iQOO Z11xa 5G हुआ लॉन्च: 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से है लैस, जानें कीमत
iQOO ने भारत में अपनी Z11 सीरीज का नया स्मार्टफोन iQOO Z11xa 5G लॉन्च कर दिया है। यह सीरीज का भारत में आने वाला चौथा मॉडल है, जो iQOO Z11x, Z11 Lite और Z11 के बाद पेश किया गया है। इसमें 8GB RAM, 7,200mAh की दमदार बैटरी और 4 साल तक के सिक्योरिटी फीचर्स देने का वादा किया गया है। इसके अलावा, हैंडसेट में 50MP Sony कैमरा भी दिया गया है, जिससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। जानिए कीमत, खासियत और अन्य डिटेल्स।
iQOO Z11xa 5G के स्पेसिफिकेशन
iQOO Z11xa 5G में 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 2344 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400-Turbo 5G चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। यह OriginOS 6 पर काम करता है और एक्सटेंडेड RAM सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी फोन के लिए 2 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
ये भी पढ़े-ः iPhone 18 Pro Series Launch: 9 सितंबर को होगी एंट्री, लॉन्च से पहले कलर और स्पेसिफिकेशन लीक
7,200mAh की दमदार बैटरी
iQOO Z11xa 5G की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7,200mAh बैटरी शामिल है। फोन में 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार, सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर फोन से 6 घंटे तक कॉलिंग की जा सकती है। इसमें Bypass Charging, Reverse Charging और Battery Protection जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। iQOO का दावा है कि 1,600 फुल चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी की क्षमता कम से कम 80% तक बनी रहेगी।
50MP Sony कैमरा और 4K रिकॉर्डिंग
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 50MP Sony IMX852 मेन कैमरा दिया गया है, जिसे 2MP bokeh सेंसर के साथ जोड़ा गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। खास बात यह है कि iQOO Z11xa 5G के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए फोन में Dual SIM 5G, 2.4GHz और 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसमें स्टीरियो स्पीकर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। स्मार्टफोन को IP68 और IP69+ डस्ट एवं वाटर रेजिस्टेंस की रेटिंग मिली है।
iQOO Z11xa 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में iQOO Z11xa 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये रखी गई है। ऑफर्स के साथ इसे 27,499 रुपये तक की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन को Titan Black और Prismatic Green कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी बिक्री 14 सितंबर से Amazon Specials के जरिए शुरू होगी।
बच्चों के टिफिन के लिए बनाएं मजेदार इंस्टेंट इडली पॉप्स, स्वाद ऐसा कि देखते ही चट कर जाएंगे बच्चे!
Instant Idli Pops Recipe : बच्चों के टिफिन बॉक्स में रोज क्या पैक करें? अगर आप भी इस सवाल से परेशान रहती हैं, तो इस बार बोरिंग टिफिन को कहें अलविदा. पोहा और सूजी से झटपट बनने वाले ये कलरफुल और क्रिस्पी 'इंस्टेंट इडली पॉप्स' बच्चों के फेवरेट बनने वाले हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18






