72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन से यामी गौतम तक, जानें कब और कहां सम्मानित होंगे अवॉर्ड विनर्स?
72nd National Film Awards: भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मानों में से एक नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स इस बार खास होने वाले हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि 72 साल के इतिहास में पहली बार ये समारोह दिल्ली के बाहर आयोजित किया जा रहा है. इस बार 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन गुजरात में होगा. तो चलिए जानते हैं, कब और कहां सितारों को सम्मान दिया जाएगा.
कब और कहां होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स?
इस साल 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में 22 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा. वहीं, हर साल की तरह इस बार भी देशभर के टेलेंटड कलाकारों, निर्देशकों, लेखकों और तकनीशियनों को इस दौरान सम्मानित किया जाएगा. वहीं, समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को अवॉर्ड देंगी. बता दें, इससे पहले नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किए जाते थे.
क्यों दिल्ली के बाहर हो रहा समारोह?
दरअसल, सरकार का मानना है कि राष्ट्रीय स्तर के बड़े कार्यक्रमों को देश के अलग-अलग राज्यों में आयोजित करने से वहां के पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिलता है. इससे गुजरात को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक पहचान मिलने की उम्मीद है. साथ ही, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल को भी एक नया मंच मिलेगा, जहां देशभर की फिल्मी हस्तियां एक साथ नजर आएंगी.
National Film Awards ceremony to take place in Gujarat instead of Delhi this year
— ANI Digital (@ani_digital) September 8, 2026
Read @ANI Story I https://t.co/YSh2ysF0V9 #nationalfilmawards #Nfdc #Gujarat #Delhi pic.twitter.com/NZ9cmQjdMR
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: मंडे को भी 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' ने मचाया धमाल, 'टॉक्सिक' का ऐसा रहा हाल
समारोह में क्या होगा?
22 सितंबर को होने वाले इस समारोह में अलग-अलग कैटेगरी में चुने गए विजेताओं को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाएंगे. इसमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस के साथ-साथ डायरेक्शन, म्यूजिक, सिनेमैटोग्राफी और दूसरी कैटेगरी के विजेताओं को भी सम्मान मिलेगा. विजेताओं के लिए ये पल काफी खास होने वाला है. इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकार और फिल्ममेकर भी एक ही मंच पर नजर आएंगे. पुरस्कार मिलने के साथ ही फिल्मों में उनके काम को भी सम्मान दिया जाएगा.
कार्तिक आर्यन और यामी गौतम को मिलेगा सम्मान
बता दें, इस बार के नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा पहले ही हो चुकी है और 18 जुलाई 2026 को विजेताओं की सूची जारी की गई थी. फिल्म 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है. इसके अलावा यामी गौतम (Yami Gautam) को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है और कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) और मलयालम सुपरस्टार ममूटी ममूटी (Mammootty) को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का सम्मान मिलेगा. इसके अलावा एक्टर और फिल्म निर्माता रणदीप हुड्डा को उनकी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए बेस्ट डेब्यू निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलेगा.
The 72nd National Film Awards–2024 ceremony, organized by the Ministry of Information and Broadcasting, Government of India, will be held on September 22, 2026, at the Statue of Unity in Ekta Nagar, a globally renowned tourist destination in Narmada district. For the first time…
— ANI (@ANI) September 8, 2026
नेशनल फिल्म अवॉर्ड क्यों खास है?
नेशनल फिल्म अवॉर्ड भारत के सबसे बड़े फिल्म सम्मानों में से एक है. इसकी शुरुआत साल 1954 में हुई थी. हर साल फिल्मों में अच्छा काम करने वाले एक्टर्स, डायरेक्टर्स, राइटर्स और दूसरे कलाकारों को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है. इस अवॉर्ड की खास बात ये है कि यहां सिर्फ फिल्म की कमाई नहीं देखी जाती. फिल्म की कहानी, एक्टिंग, डायरेक्शन और उसे बनाने के तरीके को भी ध्यान में रखा जाता है. कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा कमाई न करे, लेकिन अगर उसका काम शानदार है तो उसे नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: 'खा जाऊंगी तुम लोगों को...', अरिशफा खान ने दिखाए तेवर, आम्रपाली दुबे-माही विज से अकेले भिड़ीं
Sagar Poisonous Liquor Death News: सरकार बोली 13 मौत, Congress ने किया 50 मौतों का दावा | MP
मध्यप्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने की वजह से तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। ये सरकारी आंकड़ा है। 100 से ज्यादा लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। वैसे इस मामले में मजिस्ट्रेटियल जाँच के आदेश दे दिए गए हैं। लेकिन इस मामले में कांग्रेस का दावा है कि सागर में मरने वालों की संख्या 50 से ज्यादा है। वही मध्यप्रदेश सरकार इन आंकड़ों को झूठा बता रही है और कह रही है कि अब तक 13 लोगों की जान गई है, जिसे लेकर कठोर कार्रवाई की जा रही है। जहरीली शराब के मामले में अब तक 30 लोगों पर मामला दर्ज हो चुका है। 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। #mpnews #sagarnews #poisonousliquor #atwebvideos #aajtakdigital #tvchunks आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Aaj Tak







