Responsive Scrollable Menu

शुभमन गिल का जन्मदिन आज, एक टेस्ट में 430 रन बनाने से लेकर ऐसे 15 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना हर बल्लेबाज के बस की बात नहीं

आज भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल का जन्मदिन है। शुभमन गिल ने प्रिंस नाम से अपनी नई पहचान बनाई है। दरअसल क्रिकेट में किंग का ताज विराट कोहली के पास है तो वहीं प्रिंस का ताज शुभमन गिल के पास। शुभमन गिल ने थोड़े ही समय में क्रिकेट के बड़े बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। बता दें कि शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। महज कुछ वर्षों में उन्होंने खुद को दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में शामिल किया है। जनवरी 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले गिल अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 से ज्यादा रन और 32 शतक बना चुके हैं।

दरअसल शुभमन गिल का सफर सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में खास जगह रखते हैं। वनडे में सबसे तेज 2000 और 3000 रन बनाने से लेकर टेस्ट में कप्तान के तौर पर ऐतिहासिक पारियां खेलने तक, उनके आंकड़े लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

शुभमन गिल के सबसे बड़े रिकॉर्ड

वहीं शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। बता दें कि उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 38 पारियों में हासिल की है, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड हाशिम आमला के नाम था। इसके अलावा वनडे में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी गिल के नाम है। उन्होंने 23 साल 132 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126 रन बनाकर उन्होंने भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। वहीं टेस्ट क्रिकेट में 2025 के बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाकर एक टेस्ट मैच में कुल 430 रन बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने। इस मामले में दुनिया में उनसे आगे सिर्फ ग्राहम गूच हैं। वहीं 2025 की इंग्लैंड टेस्ट सीरीज भी उनके करियर की सबसे यादगार सीरीज रही। उन्होंने चार शतक लगाए और पूरे दौरे में 754 रन बनाए, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक टेस्ट सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। कप्तान के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ 269 रन की उनकी पारी भी भारतीय कप्तानों का सर्वोच्च स्कोर बन गई।

ICC टूर्नामेंट में भी बनाया इतिहास

दरअसल वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल ने सिर्फ 50 पारियों में 2500 रन और 62 पारियों में 3000 रन पूरे कर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनका वनडे औसत 60.33 फुल मेंबर देशों के बल्लेबाजों में सबसे बेहतर माना जाता है, जो विराट कोहली के औसत से भी ज्यादा है। आईपीएल में भी गिल का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। एक सीजन में 890 रन बनाकर उन्होंने लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। प्लेऑफ में 129 रन की उनकी पारी भी लंबे समय तक याद रखी जाएगी। 2023 में उन्होंने वनडे क्रिकेट में पूरे साल में 1584 रन बनाए और ऐसा करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ यह उपलब्धि हासिल कर पाए थे।

शुभमन गिल के 15 बड़े रिकॉर्ड पर नजर डालिए

  1. वनडे में सबसे तेज 2000 रन (38 पारियां)
  2. सबसे कम उम्र में वनडे दोहरा शतक
  3. टी20 में भारत के लिए 126 नॉट आउट रन
  4. एक टेस्ट में भारत के लिए 430 रन
  5. इंग्लैंड सीरीज 2025 में 4 टेस्ट शतक
  6. एक टेस्ट सीरीज में 754 रन
  7. कप्तान के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ 269 रन
  8. वनडे में सबसे तेज 3000 रन
  9. आईपीएल सीजन में 890 रन
  10. वनडे में सबसे तेज 2500 रन
  11. एक साल में 1584 वनडे रन
  12. एक टेस्ट में दोहरा शतक और 150+ बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी
  13. आईपीएल प्लेऑफ में 129 रन
  14. वनडे औसत 60.33
  15. दो ICC ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी (2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी)

Continue reading on the app

IAS Anil Kumar Damor Passes Away: प्रदेश के तेज-तर्रार IAS ऑफीसर का हुआ निधन, इन जिलों में संभाल चुके थे कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

IAS Anil Kumar Damor Passes Away: विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर और 2019 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार डामोर का निधन हो गया है।

Continue reading on the app

  Sports

जापान क्रिकेट टीम के कप्तान को धोनी से डर क्यों लगता है? अब टीम इंडिया से लेगा लोहा

भारत के खिलाफ एक टी20 मैच के लिए जापान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, ये मैच 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा. ये जापान का पहला इंटरनेशनल मैच भी होगा. Tue, 08 Sep 2026 14:56:45 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala PM मोदी का एक धमाका और पैनिक मोड़ में आ गया Pakistan! Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T10:15:01+00:00

Leopard Attacks Forest official in Karnataka | घायल तेंदुए का घातक हमला | #leopard #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T10:11:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers