2026 Maruti Suzuki Baleno vs Hyundai i20: किस हैचबैक में ज्यादा दम? खरीदने से पहले जानिए
2026 Maruti Suzuki Baleno vs Hyundai i20: नई Baleno अब सिर्फ माइलेज वाली हैचबैक नहीं रही. इसमें Level-2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और कई प्रीमियम फीचर्स शामिल हो गए हैं. दूसरी तरफ i20 अपने स्टाइलिश डिजाइन और लग्जरी केबिन के लिए जानी जाती है. कीमत, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज के मामले में दोनों कारों की सीधी टक्कर में आखिर कौन सी आपके लिए बेहतर है? जानिए पूरी तुलना.
नोरा फतेही ने प्लेन से कैसा वीडियो किया था शेयर? जिसकी वजह से 3 करोड़ के मानहानि केस में फंसी एक्ट्रेस, जानें
Nora Fatehi Defamation Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही आए दिन किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है. लेकिन इस बार मामला उनकी कोई फिल्म या गाने से जुड़ा नहीं, बल्कि प्लेन को लेकर है. एक एविएशन कंपनी ने नोरा के खिलाफ 3 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दर्ज कराया है. कंपनी का आरोप है कि नोरा ने अपने सोशल मीडिया पर उसके चार्टर्ड प्लेन को लेकर ऐसी बातें कहीं, जिससे उसकी छवि और बिजनेस को नुकसान पहुंचा.
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला पिछले साल दिसंबर का है. नोरा फतेही मुंबई से जयपुर जा रही थीं. इस दौरान उन्होंने जिस चार्टर्ड प्लेन में सफर किया, वह Dunes Aviation कंपनी का था. बताया जा रहा है कि ये Cessna Citation CJ2 विमान था और सफर के दौरान नोरा ने प्लेन के अंदर कुछ वीडियो बनाए और बाद में उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. इन वीडियो में उन्होंने प्लेन को छोटा बताते हुए उसे 'Toy Plane' और 'Lego Airplane' जैसे शब्दों से बताया. ऐसे में कंपनी का कहना है कि उनकी छवि पर असर पड़ा है.
कंपनी ने क्यों किया केस?
Dunes Aviation ने गांधीनगर की अदालत में नोरा के खिलाफ 3 करोड़ रुपये का सिविल मानहानि मुकदमा दर्ज करवाया है. कंपनी का आरोप है कि नोरा की टिप्पणियां अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना थीं. कंपनी ने दावा किया है कि इन पोस्ट के बाद उसके बिजनेस को नुकसान हुआ और बुकिंग में करीब 15 से 20 प्रतिशत की गिरावट आई. कंपनी का कहना है कि कुछ बुकिंग कैंसिल भी हुईं और इसी नुकसान के लिए कंपनी ने नोरा से 3 करोड़ रुपये की भरपाई की मांग की है.
ये भी पढ़ें- 72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन से यामी गौतम तक, जानें कब और कहां सम्मानित होंगे अवॉर्ड विनर्स?
नोरा से कंपनी ने की ये मांग
नोरा फतेही से कंपनी ने सिर्फ 3 करोड़ की मांग ही नहीं की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने नोरा की ओर से शेयर किए गए कंटेंट को हटाने और सार्वजनिक तौर पर सफाई देने की मांग भी की है. कंपनी का कहना है कि सोशल मीडिया पर नोरा के कमेंट्स की वजह से उसके ग्राहकों के बीच गलत धारणा बनी है. वहीं, इस मामले की सुनवाई गांधीनगर कोर्ट में होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीनियर सिविल जज आर. अग्रवाल की अदालत में इस मामले की सुनवाई 25 सितंबर 2026 को की जाएगी.
नोरा ने नहीं दिया कोई बयान
फिलहाल इस मामले में नोरा फतेही की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, इससे पहले नोरा कन्नड़ फिल्म ‘KD: The Devil’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’को लेकर भी विवादों में फंसी थी. गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर के डांस और गाने के बोल पर लोगों ने आपत्ति जताई और इसे अश्लील बताया था. वहीं, इस पर नोरा ने सफाई दी थी कि उन्होंने तीन साल पहले कन्नड़ वर्जन गाने के लिए शूट किया था और उन्हेंन हिंदी वर्जन की जानकारी नहीं थी.
नोरा फतेही का वर्कफ्रंट
नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और डांस से की थी. साल 2014 में उन्होंने फिल्म ‘Roar: Tigers of the Sundarbans’ से एक्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद साउथ की फिल्मों में भ काम किया और कई फिल्मों में स्पेशल डांस नंबर किए. ‘दिलबर’, ‘कमरिया’, ‘ओ साकी साकी’ और ‘गर्मी’ जैसे गानों ने उन्हें बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली. इसके अलावा वो ‘Bigg Boss 9’ में भी नजर आ चुकी हैं. बाद में नोरा ने ‘Street Dancer 3D’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, ‘क्रैक’ और ‘मडगांव एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों में काम किया.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: 'खा जाऊंगी तुम लोगों को...', अरिशफा खान ने दिखाए तेवर, आम्रपाली दुबे-माही विज से अकेले भिड़ीं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation





