDAI ने बड़ी कार्रवाई की। नियामक ने कंपनी पर नियमों के पालन में लापरवाही के चलते 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया।

IRDAI के मुताबिक कंपनी से जुड़ी कई कमियां जांच में सामने आई थीं। इनमें आउटसोर्सिंग, वेंडर के चयन और उसकी जांच, रिकॉर्ड संभालने, इंटरनल कंट्रोल और कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़े नियम शामिल हैं। यह कार्रवाई सितंबर 2019 में हुई कंपनी की ऑनसाइट जांच के बाद शुरू हुई प्रक्रिया के आधार पर की गई है।

जांच के निष्कर्षों पर कंपनी से जवाब लिया गया। इसके बाद दो पूर्णकालिक सदस्यों वाले पैनल के सामने कंपनी की व्यक्तिगत सुनवाई भी हुई। इन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद कुछ उल्लंघन साबित हुए।

आउटसोर्सिंग और वेंडर जांच में मिली खामियां
IRDAI ने बताया कि कंपनी ने आउटसोर्स की गई गतिविधियों और वेंडर से जुड़े नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया। वेंडर के चयन और उसकी उचित जांच यानी ड्यू डिलिजेंस से जुड़े मामलों में भी कमियां मिलीं। इसके अलावा रिकॉर्ड रखने, आंतरिक नियंत्रण व्यवस्था और कंपनी के गवर्नेंस से जुड़े नियमों के पालन में भी खामियां पाई गईं।

नियामक ने यह जुर्माना इंश्योरेंस एक्ट, 1938 की धारा 102 के तहत लगाया है। इसमें आईआरडीएआई के 2017 के आउटसोर्सिंग ऑफ एक्टिविटीज बाय इंश्योरर रेगुलेशन और बीमा कंपनियों के लिए कॉरपोरेट गवर्नेंस गाइडलाइंस से जुड़े नियमों का उल्लंघन शामिल है।

कुछ मामलों में कंपनी को चेतावनी भी

सिर्फ जुर्माने तक मामला सीमित नहीं रहा। IRDAI ने कुछ दूसरी कमियों को लेकर ICICI Lombard को एडवाइजरी भी जारी की है। इनमें अनअलोकेटेड प्रीमियम और फ्री-लुक कैंसिलेशन के अनुरोधों को तय समय में प्रोसेस नहीं करने जैसे मामले शामिल हैं।

बोर्ड के सामने रखना होगा आदेश

आईआरएडीआई ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को निर्देश दिया है कि वह इस आदेश को अपनी बोर्ड मीटिंग में रखे। कंपनी को उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट  भी तय समय में नियामक को देनी होगी।

IRDAI ने कहा कि ऐसी कार्रवाई का मकसद बीमा कंपनियों में बेहतर गवर्नेंस, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। साथ ही पॉलिसीधारकों के हितों की सुरक्षा भी नियामक की प्राथमिकता है। नियामक ने साफ किया है कि जहां भी नियमों का उल्लंघन सामने आएगा, वहां निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

Saharanpur Mosque News LIVE: सहारनपुर मस्जिद विवाद का असली सच देख मुसलमानों के उड़े होश?

Saharanpur Mosque News LIVE: सहारनपुर मस्जिद विवाद का असली सच देख मुसलमानों के उड़े होश? उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद को ध्वस्त किए जाने के बाद अब एक और मामला चर्चा में आ गया है. मस्जिद का मलबा हटाने के दौरान उसके नीचे एक कुआं दिखाई दिया. प्रशासन के मुताबिक, मस्जिद का निर्माण इसी कुएं के ऊपर किया गया था. कुआं सामने आने के बाद अब इसके इतिहास को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. #saharanpurmosque #saharanpurbulldozer #mosquedemolition #saharanpurnews #upnews #upbulldozeraction #asaduddinowaisi #mosquedemolitionnews #saharanpurnewslive #saharanpurbreaking #iqrahasan #iqrahasannews #iqrahasanupdate #uppolitics #bjp #samajwadiparty #akhileshyadav #congress #upelection2027 #hindumuslim You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup: टीम इंडिया किससे भिडे़गी, कब होंगे सेमीफाइनल मैच? जानिए सारी डिटेल

भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके थे. चौथी टीम के लिए बांग्लादेश और UAE के बीच टक्कर थी और इसका फैसला दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले से हुआ. Tue, 08 Sep 2026 23:56:23 +0530

  Videos
See all

Diwali 2026 Train Ticket Booking : दिवाली ट्रेन टिकट की बुकिंग शुरू, जानिए कौन-सी ट्रेन कब खुलेगी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T23:00:21+00:00

How your 9/11 memories could be wrong | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T23:01:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers